Chandrayaan 3: यूपी के स्कूलों में लाइव टेलीकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग

भारत अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है। इसरो का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 कल, 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 15 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान 3 मिशन की चांद पर लैंडिंग देखने के लिए भारत समेत पूरी दुनिया देखने को इच्छुक है, जिसके कारण देश भर में सीधा प्रसारण के विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है क्योंकि लोग इस ऐतिहासिक क्षण को देखना और उसका हिस्सा बनना चाहते हैं।

Chandrayaan 3: यूपी के स्कूलों में लाइव टेलीकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग

चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण देखने के लिए लोग इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि राज्य संचालित स्कूल 23 अगस्त को एक घंटे के लिए खुलेंगे और छात्रों को भारत के चंद्रमा मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से नोटिस जारी करते हुए घोषणा की गई कि चंद्रयान-3 लैंडिंग के लाइव प्रसारण के लिए सरकारी स्कूल 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 बजे तक खुले रहेंगे।

नोटिस में लिखा है कि इसी क्रम में अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सूचित किया गया है कि 23 अगस्त 2023 को शाम 05:27 बजे चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया में सीधे शामिल होंगे।

बता दें कि चंद्रयान 3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद और ऐसा करने वाला चौथा देश बनेगा और दक्षिण धुव्र पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है, लेकिन चंद्रमा की डार्क साइड यानी दक्षिण धुव्र पर अभी तक कोई लैंडिंग नहीं कर पाया है। हालांकि, अभी हाल ही में रूस के लूना 25 ने ये प्रयास किया था और लेकिन तकनीकी कारणों से वह क्रैश हो गया है। और अब पूरे विश्व की निगाहें भारत के चंद्रयान 2 पर टिकी हुई है।

इसरो के पूर्व अधिकारी दासगुप्ता ने चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग की गंभीरता पर जोर दिया, उन्होंने कहा, "चंद्रमा पर उतरना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि हमें अभी भी चंद्रमा के बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है। जब आप चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यान का संचालन करते समय, उसके साथ आपके सभी संचार एक संचार लिंक के माध्यम से होते हैं। यदि कुछ भी होता है, तो आपके पास सुधार करने के लिए बहुत कम समय है।"

ये भी पढ़ें- Essay on Chandrayaan 3 for Kids: चंद्रयान-3 पर कैसे लिखें निबंध, देखें 100, 200 और 300 शब्दों के Essay Idea

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
India's moon mission Chandrayaan-3 will successfully soft land on the moon tomorrow, August 23 evening at 6.15 pm. The entire world, including India, is keen to watch the Chandrayaan 3 mission's moon landing, which has led to special programs being planned for live telecast across the country as people want to witness and be a part of the historic moment.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+