RBSE 12th Science Toppers List 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस टॉपर्स लिस्ट 2023 हुई जारी, करें डाउनलोड

RBSE Rajasthan Board Class 12th Science Toppers List 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 18 मई 2023 को जारी कर दिया गया है। जिसके बाद छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 12th Science Toppers List 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस टॉपर्स लिस्ट 2023 हुई जारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को केवल अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बता दें कि आरबीएसई सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (साइंस, कॉमर्स), 2023 रिजल्ट 2023 एक साथ कल, रात 8 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

आरबीएसई कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: Senior Secondary(Science) - 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना कक्षा 12वीं का रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका आरबीएसई कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2023 आपके सामना स्क्रीन पर होगा।
चरण 5: रिजल्ट चेक करें और भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड करें।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान रिजल्ट 2023 टॉपर्स लिस्ट| RBSE Class 12th Science Result 2023 Toppers List

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2023 में इस बार रीतिका यादव और रुचिर शर्मा ने कुल 492 अंक हासिल कर टॉप किया है। रीतिका यादव अलवर, शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहरोड़ की हैं। जबकि रुचिर शर्मा डूंगरपुर, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सागवाड़ा की हैं।

आरबीएसई कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर्स लिस्ट 2023

रैंक 1- रीतिका यादव (492) शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहरोड़, अलवर
रैंक 1- रुचिर शर्मा (492) महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सागवाड़ा, डूंगरपुर
रैंक 2- बलवंत सिंह (481) किशनलाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिग, भरतपुर,
रैंक 3- अरुण रैदास (442) प्रगति अकादमी सेन सेकेंडरी स्कूल, प्रतापगढ़
रैंक 4- अरबाज (430) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढोलाखेड़ा, झुंझुनू
रैंक 5- अमित चौधरी (422) विद्या देवी स्कूल सोनकर, खेरली, अलवर,
रैंक 6- हिमांशु वर्मा (425) जीएसएसएस ककराना, झुंझुनू,
रैंक 7- भंवर लाल (409) इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चूरू
रैंक 8- हुमेरा (408) वर्धमान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर
रैंक 9- हेमेंद्र मीणा (400) जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर
रैंक 10- नरेंद्र सिंह (385) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाद शारदा, उदयपुर

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RBSE Rajasthan Board Class 12th Science Toppers List 2023: Rajasthan Board Class 12th Science Stream Result has been released on 18 May 2023. Let us inform that this time in the Rajasthan Board Class 12th Science Stream Result 2023, this Ritika Yadav and Ruchir Sharma have topped by securing a total of 492 marks.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+