Rajasthan Board 12th Result 2023: कब आएगा आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट, देंखे टाइम एंड डेट

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2023 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह के भीतर कभी भी जारी किया जा सकता है।

Rajasthan Board 12th Result 2023: कब आएगा आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट, देंखे टाइम एंड डेट

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीएसई राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट 20 मई 2023 को जारी होने की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि, राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

आरबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 कब हुई थी?

आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। जिसमें की लगभग 10 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023

ध्यान दें कि आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 स्ट्रीम के अनुसार एक-एक जारी किए जाएंगे। जिसमें की सबसे पहले साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा और फिर बाकी शेष स्ट्रीम के रिजल्ट क्रमश: जारी किए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के साथ ही पास प्रतिसत, टॉपर्स लिस्ट व अन्य डिटेल्स भी जारी की जाएंगी।

आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर उपलब्ध राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
चरण 3 : संबंधित स्ट्रीम के राजस्थान बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
चरण 5 : स्क्रीन पर राजस्थान अजमेर बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 प्रदर्शित होगा।
चरण 6 : भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान 12वीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और सेव करें।

आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 में शामिल विवरण

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में निम्नलिखित विवरण शामिल किए जाएंगे:

  • क्वालीफाइंग स्टेटस
  • कक्षा और बोर्ड का नाम
  • जन्म की तारीख
  • विषय अपने विषय कोड के साथ उपस्थित हुए
  • नाम
  • कुल प्राप्त अंक
  • रोल नंबर
  • विषयों का कोड
  • थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल में विषयवार प्राप्त अंक
  • छात्रों की पंजीकरण संख्या

राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023: पिछले 5 वर्षों के पास प्रतिशत

वर्ष- पास प्रतिशत

  • 2022- 96.33%
  • 2021- 99.19%
  • 2020- 91.96%
  • 2019- 92.88%
  • 2018- 87.78%

आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 पासिंग मार्क्स

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 33% से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र किसी भी विषय में 33% अंक प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसमें पास होने के लिए छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

आरबीएसई राजस्थान 12वीं रिजल्ट 2023 के बाद क्या?

आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद, छात्र अपने मूल अंक पत्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। और 12वीं के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्नातक की डिग्री के लिए दाखिला ले सकते हैं। बता दें कि राजस्थान अजमेर बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 जारी होते ही दाखिले के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय खोल दिए जाते हैं।

deepLink articlesGSEB SSC, HSC Result 2023 Date and Time: गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 कब आएगा? देखें डिटेल्स

deepLink articlesHBSE Class 10th Toppers List 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में तीन छात्रों ने किया टॉप, देंखे टॉपर्स लिस्ट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2023 Kab Aayega: Rajasthan Board is expected to release Class 12th Result 2023 soon. However, no official confirmation has been made about this yet. If media reports are to be believed then RBSE Class 12th Result can be released anytime within this week.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+