NIRF Ranking 2023 TOP 10 NIT Institute: भारत के टॉप 10 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी की लिस्ट

NIRF Ranking 2023 TOP 10 NIT Institute: आज भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह द्वारा आज सुबह 11 बजे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क - NIRF Ranking 2023 की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट कुल 12 श्रेणियों में जारी की गई है, जिसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल और आर्किटेक्चर विषय शामिल है। जिसमें इंजीनियरिंग श्रेणी में भारत के टॉप संस्थानों की लिस्ट जारी की गई है।

NIRF Ranking 2023 TOP 10 NIT Institute: भारत के टॉप 10 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी की लिस्

आईआईटी संस्थानों के बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को इंजीनियरिंग के लिए सबसे अच्छे कॉलेज में से एक माना जाता है। आइए आपको करियर इंडिया हिंदी के इस लेख के माध्यम से बताएं एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 टॉप 10 आईआईटी संस्थानों (NIT Institute) के नाम...

इंजीनियरिंग कोर्स

भारत में इंजीनियरिंग कोर्स सबसे हॉट जॉब कोर्स में से एक है। कक्षा 12वीं के बाद बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 12वीं पास की है और वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं वह एनआईआरएफ रैंकिंग जरूर चेक करें। इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को साइंस विषय से शिक्षा प्राप्त कर जेईई परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है। एनआईटी के संस्थान शिक्षा के साथ छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट भी प्रदान करते हैं। भारत के टॉप संस्थानों में प्रवेश छात्र इसलिए लेते हैं कि उन्हें एक अच्छी प्लेसमेंट और करियर के अच्छे विकल्प प्राप्त हो सके।

एनआईटी संस्थानों में छात्र सिविल इंजीनियरिंग, रसायन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित कई बीटेक कोर्स शामिल है।

एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 टॉप 10 एनआईटी संस्थान की लिस्ट (NIRF Ranking 2023 NIT Institute List)

एनआईआरएफ रैंक संस्थान का नाम राज्य
स्कोर
9 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु 69.71
12 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सुरथकल कर्नाटक 65.26
16 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला ओडिशा 62.79
21 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल तेलंगाना 61.13
23 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट केरल 60.28
37 मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर राजस्थान 55.6
40 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिलचर असम 55.07
41 विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर महाराष्ट्र 55.03
43 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर पश्चिम बंगाल 53.91
46 डॉ बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर पंजाब 52.85

वर्ष 2022 की बात करें तो उस वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली ने एनआईटी संस्थानों में पहला स्थान प्राप्त किया था और इंजीनियरिंग श्रेणी की लिस्ट में 8वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला एनआईटी संस्थानों में पिछले साल दूसरे स्थान प्राप्त किया था, लेकिन इस साल ये संस्थान एक पायदान नीचे गिर कर तीसरे स्थान पर आ गया। वहीं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सुरथकल तीसरे साथ से दूसरे स्थान पर आ गया।

NIRF Ranking 2023 Top University List: भारत के टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट 2023NIRF Ranking 2023 Top University List: भारत के टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट 2023

NIRF Ranking 2023 Top Medical College List: भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट 2023NIRF Ranking 2023 Top Medical College List: भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट 2023

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NIRF Ranking 2023 TOP 10 NIT Institute: Today the list of National NIRF Ranking 2023 has been released by India's Education Minister Dharmendra Pradhan and Minister of State for External Affairs Rajkumar Ranjan Singh at 11 am today. In this, NIT Tamil Nadu has secured the first position among NI institutes, NIT Karnataka has secured the second position and NIT Rourkela has secured the third position. The names of top 10 NITs are given in the article.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X