देश में 5जी के लॉन्च होते ही नेटवर्क क्रांति का डंका एक बार फिर बजने लगा, तमाम बड़े शहर 5जी के विज्ञापनों से पट गये। गांव-गांव तक मोबाइल का नारा एक बार फिर सिर चढ़ कर बोलने लगा। फिलहाल यह हाईस्पीड नेटवर्क कुछ ही शहरों तक सीमित रहेगा, लेकिन जल्द ही देश के गांव-गांव तक मोबाइल कनेक्टिविटी और अधिक स्ट्रॉन्ग हो जाएगी। इस कार्य की गति इसलिए तेज होगी, क्योंकि 4जी के रूप में इसका बेस पहले से तैयार हो चुका है। देश के 93 प्रतिशत गांव 4जी से लैस हो चुके हैं। हम आगे बात करेंगे कि 5जी को देश के हर शहर तक पहुंचने में कितना समय लगेगा और फिलहाल किस राज्य में कितने गॉंवों तक 4जी पहुंच चुका है।
दूरसंचार मंत्रालय से प्राप्त डाटा पर नज़र डालें तो आप पायेंगे कि देश में कुल 6,44,131 गॉंव हैं, जहां पर टेलीकॉम सेवाएं पहुंचाने की योजना है। इनमें से 5,98,951 गांव तक 4जी सेवाएं पहुंच चुकी हैं। देश में फिलहाल 45,180 गांव ऐसे हैं, जहां 4जी सेवाएं अभी तक नहीं पहुंची हैं। ये वो गॉंव हैं जहां पहुंचने पर आपका मोबाइल फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर हो जाएगा।
किस राज्य में कितने गॉंव 4जी सेवाओं से लैस
शीतकालीन सत्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में देश के सभी राज्यों का डाटा प्रेषित किया। डाटा इस प्रकार है-
A | B | C | D | E | |||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
क्र.सं. | राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम | आरजीआई डेटा के अनुसार गांवों की कुल संख्या (ददनांक 30-11- 2019) | 4जी से कवर किए गए गांवों की संख्या | 4जी कवर से वंचित गांवों की संख्या | |||||
1 | अंडमान और निककोबार द्वीपसमूह | 559 | 105 | 454 | |||||
2 | आंध्र प्रदेश | 17328 | 14159 | 3169 | |||||
3 | अरुणाचल प्रदेश | 5993 | 2262 | 3731 | |||||
4 | असम | 26429 | 24223 | 2206 | |||||
5 | बिहार | 44888 | 44575 | 313 | |||||
6 | छत्तीसगढ़ | 20072 | 17482 | 2590 | |||||
7 | चंडीगढ़ | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | |||||
8 | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | 95 | 62 | 33 | |||||
9 | गोवा | 392 | 342 | 50 | |||||
10 | गुजरात | 18425 | 17604 | 821 | |||||
1 1 | हरियाणा | 6640 | 6629 | 1 1 | |||||
12 | हिमाचल प्रदेश | 20852 | 18970 | 1882 | |||||
13 | जम्मू और कश्मीर | 6474 | 5643 | 831 | |||||
14 | झारखंड | 32370 | 30050 | 2320 | |||||
15 | कर्नाटक | 29818 | 28634 | 1184 | |||||
16 | केरल | 1438 | 1358 | 80 | |||||
17 | लद्दाख | 243 | 92 | 151 | |||||
18 | लक्षद्वीप | 27 | 10 | 17 | |||||
19 | मध्य प्रदेश | 55058 | 51818 | 3240 | |||||
20 | महाराष्ट्र | 43931 | 40138 | 3793 | |||||
21 | मणिपुर | 2612 | 2069 | 543 | |||||
22 | मेघालय | 7100 | 4580 | 2520 | |||||
23 | मिजोरम | 867 | 618 | 249 | |||||
24 | नागालडैं | 1535 | 1073 | 462 | |||||
25 | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली | 55 | 55 | 0 | |||||
26 | ओडिशा | 51176 | 43584 | 7592 | |||||
27 | पुडुचेरी | 96 | 95 | 1 | |||||
28 | पंजाब | 12534 | 12519 | 15 | |||||
29 | राजस्थान | 46077 | 42343 | 3734 | |||||
30 | सिक्किम | 461 | 157 | 304 | |||||
31 | तमिलनाडु | 16488 | 15916 | 572 | |||||
32 | तेलंगाना | 10203 | 9951 | 252 | |||||
33 | त्रिपुरा | 937 | 638 | 299 | |||||
34 | उत्तर प्रदेश | 105531 | 105146 | 385 | |||||
35 | उत्तराखंड | 16456 | 15215 | 1241 | |||||
36 | पश्चिम बंगाल | 40971 | 40836 | 135 | |||||
कुल | 644131 | 598951 | 45180 | ||||||
5जी में कितना समय लगेगा
अब सवाल यह है कि पूरे देश में 5जी पहुंचने में कितना समय लगेगा। तो इसका जवाब भी साफ है। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की नवंबर 2023 तक देश के हर शहर में 5जी सेवाएं पहुंचाने की योजना है। दरअसल जियो ने जहां-जहां 4जी सेवाएं अभी तक पहुंचायी हैं, वहां पर इलेक्ट्रिॉनिक इंफ्रास्ट्रक्चर 5जी को ध्यान में रखते हुए ही स्थापित किया है। यानि की टावर व ब्रॉडबैंड केबल, आदि की स्थापना 5जी को ध्यान में रखकर ही की गई है।
जरा सोचिए कि देश में पहली बार 4जी की सेवाएं 10 अप्रैल 2012 को एयरटेल द्वारा लॉन्च की गई थी। उसके बाद जियो समेत कई अन्य कंपनियां 4जी में उतरीं और देश के प्रत्येक शहर के साथ-साथ 93 प्रतिशत गॉंवों तक 4जी सेवाएं पहुंचने में 10 साल लग गये। विशेषज्ञों की मानें तो देश के सभी गांवों तक 4जी पहुंचने में मात्र 2 साल लगेंगे।
जिन जगहों पर पहले से 5जी को सपोर्ट करने वाले सिस्टम लग चुके हैं, वहां शुरू के तीन से चार महीनों में ही 5जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम के चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।