Bank holidays in February 2025: फरवरी यानी साल का दूसरा महीना। पूरे साल में कुछ दिन ऐसे भी होते हैं, जब बैंक बंद होते हैं। ये बैंक हॉलीडे आरबीआई के द्वारा जारी की जाती है। इस वर्ष यानी फरवरी 2025 में बैंक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। फरवरी बेंक हॉलीडे 2025 के अनुसार, इस महीने फरवरी में कुल आठ दिन विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
इस सूची की मानें तो इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, आज 1 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह पहला शनिवार है। यहदिन वित्तीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया है।
आरबीआई कैलेंडर के अनुसार बैंक अवकाश
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और अवसरों के कारण बैंक अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक द्वारा जारी बैंक हॉलीडे सूची के अनुसार इस वर्ष करीब 8 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। इस लिस्ट के तहत फरवरी का महीने में कुछ विशेष पर्व औऱ त्योहार मनाए जाएंगे। फरवरी महीने की शुरुआत होगी। इसमें सरस्वती पूजा, गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, और महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
क्या शनिवार को बैंक बंद रहें? जानें शनिवार को बैंक का हाल
शनिवार को बैंक पूरे भारत में बंद होने की बात आरबीआई की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेखित नहीं है। चूंकि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, इसलिए कई लोगों को बैंक अवकाश को ट्रैक करने में कठिनाई होती है। इस सप्ताह का पहला दिन 1 फरवरी वित्तीय रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज केंद्रीय बजट 2025-26 की घोषणा की गई। यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य है, तो आप आज अपनी नज़दीकी बैंक शाखा में जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।
फरवरी 2025 में बैंक अवकाश की पूरी सूची
इस महीने निम्नलिखित अवसरों पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी:
- सरस्वती पूजा
- थाई पूसाम
- गुरु रविदास जयंती
- लुई-नगाई-नी
- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
- राज्य स्थापना दिवस (Statehood Day)
- महाशिवरात्रि
- लोसार (Losar)
List of Bank holidays in February 2025 | फरवरी 2025 बैंक अवकाश की सूची
तिथि | दिवस | अवसर | बैंक बंद (शहर) |
---|---|---|---|
3 फरवरी | सोमवार | सरस्वती पूजा | अगरतला |
11 फरवरी | मंगलवार | थाई पूसम | चेन्नई |
12 फरवरी | बुधवार | गुरु रवि दास का जन्मदिन | शिमला |
15 फरवरी | शनिवार | लुई-नगाई-नी | इम्फाल |
19 फरवरी | बुधवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | बेलापुर, मुंबई, नागपुर |
20 फरवरी | गुरुवार | राज्यत्व दिवस/राज्य दिवस | आइज़वाल |
26 फरवरी | बुधवार | महाशिवरात्रि | अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम |
28 फरवरी | शुक्रवार | लोसार | गंगटोक |
बैंक छुट्टियों की योजना बनाकर करें अपने वित्तीय कार्य पूरे
यदि आपके पास महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य हैं, तो अवकाश के दिनों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले योजना बनाएं। इसके अलावा, नेट बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे आप अपने कई वित्तीय कार्य आसानी से निपटा सकते हैं।
February Calendar 2025: फरवरी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सूची, फरवरी कैलेंडर लिस्ट