Budget 2025: अंग्रेजी और हिन्दी में डाउनलोड करें Union Budget 2025 PDF Link डिटेल्स यहां

Budget 2025; How to Download Budget 2025 PDF: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। तीसरी बार सत्ता में वापसी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में यह उनकी आठंवा बजटीय प्रस्तुति है। बता दें कि बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार ने अपनी तीसरी जीत हासिल की है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया बजट 2025

शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। वर्ष 2025-26 के लिए बजट सत्र सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। लोकसभा सत्र के साथ वित्त मंत्री सीतारमण ने लगातार देश का आठवां बजट पेश किया। बजट 2025 के मुख्य आकर्षण में वित्त मंत्री सीतारमण ने घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वालों के लिए कोई आयकर नहीं देना होगा, साथ ही टैक्स स्लैब में अन्य बदलाव भी किए गए हैं।

Budget 2025 इंडिया बजट पर बजट 2025 दस्तावेज उपलब्द्ध

बजट की जानकारी देश के हर वर्ष के लोगों को प्राप्त करने का अधिकार है। जो लोग बजट दस्तावेज को देखने एवं पढ़ने की इच्छुक हैं, वे सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बजट 2025 पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में केंद्र सरकार द्वारा लोगों के लिए बजट 2025 दस्तावेज उपलब्द्ध कराने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत बजट पेश होने के बाद पूरा भाषण जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है। जनता एवं आम नागरिक भारतीय बजट के लिए आधिकारिक वेबसाइट - www.indiabudget.gov.in से पीडीएफ संस्करण डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यह वेबसाइट पिछले बजट भाषणों तक पहुंच प्रदान करती है।

Budget 2025 आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बजट दस्तावेज पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन कर भारतीय बजट के लिए आधिकारिक वेबसाइट से बजट दस्तावेज पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट www.indiabudget.gov.in पर जाएं
चरण 2: "बजट भाषण" लेबल वाले अनुभाग पर जाएँ।
चरण 3: पेज पर "बजट 2025" लेबल वाले हाल ही में जोड़े गए टैब पर क्लिक करें।
चरण 4: आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जहां आप बजट 2024 के लिए डाउनलोड लिंक पा सकते हैं।
चरण 5: पीडीएफ दस्तावेज़ डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ें।

Union Budget 2025 App | यूनियन बजट एप क्या है?

यूनियन बजट ऐप भारत सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन है। यह केंद्रीय बजट 2025-26 से संबंधित सभी दस्तावेजों को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराता है। इस ऐप को वित्त मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है, ताकि नागरिकों, सांसदों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिले।

भारतीय बजट के लिए आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ की प्रति डाउनलोड करने के अलावा आप अपने मोबाइल फोन से भी बजट दस्तावेज पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्मों पर यूनियन बजट ऐप पेश किया गया है। इससे उपयोगकर्ता बजट दस्तावेज़ डाउनलोड कर सकते हैं और नवीनतम बजट पर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि इस ऐप 15 में केंद्रीय बजट दस्तावेजों को देखने की सुविधा है। इसमें संवैधानिक रूप से निर्धारित वार्षिक वित्तीय विवरण (एएफएस), अनुदान की मांग (डीजी), वित्तीय विधेयक और पर्यावरण के अनुकूल डिजिटल मोड में ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं।

Union Budget 2025 यूनियन बजट ऐप कैसे डाउनलोड करें

भारतीय बजट के लिए आधिकारिक यूनियन बजट एप आसानी से डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: सबसे पहले www.indiabudget.gov.in पर जाएं।
चरण 2: पेज के दाईं ओर "डाउनलोड मोबाइल एप्लिकेशन" टिकर का विकल्प चुनें।
चरण 3: आपको केंद्रीय बजट ऐप डाउनलोड सेंटर पर निर्देशित किया जाएगा।
चरण 4: यदि आप एंड्रॉइड डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो एंड्रॉइड ऐप बटन पर क्लिक करें। iPhone या iPad उपयोगकर्ताओं के लिए, Apple App Store आइकन चुनें।
चरण 5: आधिकारिक ऐप के अंदर, यूनियन बजट पीडीएफ के लिए डाउनलोड लिंक ढूंढें।

यूनियन बजट ऐप की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

बजट दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता में अंतर्गत इस ऐप में बजट भाषण, वित्त विधेयक, वार्षिक वित्तीय विवरण आदि उपलब्द्ध है। इस यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस को आसानी से नेविगेट करने योग्य ऐप बनाया गया है। इस यूनियन बजट ऐप में बजट 2025 की हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में बजट कॉपी उपलब्ध है। उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं। इस ऐप का ऑफ़लाइन एक्सेस भी संभव है। एक बार डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट के भी दस्तावेज़ पढ़ सकते हैं। सभी बजट संबंधित सेक्शन जैसे आयकर स्लैब, सरकारी योजनाएँ, आर्थिक सर्वेक्षण आदि की जानकारी दी गई है।

यूनियन बजट ऐप का महत्व क्या है?

  • डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देता है।
  • बजट प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाता है।
  • सांसदों और आम जनता को बजट संबंधी डेटा तुरंत उपलब्ध कराता है।
  • पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है (कागज की खपत कम होती है)।

Union Budget 2025 PDF Link

यूनियन बजट 2025 पीडीएफ नीचे देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Budget 2025: Learn how to download the Union Budget 2025 PDF easily. Follow this step-by-step guide to access Budget 2025 documents in Hindi. Get direct download links and details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+