Jharkhand: सर्दी के कारण 8 जनवरी 2023 तक स्कूल बंद, नोटिस जारी

Jharkhand School Closed: झारखंड में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहने की घोषणा कर दी गई है।

झारखंड में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहने की घोषणा कर दी गई है। आज यानि की 3 जनवरी 2023 को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भारत में प्रचंड शीत लहर के कारण कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए झारखंड के स्कूल 8 जनवरी, 2023 बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के अलावा अन्य सभी छात्रों को अगले आदेश जारी होने तक अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार स्कूल जाना आवश्यक होगा।

दरअसल, 1 जनवरी 2023 से झारखंड में शीत लहरों को प्रकोप शुरू हो चुका है जिस वजह से अचानक तापमान में गिरावट आई है। और इसी कारण छोटे बच्चों के स्कूल की छुट्टीयों का नोटिस जारी किया है। बता दें कि झारखंड में स्कूल बंद रहने की घोषणा झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के कार्यालय से हुई है।

Jharkhand: सर्दी के कारण 8 जनवरी 2023 तक स्कूल बंद, नोटिस जारी

समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार, राज्य शिक्षा मंत्रायल द्वारा कहा गया है कि सर्दियों के बीच पहली-पांचवीं कक्षा के छात्रों की कक्षाएं 8 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगी।

ध्यान देने योग्य: भारतीय मेट्रोलॉजिकल विभाग, आईएमडी ने भी उत्तर भारत के लिए शीत लहर की भविष्यवाणी की है और उसी के संबंध में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और विशेष रूप से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए चेतावनी जारी की है।

राज्यों अनुसार शीतकालीन अवकाश

  • उत्तर प्रदेश में भी तापमान गिरने के कारण लखनऊ के स्कूल 7 जनवरी 2023 तक और मैनपुरी के स्कूल 14 जनवरी 2023 तक बंद कर दिए गए हैं।
  • साथ ही पंजाब में भी 8 जनवरी, 2023 तक शीत लहर के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
  • फिलहाल, राजस्थान के स्कूल 5 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश के कारण बंद रहेंगे। यदि राजस्थान के तापमान में और गिरावट आती है, तो छात्रों की छुट्टियों के संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

School Holiday List 2023: देश में 121 दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें अपने राज्य की लिस्ट

deepLink articlesDelhi School Closed News: दिल्ली में 15 दिन के लिए स्कूल बंद, नोटिस जारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In Jharkhand, schools from class 1 to 5 have been announced to remain closed till January 8. According to the official notice released today i.e. on January 3, 2023, Jharkhand schools will remain closed on January 8, 2023 for the students of class 1 to 5 due to severe cold wave in India. While all other students will be required to go to school as per their scheduled time table till further orders are issued.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+