JEE Advanced Result 2023: पिछले सालों की तुलना में कैसा रहा इस साल जेईई एडवांस का रिजल्ट

JEE Advanced Result 2023 Last Year Statistics: जेईई एडवांस परीक्षा 2023 के नतीजे आज, 18 जून 2023 को सुबह 10 बजे जारी कर दिए गए हैं। साल-दर-साल परीक्षा का कठिनाई लेवल है की बढ़ता जा रहा है। आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण और कठिन परीक्षाओं में से एक है।

JEE Advanced Result 2023: पिछले सालों की तुलना में कैसा रहा इस साल जेईई एडवांस का रिजल्ट

जेईई एडवांस रिजल्ट 2023 की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा हैदराबाद जोन के वविलाला चिद्विलास रेड्डी ने टॉप की है और अखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त की है। वहीं दूसरा स्थान रमेश सूर्या तेजा ने प्राप्त किया है तो तीसरे स्थान पर अपना कदम ऋषि कालरा ने जमाया है। लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए इस साल लड़कों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है। वहीं हैदराबाद जोन की नयकांती नागा भाव्या श्री ने 360 में से 298 अंक प्राप्त करके लड़कियों में टॉप किया है, उन्होने अखिल भारतीय रैंक 56 प्राप्त की है।

आइए आज इस लेख के माध्यम से बताएं पिछले कुछ सालों में कैसा रहा जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट -

जेईई एडवांस रिजल्ट 2023

आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा 2023 का आयोजन पेपर 1 और पेपर 2 के आधार पर किया गया था। परीक्षा में कुल 1,80,372 उम्मीदवार उपस्थित रहे थे, जिसमें से परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 43,773 है। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले छात्रों की इस संख्या में कुल महिला छात्रों की संख्या 7,509 है तो वहीं पुरुषों की संख्या 36,264 है। बता दें कि हैदराबाद जोन से क्वालीफाई करने वाले छात्रों की कुल संख्या 10,432 है।

जेईई एडवांस 2023 - लिंगवार रिजल्ट

पुरुष
पंजीकृत: 146111 1
उपस्थित उम्मीदवार: 39727
क्वालीफाई: 36264

महिला
पंजीकृत: 43,633
उपस्थित उम्मीदवार: 40,645
क्वालीफाई: 7,509

जेईई एडवांसड 2023 - पिछले वर्षों में परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या

जेईई एडवांस परीक्षा 2023 का कठिनाई स्तर दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 1,55,538 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं इस साल परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या में इजाफा देखा गया जहां इस साल परीक्षा में कुल 1,80,372 उम्मीदवार शामिल हुए।

वर्षउपस्थित छात्रक्वालीफाई प्रतिशत
1 2023 1,80,37224.26
1
20221,55,53826.17
2
20211,41,69930
3
20201,50,83828.64
4
20191,61,31923.99
5
20181,55,15821
6
20171,59,54031.99
7
20161,47,67824.75
8
20151,17,23822.47
9
20141,19,58022.7
10
20131,15,97117.96

जेईई एडवांस 2023 - क्वालीफाई करने वाले महिला छात्रों की संख्या

इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में 1.80 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित रहे थे, जिसमें से महिलाओं की संख्या 40,645 थी, पिछले साल की तुलना में 7,037 छात्रों ने इस साल परीक्षा में भाग लिया। पिछले साल छात्राओं की संख्या 33,608 थी। वहीं वर्ष 2022 में 6,516 छात्राओं ने परीक्षा क्वालीफाई की और इस साल कुल 7,509 छात्राओं ने परीक्षा क्वालीफाई की है। लेकिन प्रतिशत की बात करें तो पिछले साल क्वालीफाई प्रतिशत 19.38 प्रतिशत का था और इस साल क्वालीफाई प्रतिशत 18,47 प्रतिशत का है। पिछले साल की तुलना में इस साल का क्वालीफाई रिजल्ट कम रहा।

वर्षउपस्थित छात्रक्वालीफाईक्वालीफाई प्रतिशत
1 2023 40,6457,03718.74
1
202233,6086,51619.38
2
202132,2856,45219.98
3
202032,8516,70720.41
4
201933,2495,35616.1
5
201831,0214,17913.47
6
201729,8727,25924.3
7
201627,7784,57016.45

जेईई एडवांस 2023 - श्रेणी के आधार पर क्वालीफाई छात्रों का प्रतिशत

वर्षएससी क्लीफाई प्रतिशतएसटी क्वालीफाई प्रतिशतओबीसी क्वालीफाई प्रतिशत
1
2023
15
7.5
27
2
202219.617.522.61
3
202115712.19
4
202018.176.521.28
5
201923819.44
6
201817621.57
7
201792618.5
8
201620721.21
9
2015107-
10
201416523.4
11
201314420.1

JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 19 जून से होगा शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियां

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Advanced Result 2023 Last Year Statistics: Every year lakhs of students appear in the JEE Advanced exam, but considering the increasing difficulty level, you need to know how this year's JEE Advanced Result 2023 compared to previous years. Let us explain to you with statistics.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+