Hindi Diwas 2023 Short Essay: हिंदी दिवस पर कैसे लिखें निबंध, यहां देखें कुछ आसान से सैंपल

Hindi Diwas 2023 Short Essay: भारत में हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। न केवल भारत में बल्कि हिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से है। विश्व स्तर पर सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में हिंदी भाषा तीसरे स्थान पर है।

Hindi Diwas 2023 Short Essay: हिंदी दिवस पर कैसे लिखें निबंध, यहां देखें कुछ आसान से सैंपल

भारत विविधताओं से भरा देश है, जिसमें हर राज्य की एक भाषा है। उन सभी भाषाओं के बीच हिंदी भाषा का अपना महत्व है, यही कारण रहा है कि हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है। भारत के हर निवासी को हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए और जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी दिवस के दिन स्कूलों में हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध लेखन आदि शामिल होते है। स्कूलों में हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखा जा सकता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से समझाएंगे। आइए आपको बताएं...

कैसे लिखें शॉर्ट हिंदी दिवस निबंध

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा के महत्व को याद दिलाने और जन जागरूकता पैदा करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। हिंदी दिवस के लिए भारतीय संविधान के अनुसार आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी भाषा भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है। विश्व स्तर पर बात करें तो 600 मिलियन लोगों से भी अधिक लोग दुनिया में हिंदी बोलते हैं। हिंदी लोगों के एकता के एक सूत्र में बांधती है। समृद्धी और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रतीक है हमारी हिंदी भाषा।

हिंदी भाषा का उद्भव संस्कृत भाषा से हुआ है। हिंदी हमारी मातृभाषा है, जिस पर हमें गर्व है। अपनी इस मातृभाषा को आगे बढ़ाने के लिए हमें इसके महत्व को समझना और लोगों को समझाना होगा। आइए इस हिंदी दिवस को मनाएं और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।

deepLink articlesHindi Diwas Quiz 2023: हिंदी दिवस के बारे में कितना जानते हैं आप, GK क्विज में हिस्सा लेकर बनिए सुपर स्टूडेंट

10 लाइनों में हिंदी दिवस निबंध छोटी कक्षाओं के लिए

1. हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है।
2. हिंदी दिवस 14 सितंबर को हिंदी भाषा के महत्व को समझाने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
3. 14 सितंबर 1949 में भारत संविधान में हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था।
4. इसी दिन को चिन्हित करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
5. सबसे पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था।
6. हिंदी दिवस को स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जाता है।
7. इस दिन भारत की राष्ट्रपति द्वारा हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
8. भारत विविधताओं से भरा देश है, जिसमें कई भाषाएं है, इसके बावजूद हिंदी भाषा देश की विविधता में एकता बनाने का काम करती है।
9. हिंदी भाषा दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है।
10. हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए और उसके महत्व को लोगों को समझाने में अपना योगदान देना चाहिए।

deepLink articlesHindi Diwas Slogan 2023: हिंदी दिवस पर शेयर करें ये टॉप 30 नारे

250 शब्दों में हिंदी दिवस निबंध

हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 में इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था। इस दिन को प्रतीक बनाते हुए पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था। तभी से लगातार इस दिवस को मनाया जा रहा है। ये दिवस लोगों में हिंदी भाषा के महत्व को उजागर करने के लिए और इसके प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। हिंदी भाषा दुनिया में करीब 614 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है। मंदारिन, अंग्रेजी और स्पेनिश के बाद हिंदी भाषा चौथे स्थान पर सबसे व्यापक भाषा है।

हिंदी भाषा को अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हिंदी दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेजों समेत कई विभागों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रमुख कार्यक्रम में हिंदी क्विज, भाषण और निबंध आदि का आयोजन किया जाता है। इस दिवस का महत्वपूर्ण उद्देश्य इस भाषा का अधिक से अधिक प्रचार है। हिंदी भाषा लोगों को एकजुट कर एकता के सूत्र में बांधता है। हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व है। भारत इस साल अपना 70वां हिंदी दिवस मना रहा है।

deepLink articlesHappy Hindi Diwas 2023 Wishes: हिंदी दिवस पर शेयर करें ये खूबसूरत विशेज मैसेज

deepLink articlesHindi Diwas Poem 2023: हिंदी दिवस के मौके पर पढ़ें ये टॉप मनमोहक कविताएं

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Hindi Diwas 2023 Short Essay: Hindi Diwas is celebrated every year on 14 September in India. Hindi is the official language of India and one of the most widely spoken languages. People are searching a lot how to write an essay on this day. Let us tell you how school children can write an essay on Hindi Diwas.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+