Chandrayaan-3 MAHAQUIZ: ISRO और Mygov ने लॉन्च किया चंद्रयान-3 महाक्विज़, पुरस्कार 1 लाख रुपये तक| Direct link

ISRO and MyGov launches Chandrayaan-3 MAHAQUIZ: चंद्रयान 3 की सफलता ने पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग ने इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की इस अद्भुत सफलता को हर भारतीय तक पहुंचाने के लिए चंद्रयान- 3 महाक्विज़ का आयोजन किया जा रहा है।

ISRO और Mygov ने लॉन्च किया चंद्रयान-3 महाक्विज़, पुरस्कार 1 लाख रुपये तक| Direct link

दरअसल, भारतीय नागरिकों को भारत की अद्भुत अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा से अवगत कराने, चंद्रमा से जुड़े तथ्यों का पता लगाने और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति जन जन को जागृत करने के लिए इसरो ने चंद्रयान -3 महाक्विज़ में भाग लेने के लिए देशवासियों को आमंत्रित किया है।

आपको बता दें कि इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बेंगलुरु स्थित इसरो की यात्रा के दौरान की थी। उन्होंने कहा था कि जन-जन तक इसरो की उपलब्द्धियां पहुंचाने के उद्देश्य से चंद्रयान-3 महाक्विज़ आयोजित किया जायेगा। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान-3 महाक्विज़ में भाग लेने के लिए, लोगों को MyGov पोर्टल https://isroquiz.mygov.in/ पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा।

इस महाक्विज़ प्रतियोगिता में बाग लेने वाले प्रतिभागियों को एक प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जिसे Mygov पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। माइ गॉव वेबसाइट पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, क्विज़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 महाक्विज पर विचार साझा करते हुए कहा, "मैं छात्रों से चंद्रयान-3 महाक्विज में भाग लेने का अनुरोध करूंगा, जिससे उन्हें देश के चंद्र मिशन के बारे में जानने में मदद मिलेगी।"

इसरो और माइगव द्वारा आयोजित चंद्रयान-3 महाक्विज़ में हिस्सा लेने से पहले करियर इंडिया द्वारा लिखे गये निम्नलिखित लेख को अवश्य पढ़ लें।

deepLink articlesChandrayaan-3 GK Quiz in Hindi: भारत ने रचा इतिहास, मून मिशन चंद्रयान 3 से जुड़े MCQ प्रश्नों का दें जवाब

Chandrayaan-3 MAHAQUIZ: पुरस्कार की राशि एक लाख रुपये नकद

इस संबंध में बेवसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जायेगा। दूसरे स्थान पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को 75,000 (पचहत्तर हजार रूपये) रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। तीसरे स्थान पर श्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता को 50,000 (केवल पचास हजार) रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी।
इसके साथ ही अन्य अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 2000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
वहीं अगले दो 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 1000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

Chandrayaan-3 MAHAQUIZ में भाग लेने के लिए सीधा लिंक

Chandrayaan-3 MAHAQUIZ: प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और शर्तें

प्रश्नोत्तरी सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। जैसे ही सही ओटीपी दर्ज करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही क्विज़ शुरू हो जायेगा। यह एक समयबद्ध प्रश्नोत्तरी है, जिसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकंड में दिया जाना है। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

प्रतिभागियों को प्रोफ़ाइल पृष्ठ में सभी वैध और सही विवरण प्रदान करना होगा। प्रतिभागियों द्वारा दिए गए विवरणों के माध्यम से ही उनसे संपर्क किया जायेगा और प्रतिभागी के साथ आगे संचार के लिए किया जायेगा। अधूरी प्रोफ़ाइल विजेता बनने के योग्य नहीं होगी। प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा।

भारत के प्रतिभागी एक वैध भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग करके खेल सकते हैं, क्योंकि क्विज़ शुरू होने से पहले मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जायेगा और अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के रूप में एक वैध ईमेल आईडी का उपयोग करके खेल सकते हैं। क्विज़ में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में, पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जायेगा।

इसरो और माईगव के पास किसी भी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में किसी भी समय क्विज़ को संशोधित करने या बंद करने के सभी अधिकार हैं। इसमें संदेह से बचने के लिए इन नियमों और शर्तों आदि को बदलने की क्षमता शामिल है । यदि किसी प्रतिभागी की भागीदारी या उससे जुड़ना क्विज़ के लिए हानिकारक है तो इसरो और माईगव के पास किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी को अयोग्य घोषित करने या अस्वीकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। यदि प्राप्त जानकारी अस्पष्ट, अधूरी, क्षतिग्रस्त, झूठी या गलत है तो भागीदारी अमान्य होगी।

क्विज़ की मेजबानी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े इसरो और माईगव कर्मचारी और उनकी संबद्ध एजेंसियां या कर्मचारी क्विज़ में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। यह उनके निकटतम परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है। क्विज़ पर इसरो और/या माईगव का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जायेगा।

क्विज़ में प्रवेश करके, प्रतिभागी उल्लिखित नियमों और शर्तों को स्वीकार करता है और उनसे सहमत होता है। प्रतिभागियों को अपडेट के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से जांच करनी होगी। सफल समापन के बाद, प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए उपयोगकर्ता के मोबाइल या ईमेल पर, जैसा भी मामला हो, एक स्वचालित एसएमएस और ईमेल 24 घंटे के भीतर भेज दिया जायेगा।

यहां पढ़ें:

deepLink articlesAditya-L1 GK Quiz in Hindi: भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 से जुड़े MCQ प्रश्नों की करें तैयारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The success of Chandrayaan 3 has hoisted the flag of India all over the world. Soft landing on the surface of the moon has created history. Chandrayaan-3 Mahaquiz is being organized to make this amazing success of Indian Space Research Organization (ISRO) reach every Indian. Chandrayaan-3 MAHAQUIZ: ISRO and MyGov launches Chandrayaan-3 Mahaquiz, cash prize is upto Rs 1 lakh, register link here
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+