Chandrayaan 3 live update: चंद्रयान 3 आज चंद्रमा पर करेगा लैंड, यहां देखें पल-पल के अपडेट

chandrayaan 3 live update: चंद्रयान 3, जिसकि सॉफ्ट लैंडिंग का सभी को बेसब्री से इंतजार था, आज वो दिन आ ही गया। इसरो ने लोगों को जानकारी दी थी कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा।

आज 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करेगा। इससे संबंधित सारी लाइव जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दी जाएगी। सभी नवीनतम अपडेट के लिए बने रहे चंद्रयान 3 लाइव के साथ।

Chandrayaan 3 live update: चंद्रयान 3 आज चंद्रमा पर करेगा लैंड, यहां देखें पल-पल के अपडेट

चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत "स्वागत है दोस्त" संदेश के साथ किया था। चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होते ही वह विश्व का चौथा देश बनेगा, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है और दक्षिणी धुव्र पर उतरने वाला पहला देश भी।

इसरो ने मंगलवार को चंद्रयान 3 के बारे में बात करते हुए बताया कि - अभी तक सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है और मिशन तय समय पर है। इसी के साथ इसरो ने ये भी बताया कि कल लैंडिंग से पहले ही लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर के साथ संपर्क स्थापित कर लिया है। इसका फायदा ये है कि पृथ्वी के साथ संचार की एक लाइन और खुल गई है।

  • Aug 23, 2023 7:01 PM
    Chandrayaan 3: दक्षिणी धुव्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश भारत

    भारत विश्व का पहला देश, जिसने की चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर सफलतापूर्वक लैंडिंग। प्रधानमंत्री और इसरो के चीफ ने दी स्पीच।

  • Aug 23, 2023 7:00 PM
    Chandrayaan 3: सॉफ्ट लैंडिंग वाले देशों में शामिल भारत

    चंद्रमा की सतह पर रूस, अमेरिका और चीन के बार सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना भारत।

  • Aug 23, 2023 6:58 PM
    Chandrayaan 3 Success: चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग

    चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर 6:04 बजे की सफल लैंडिंग।

  • Aug 23, 2023 3:16 PM
    5:20 पर इसरो करेगा लाइव टेलीकास्ट

    इसरो ने ट्व‍िटर पर घोषणा की है कि चंद्रयान 3 का लाइव टेलीकास्ट 5:20 बजे से शुरू होगा।

  • Aug 23, 2023 12:38 PM
    सफल लैंंडिंग के लिए प्रार्थना

    लंदन में आध्‍या शक्ति माताजी मंदिर पर भारतीय छात्र एकत्र हुए हैं और चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

  • Aug 23, 2023 12:37 PM
    दक्षिण अफ्रीका से लाइव देखेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान की लैंडिंग दक्षिण अफ्रीका से टीवी पर देखेंगे।

  • Aug 23, 2023 12:36 PM
    इसरो की कभी न भूलने वाली तस्वीरें

    ये दो तस्वीरें कभी नहीं भूलने वाली हैं। हमारे वैज्ञानिकों को करियर इंडिया का सैल्‍यूट।

  • Aug 23, 2023 12:34 PM
    NASA और ESA कर रहे हैं इसरो को सपोर्ट

    भारत के लिए यह गर्व की बात है कि अमेरिका समेत कई बड़े देशों की स्पेस एजेंसियां इसरो के मिशन चंद्रयान 3 को भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं।

  • Aug 23, 2023 12:16 PM
    Chandrayaan 3 Status: क्या है दक्षिण धुव्र पर उतरने का कारण

    चंद्रमा का दक्षिण हिस्सा जिसे हम डार्क साइड ऑफ मून भी कहते हैं, पृथ्वी के सामने नहीं पड़ता है। चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र के रहस्यों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Aug 23, 2023 12:15 PM
    शाम 6:04 बजे के लिए रहें तैयार

    चंद्रयान की लैंंडिंग आज शाम 6:04 बजे होगी। पूरे देश की निगाहें उस वक्त टीवी स्क्रीन पर होंगी। बेंगलुरु, दिल्ली व मुंबई के कई कॉर्पोरेट ऑफिसों में स्क्रीन लगायी गई है।

  • Aug 23, 2023 11:14 AM
    Chandrayaan 3 Live Link: टेलीकास्ट का लाइव लिंक

    इसरो वेबसाइट - www.isro.gov.in, इसरो फेसबुक - https://www.facebook.com/ISRO, इसरो यूट्यूब - https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss,

  • Aug 23, 2023 11:11 AM
    Chandrayaan 3 Live Telecast: टेलीकास्ट कहां पर देखा जा सकता है

    चंद्रयान 3 लाइव टेलीकास्ट इसरो फेसबुक, इसरो वेबसाइट और यूट्यूब के साथ डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी देखने को मिलेगा।

  • Aug 23, 2023 11:11 AM
    Chandrayaan 3: कब शुरू होगा चंद्रयान 3 का लाइव टेलीकास्ट

    चंद्रयान 3 लैंडिंग के का समय 6:04 मिनट का है। जिसका लाइव टेलीकास्ट दिखाने का फैसला लिया गया है। चंद्रयान 3 का लाइव टेलीकास्ट 5:20 (17:20 IST) पर शुरू किया जाएगा।

  • Aug 23, 2023 10:10 AM
    Chandrayaan 3 Live: क्या है चंद्रयान 3 का चयनित स्थान

    चंद्रयान 3 दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग दक्षिणी धुव्र के पास की जाएगी। चयनित स्थल दक्षिण अक्षांश में 68 डिग्री पर है।

  • Aug 23, 2023 10:04 AM
    CH3 Live Update: क्या है चंद्रयान 3 की लैंडिंग का सही समय

    इसरो द्वारा आधिकारिक तौर पर दी जानकारी के अनुसार चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर शाम 6:04 बजे लैंड करेगा।

  • Aug 23, 2023 9:53 AM
    Chandrayaan 3 Live: दक्षिणी धुव्र पर उतरने वाला पहला देश बनेगा भारत

    चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर अभी तक कोई देश नहीं उतरा है। यदि ऐसा करने में भारत सफल होता है तो ये विश्व का पहला देश होगा जो चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतरा है।

निर्धारित समय पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग होगी। लोग चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं। चंद्रमा की सतह पर उतरने का भारत ये दूसरा प्रयास है। चंद्रयान 2 के असफल होने के बाद चंद्रयान 3 के निर्माण में पिछली कमियों को खत्म किया और मून मिशन को एक बार फिर सफल बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

रूस के मून मिशन लूना 25 के क्रैश होने के बाद से पूरे विश्व की नजर भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 पर टिकी हुई है। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था और आज 23 अगस्त को इसकी लैंडिंग का समय निर्धारित किया गया था। चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर पहुंचने में 41 दिन का समय लगा है।

deepLink articlesChandrayaan 3 Landing Live Telecast: कब और कहां देख सकते हैं चंद्रयान 3 का लाइव टेलीकास्ट

deepLink articlesEssay on Chandrayaan 3 for Kids: चंद्रयान-3 पर कैसे लिखें निबंध, देखें 100, 200 और 300 शब्दों के Essay Idea

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
chandrayaan 3 live update: Chandrayaan 3, for which everyone was eagerly waiting for soft landing, today that day has come. ISRO had informed the people that Chandrayaan 3 will land on the lunar surface on August 23 at 6.4 pm. Today, on 23 August 2023, Chandrayaan 3 will land on the lunar surface. All the live information related to this will be given to you through this article. Stay tuned for all the latest updates with Chandrayaan 3 Live.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+