BPSC 67वें अंतिम परिणाम 2023 हुए जारी, जानें किस पद पर हुआ कितने छात्रों का चयन? यहां देखें लिस्ट

BPSC 67th Final Result 2023 Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 28 अक्टूबर, 2023 को बीपीएससी 67वें अंतिम परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।

BPSC 67वें अंतिम परिणाम 2023 हुए जारी, जानें किस पद पर हुआ कितने छात्रों का चयन? यहां देखें लिस्ट

बीपीएससी मुख्य परीक्षा पास करने वाले 2104 उम्मीदवारों में से कुल 2075 उम्मीदवार साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए उपस्थित हुए थे जो कि 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया गया था। साक्षात्कार में चयन में हुए छात्रों की सूची नीचे देखें।

बीपीएससी 67वीं अंतिम परिणाम 2023

किस पद पर हुआ कितने छात्रों का चयन? यहां देखें सूची

(1)बिहार प्रशासनिक सेवा-88
(2) बिहार पुलिस सेवा (पुलिस उपाधीक्षक)-20
(3) राज्य कर सहायक आयुक्त- 21
(4)जेल अधीक्षक-3
(5) उप चुनाव अधिकारी-4
(6) बिहार शिक्षा सेवा-12
(7)आबकारी अधीक्षक-2
(8) सब रजिस्ट्रार/संयुक्त उप रजिस्ट्रार-5
(9) रोजगार अधिकारी/जिला रोजगार अधिकारी-2
(10)श्रम अधीक्षक-2
(11) परिवीक्षा अधिकारी-4
(12) अतिरिक्त निदेशक, सामाजिक प्रतिभूति-12
(13) अतिरिक्त निदेशक, बाल संरक्षण सेवा-4
(14) सहायक योजना अधिकारी/सहायक निदेशक- 52
(15)जिला अंकेक्षण अधिकारी-5
(16) सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां-9
(17) श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 65
(18) ग्रामीण विकास अधिकारी- 133
(19) नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी- 110
(20) राजस्व अधिकारी-35
(21) पूर्ति निरीक्षक-4
(22)प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी-18
(23) उपविभागीय बीसी एवं ईबीसी कल्याण अधिकारी- 137
(24) ब्लॉक एससी एवं एसटी कल्याण अधिकारी-52

इस वर्ष अंतिम परीक्षा के लिए कुल कटऑफ यूआर और ईडब्ल्यूएस के लिए 553, यूआर और ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 535 है। वे सभी उम्मीदवार जो साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

बीपीएससी 67वीं अंतिम परिणाम 2023 की जांच कैसे करें?

चरण 1: बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी 67वें फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपकी स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
चरण 4: पीडीएफ फाइल में उम्मीदवार अपने रोल नंबर और नाम से अपने रिजल्ट देख सकते हैं।
चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बीपीएससी 67वें अंतिम परिणाम 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

गौरतलब है कि बीपीएससी 67वीं सीसीई भर्ती कुल 1,052 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जिसकी मेन्स परीक्षा 30 दिसंबर 2022, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी, 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। और मेन्स परीक्षा का परिणाम 14 सितंबर 2023 को घोषित किया गया था।

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BPSC 67th Final Result 2023 Out: Bihar Public Service Commission has declared BPSC 67th Final Result 2023 today on October 28, 2023. Candidates who appeared for preliminary, main and interview rounds can check their results through the official website of BPSC, bpsc.bih.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+