APSC Mains Result 2023: एपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 हुए जारी, डाउनलोड करें पीडीएफ

APSC Mains Result 2023: असम लोक सेवा आयोग ने आज, 2 नवंबर 2023 को एपीएससी मुख्य परिणाम 2023 जारी किया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे असम पीएससी सीसीई मुख्य परिणाम एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

APSC Mains Result 2023: एपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 हुए जारी, डाउनलोड करें पीडीएफ

बता दें कि एपीएससी मुख्य परीक्षा 8, 9 और 10 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई थी। और ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 अप्रैल को शुरू हुई और 8 मई 2023 को समाप्त हुई।

एपीएससी मुख्य परिणाम 2023 में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे साक्षात्कार दौर में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। एपीएससी के लिए साक्षात्कार 16 नवंबर, 2023 से शुरू होंगे। जारी हुए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक एपीएससी साक्षात्कार का कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

एपीएससी मुख्य परिणाम 2023 कैसे चेक करें?

एपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध एपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
चरण 4: पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करें।
चरण 5: आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एपीएससी मेन्स रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए डायरेक्ट लिंक

गौरतलब है कि एपीएससी का यह भर्ती अभियान संगठन में 913 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जो कि इस प्रकार हैं- असम सिविल सेवा, असम पुलिस सेवा, श्रम अधिकारी, कर अधीक्षक, उत्पाद शुल्क अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी, असम वित्त सेवा, खंड विकास अधिकारी, सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी शिक्षा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी अल्पसंख्यक विकास बोर्ड, कर निरीक्षक, श्रम निरीक्षक, उत्पाद शुल्क निरीक्षक, सहायक रोजगार अधिकारी, उप-रजिस्ट्रार, सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (असम लेखापरीक्षा सेवा), सहायक लेखा अधिकारी (असम लेखा सेवा), मार्गदर्शन परामर्शदाता, सहायक अनुसंधान अधिकारी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, रजिस्ट्रार, असम शहरी प्रशासनिक सेवा (कार्यकारी अधिकारी- जूनियर ग्रेड II)।

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
APSC Mains Result 2023: Assam Public Service Commission has released the APSC Mains Result 2023 today, 2nd November 2023. Candidates who appeared for the written examination can check the Assam PSC CCE Main Result by visiting the official website of APSC, apsc.nic.in. Let us tell you that this recruitment drive of APSC is being run to fill 913 posts in the organization.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+