AP TET Results 2024 Out: 58.4% छात्र हुए पास, aptet.apcfss.in से करें परिणाम डाउनलोड

AP TET Results 2024 (Out): स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश ने आज, 25 जून को AP TET परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाकर अपना आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

AP TET Results 2024 Out: 58.4% छात्र हुए पास, aptet.apcfss.in से करें परिणाम डाउनलोड

AP TET परिणाम 2024 कैसा रहा?

इस वर्ष आंध्र प्रदेश टीईटी परीक्षा के लिए कुल 2,67,789 छात्र ने आवेदन किया था। जिसमें से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुल 2,35,907 परीक्षा में शामिल हुए। और कुल 1,37,903 उत्तीर्ण हुए। AP TET परिणाम 2024 का कुल पास प्रतिशत 58.4% दर्ज किया गया है।

बता दें कि AP TET परिणाम पहले 14 मार्च 2024 को घोषित किया जाना था, लेकिन परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण को आंध्र प्रदेश में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कार्यान्वयन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

30 मार्च को लिखे पत्र में, भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सूचित किया कि AP TET परिणामों की घोषणा और AP TRT (शिक्षक भर्ती परीक्षा) या AP DCS परीक्षाओं के आयोजन को राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने तक स्थगित किया जाना है।

AP TET परिणाम 2024 कहां चेक करें?

APTET 2024 परिणाम चेक व डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक- aptet.apcfss.in

APTET परिणाम 2024 चेक करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल्स-

  • स्टूडेंट आईडी
  • जन्म तिथि
  • प्रदर्शित सत्यापन कोड

AP TET परिणाम 2024 कैसे चेक करें?

छात्र इन चरणों का पालन करके APTET परिणाम देख सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
चरण 2: परिणाम पृष्ठ खोलें।
चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट सेव करें।

APT ET 2024 परीक्षा कब हुई?

आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 26 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 6 मार्च को जारी की गई थी और आपत्तियों की समीक्षा के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी 14 मार्च को प्रकाशित की गई थी।

AP TET परिणाम 2024 की नवीनतम अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AP TET Results 2024 (Out): School Education Department, Andhra Pradesh has declared the AP TET Result 2024 today, June 25. After which now the candidates who appeared in the exam can check and download their Andhra Pradesh Teacher Eligibility Test (AP TET) result by visiting the official website aptet.apcfss.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+