Punjab Police Recruitment 2021: पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 25 अगस्त तक करें अप्लाई

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के माध्यम से संगठन में कुल 811 पदों पर भर्ती की जाएगी। 811 में से 24 पद खेल कोटा के लिए रिजर्व्ड है, जबकि 787 पदो

By Careerindia Hindi Desk

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के माध्यम से संगठन में कुल 811 पदों पर भर्ती की जाएगी। 811 में से 24 पद खेल कोटा के लिए रिजर्व्ड है, जबकि 787 पदों पर अन्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती की जाएगी। पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल (एचसी) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए www.punjabpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2021 तक है।

Punjab Police Recruitment 2021: पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए डिटेल

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल अधिसूचना: 04 अगस्त 2021
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन शुरू: 04 अगस्त 2021
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन बंद: 25 अगस्त 2021
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा तिथि: 11 से 20 सितंबर 2021

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 का विवरण
आवेदन शुरू: 4 अगस्त 2021
आवेदन अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2021
पद संख्या: 811
नौकरी स्थान: पंजाब, भारत
हेल्पलाइन: 18002102565
ऑफिशियल वेबसाइट: punjabpolice.gov.in
एडमिट कार्ड: सितंबर 2021
परीक्षा तिथि: 11 से 20 सितंबर 2021
परिणाम तिथि: अक्टूबर 2021

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए पदों का विवरण क्या है?
हेड कांस्टेबल पुरुष: 787
हेड कांस्टेबल महिला: 257

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 आवेदन शुल्क की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए।
सामान्य वर्ग: 1000 रुपए
भूतपूर्व सैनिक: 400 रुपए
एससी/एसटी/बीसी/ईडब्ल्यूएस: 550 रुपए
भुगतान का प्रकार: ऑनलाइन

पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
आयु सीमा: पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल एचसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 28 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक विवरण के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

शैक्षिक योग्यता: पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास स्नातक डिग्री, मैट्रिक स्तर या इसके समकक्ष पंजाबी पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए वेतन कितना है?
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी/पे मैट्रिक्स के स्तर 4 पर 25500 रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा।

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा (सीबीटी), फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

Punjab Police Recruitment 2021 Notification PDF Download Punjab Police Recruitment 2021 Apply Online Link

पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एक निश्चित समय सीमा के भीतर पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 की आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

चरण 1: सबसे पहले punjabpolice.gov.in पर जाएं।
चरण 2: यहां नए उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन नंबर लें।
चरण 3: iur.ls/punjabpolicerecruitment2021 पर जाएं।
चरण 4: पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2021 में अपना विवरण दर्ज करें।
चरण 5: पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट करें।

नोट: पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2021 जमा करने के बाद आवेदक को उसका एक प्रिंट आउट अवश्य लेना चाहिए, क्योंकि उसमें आपका पूरा विवरण दिया गया है, जो भविष्य में आपके काम आएगा। पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2021 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

deepLink articlesPunjab Police Constable Recruitment 2021: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

deepLink articlesPunjab Education News: कोरोना में माता पिता खोने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा और 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Punjab Police Head Constable Recruitment 2021 Notification has been released. A total of 811 posts will be recruited in the organization by the Punjab Government through Punjab Police Recruitment 2021. Apply for Punjab Police Head Constable (HC) Recruitment 2021 from 4 August to 25 August 2021.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+