JPSC Recruitment 2023: झारखंड में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करें 21 अगस्त से, सैलरी 44 हजार से अधिक

JPSC Civil Services Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग या जेपीएससी ने राज्य में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना आवेदन भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आगामी 21 अगस्त 2023 से शुरू की जायेगी।

 झारखंड में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करें 21 अगस्त से, सैलरी 44 हजार से अधिक

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 के तहत सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 के तहत सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 शाम 5 बजे तक है।

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 के तहत कुल 138 सिविल जज पदों को भरने का लक्ष्य है। जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 से संबंधित अत्यधिक जानकारी उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

JPSC Civil Services Recruitment 2023 हाइलाइट्स

  • संगठन का नाम- झारखंड लोक सेवा आयोग
  • भर्ती- जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023
  • पद का नाम- सिविल जज
  • रिक्तियों की संख्याज- 138
  • आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 21 अगस्त 2023
  • आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि- 21 सितंबर 2023
  • स्थान- झारखंड
  • आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in

JPSC Civil Services Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है-

  • अनारक्षित श्रेणी: 60
  • अनुसूचित जाति: 28
  • अनुसूचित जनजाति: 12
  • बीसी-1: 10
  • बीसी-2: 15
  • ईडब्ल्यूएस: 13

नोट: उपरोक्त तालिका में महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 8 पद आरक्षित हैं, जो कि विभिन्न श्रेणियों में विभाजित हैं।

JPSC Civil Services Recruitment 2023 पात्रता मानदंड

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक उत्तीर्ण एवं अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत निबंधित होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी उत्तम स्वास्थ्य, उत्तम आचरण धारण करते हों, और नैतिक नीचता से संबंधित आपराधिक मामले में ना तो संलिप्त हों अथवा संबंध रखते हों।

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 आयु सीमा

जेपीएससी भर्ती 2023 के अंतर्गत, सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 31 जनवरी 2023 को न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में छूट निर्धारित की गई है। इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य देखें।

JPSC Recruitment 2023 वेतनमान

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 आधिकारिक नोटिस पर दिये गये जानकारी के अनुसार, इन पदों पर वेतनमान 27,700 रुपये से लेकर 44,700 रुपये निर्धारित है। हालांकि महंगाई भत्ता समेत अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा निर्दारित पे स्केल के अनुसार दी जायेगी।

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  • प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
  • मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक प्रकार)
  • मौखिक परीक्षा

JPSC Civil Services Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये शुल् का भुगतान करना होगा। वहीं राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2023 आवेदन कैसे करें

जेपीएससी भर्ती 2023 के तहत सिविल जज पदों पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक साइट jpsc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होम पेज करियर या रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें
स्टेप 3: फिर लॉगिन करें
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म आपके सामने खुलेगा
स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में मांगे गये विवरणों को अच्छी तरह पढ़ लें और भरें
स्टेप 6: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
स्टेप 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को जमा करें
स्टेप 8: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट लें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JPSC has invited applications for recruitment to the post of Civil Judge (Junior Division) in the state. Interested and eligible candidates applying for these posts can fill their application through online process. The process of application will be started from 21 August 2023. The last date of application is till 21 September 2023. JPSC Recruitment 2023: Apply for civil judge from August 21, salary more than 44 thousand
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+