G20 Summit 2023 Question & Answer: आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में जी20 सम्मेलन से पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

G20 General Knowledge Question & Answer: भारत की राजधानी नई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन की तैयारी अंतिम रूप ले चुकी है। G20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली में तीन दिनों के लिए सभी स्कूल, कॉलेज की छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा, आम जनता को सरकार द्वारा सलाह दी गई हैं कि वे 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में आना-जाने से बचे।

G20 Summit 2023: आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में जी20 सम्मेलन से पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नए परिसर, 'भारत मंडपम' में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी इस समय कड़ी सुरक्षा में है। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की एक सूची गुरुवार को जारी की गई। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित लगभग 40 विश्व नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

एक कैबिनेट बैठक के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपेक्षित आचरण के संबंध में अपने मंत्रियों को मार्गदर्शन प्रदान किया, क्योंकि यह देश द्वारा आयोजित एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है और इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन सहित दुनिया भर के शीर्ष नेता शामिल होंगे। पीएन मोदी ने अपने मंत्रियों से पूरे शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए सौंपे गए कर्तव्यों को पूरा करने का आग्रह किया कि आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो।

यहां हम G20 शिखर सम्मेलन से संबंधित कुछ प्रश्नोत्तर लेकर आएं है जो कि आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाएंगे। जैसे कि यूपीएससी, एसएससी, रेलवे और अन्य परीक्षा।

G20 शिखर सम्मेलन से संबंधित प्रश्नोत्तर निम्नलिखित है

प्रश्न 1. G20 की स्थापना कब हुई थी?
G20 की स्थापना 26 सितंबर 1999 में विकसित और विकासशील देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों को एक साथ लाने के लिए की गई थी।

प्रश्न 2. G20 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस समूह का मुख्य उद्देश्य दुनिया में वित्तीय स्थिरता और सतत विकास को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 3. 2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां होगा?
2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है।

प्रश्न 4. भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन का विषय क्या है?
भारत में हो रहे G20 सम्मेलन 2023 का विषय 'वसुधैव कुटुंबकम' या 'एक पृथ्वी-एक कुटुंब-एक भविष्य' है।

प्रश्न 5. G20 शिखर सम्मेलन की आधिकारिक भाषा क्या है?
G20 शिखर सम्मेलन की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश है।

G20 Summit 2023: आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में जी20 सम्मेलन से पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

प्रश्न 6. G20 का पहला शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था?
G20 का पहला शिखर सम्मेलन 2008 में वाशिंगटन में आयोजित किया गया था।

प्रश्न 7. आज तक G20 के कितने शिखर सम्मेलन आयोजित हुए है?
इस साल 2023 में 18वां G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है।

प्रश्न 8. भारत G-20 शिखर सम्मेलन कब आयोजित करेगा?
यह आश्चर्य की बात है कि भारत ने अब तक किसी भी G-20 बैठक की मेजबानी नहीं की। लेकिन 2023 में भारत जी-20 के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

प्रश्न 9. G20 2023 लोगो की प्रेरणा क्या है?
G20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों - केसरिया, सफेद और हरे और नीले रंग से प्रेरणा लेता है। यह पृथ्वी ग्रह को भारत के राष्ट्रीय फूल कमल से जोड़ता है जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। पृथ्वी जीवन के प्रति भारत के ग्रह-समर्थक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य रखता है। G20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में "भारत" लिखा हुआ है।

प्रश्न 10. G20 का क्या अर्थ है?
ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है।

प्रश्न 11. G20 का मुख्यालय कहां है?
G20 का कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है। यह मेज़बान देश के साथ बदलता रहता है।

प्रश्न 12. भारत में 'महिला 20 शिखर सम्मेलन' का मेजबान कौन सा राज्य रहा है?
भारत में 'महिला 20 शिखर सम्मेलन'की मेजबानी तमिलनाडु राज्य कर रहा है।

प्रश्न 13. G-20 2023 में कितने देश शामिल हैं?
G-20 2023 में 19 अलग-अलग देश शामिल है।

प्रश्न 15. G-20 सम्मेलन 2023 का अध्यक्ष कौन है?
G-20 सम्मेलन 2023 के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।

प्रश्न 16. G-20 में कौन-कौन से देश नहीं होंगे शामिल?
साउथ अफ्रीका, तुर्किये, इटली, जर्मनी, इंडोनेशिया, ब्राजील, अर्जेंटीना

प्रश्न 17. G20 का पहला शिखर सम्मेलन निम्न जगहों में से कब और कहां आयोजित हुआ था?
G20 का पहला शिखर सम्मेलन 2008 में अमेरिका (वाशिंगटन) में आयोजित किया गया था।

प्रश्न 18. G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में कहां आयोजित किया जाएगा?
G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम'में आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 19. G20 शिखर सम्मेलन कितने समय के अंतराल पर आयोजित किया जाता है?
G20 शिखर सम्मेलन हर साल के अंतराल पर आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 20. G-20 सम्मेलन की प्रथम बैठक कहां पर आयोजित की गई थी?
G-20 सम्मेलन की प्रथम बैठक अमेरिका के वाशिंगटन में आयोजित की गई थी।

deepLink articlesG20 Summit Quiz MCQ in Hindi: प्रतियोगी परीक्षा के लिए जी20 शिखर सम्मेलन से जुड़े MCQ की कर लें तैयारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
G20 General Knowledge Question & Answer: G20 summit is being organized from 8 to 10 September in the capital of India, New Delhi. Here we have come up with some questions and answers related to G20 Summit which can be asked in all your upcoming competitive exams like UPSC, SSC, Railway and other exams.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+