Chandrayaan- 3: आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में चंद्रयान-3 से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

General Knowledge Question & Answer on Chandrayaan- 3: भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। लैंडिंग के दो घंटे और 26 मिनट बाद लैंडर से रोवर भी बाहर आ गया है। भारत के चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरकर इतिहास रच दिया है। 40 दिनों के लंबे सफर के बाद 23 अगस्त 2023 को इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की।

Chandrayaan- 3: आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में चंद्रयान-3 से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

चंद्रयान-3 का रोवर छह पहियों वाला रोबोट है जो कि अब लैंडर से बाहर आ गया है। यह रोवर अब चांद की सतह पर चलेगा और अपने पहियों के जरिए चांद पर अशोक स्तंभ की छाप छोडे़गा। जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ की छाप छपती चली जाएगी।

यहां हम भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 से संबंधित कुछ प्रश्नोत्तर लेकर आएं है जो कि आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाएंगे। जैसे कि यूपीएससी, एसएससी, रेलवे और अन्य परीक्षा।

चंद्रयान- 3 से संबंधित प्रश्नोत्तर निम्नलिखित है

प्रश्न-1: चंद्रयान-3 कब लॉन्च किया गया था?

उत्तर: 14 जुलाई 2023

प्रश्न-2: चंद्रयान-3 कहां से लॉन्च किया गया था?

उत्तर: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से।

प्रश्न-3: चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का क्या नाम है?

उत्तर : विक्रम

प्रश्न-4: चंद्रयान-3 के रोवर मॉड्यूल का क्या नाम है?

उत्तर: प्रज्ञान

प्रश्न-5: चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से कब अलग हुआ?

उत्तर : 17 अगस्त 2023 को।

प्रश्न-6: भारत की किस एजेंसी ने चंद्रयान-3 का निर्माण और प्रक्षेपण किया?

उत्तर: इसरो

प्रश्न-7: इसरो की फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

प्रश्न- 8: चंद्रयान-3 को सौंपा गया SATCAT नंबर (सैटेलाइट कैटलॉग नंबर) क्या है?

उत्तर: 57320

प्रश्न - 9: उस प्राधिकारी का क्या नाम है जो SATCAT नंबर प्रदान करता है?

उत्तर: यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस कमांड

प्रश्न-10: इसरो के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर : एस.सोमनाथ

प्रश्न-11: इसरो के मिशन निदेशक कौन हैं?

उत्तर: एस मोहनकुमार

प्रश्न-12: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में कब प्रवेश किया?

उत्तर: 5 अगस्त 2023 को।

प्रश्न-13: चंद्रयान-3 का कुल पेलोड द्रव्यमान (वजन) कितना है?

उत्तर: 3900 किलोग्राम

प्रश्न-14: चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का पेलोड द्रव्यमान (वजन) कितना है?

उत्तर: 1752 किलोग्राम

प्रश्न-15: चंद्रयान-3 के प्रणोदन मॉड्यूल का पेलोड द्रव्यमान (वजन) कितना है?

उत्तर: 2148 किलोग्राम

Chandrayaan- 3: आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में चंद्रयान-3 से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

प्रश्न-16: चंद्रयान 3 के मिशन निदेशक का क्या नाम है?

उत्तर: पी वीरमुथुवेल

प्रश्न-17: प्रज्ञान रोवर का वजन कितना है?

उत्तर: 26 किलोग्राम

प्रश्न-18: प्रज्ञान रोवर में कितने पहिये हैं?

उत्तर: 6

प्रश्न- 19: विक्रम लैंडर में कितने थ्रॉटल-सक्षम इंजन हैं?

उत्तर - 4

प्रश्न- 20: चंद्रयान-3 के वाहन निदेशक कौन हैं?

उत्तर: बीजू सी थॉमस

प्रश्न - 21: चंद्रयान -3 के प्रणोदन मॉड्यूल से जुड़े रहने योग्य ग्रह पृथ्वी (SHAPE) पेलोड की स्पेक्ट्रोपोलरिमेट्री क्या है?

उत्तर: यह चंद्र कक्षा से पृथ्वी के वर्णक्रमीय और ध्रुवीय मीट्रिक माप का अध्ययन करने वाला एक उपकरण है।

प्रश्न- 22: उस ट्रैकिंग नेटवर्क का क्या नाम है जिसका उपयोग इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद करेगा?

उत्तर: यूरोपीय अंतरिक्ष ट्रैकिंग (एस्ट्रैक)

प्रश्न - 23: मुंबई स्थित किस कंपनी ने चंद्रयान 3 के विकास में इसरो के साथ सहयोग किया?

उत्तर: गोदरेज एयरोस्पेस

प्रश्न- 24: चंद्रयान-3 का बजट क्या है?

उत्तर: लगभग 615 करोड़ या $75 मिलियन

प्रश्न - 25: चंद्रयान-3 को लॉन्च करने के लिए इसरो द्वारा उपयोग किए जाने वाले रॉकेट का नाम क्या है?

उत्तर: LVM3

Chandrayaan- 3: आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में चंद्रयान-3 से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

UPSC व अन्‍य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले विस्तृत उत्तर वाले प्रश्‍न

हमारा सुझाव है कि परीक्षा से पहले आप विषय पर गहरा रिसर्च कर लें और फिर इन सवालों के जवाब तैयार करें, ताकि परीक्षा में आपको आसानी रहे...

1. अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा करें। भारत की हाल की अंतरिक्ष में उपलब्धियां किस तरह से सामाजिक-आर्थिक विकास की ओर ले जायेंगी?

2. चंद्रयान 3 के माध्‍यम से भारत चंद्रमा पर किन-किन चीजों का अध्‍ययन कर रहा है, उससे आगे आने वाले समय में क्या फायदे होंगे?

3. चंद्रयान 3 का रोवर प्रज्ञान की मदद से चंद्रमा और पृथ्‍वी के बीच की दूरी का सटीक आंकलन किया जा सकेगा। इससे क्या फायदे होंगे?

4. Lunar Geopolitics क्या है? भारत को इसके लिए किस तरह से तैयार रहने की जरूरत है?

5. चंद्रयान 3 की सफलता के बाद क्या भारत अब Lunar Geopolitics के लिए पूरी तरह तैयार है?

6. चंद्रमा पर सटीक लैंडिंग के भारत के लिए क्या मायने हैं?

7. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के विभिन्न भागों पर चर्चा करें। किस भाग का क्या काम है, विस्तार से बतायें?

8. आदित्या एल-1 क्या है? चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद आप आदित्य को कैसे देखते हैं?

9. XPoSat (X-ray Polarimeter Satellite) क्या है? भारत इस दिशा में क्या कर रहा है?

10. मिशन NISAR क्या है? किस देश के अंतरिक्ष संगठन के साथ इसरो इस पर काम कर रहा है?

11. गगनयान पर प्रकाश डालें। इस दिशा में भारत के कार्य को आप किस तरह देखते हैं?

12. मिशन LUPEX क्या है? इसमें इसरो की क्या भूमिका है? किस देश के अंतरिक्ष संगठन के साथ इस पर काम किया जा रहा है?

13. इसरो के आगामी अंतरिक्ष मिशनों पर चर्चा करें।

14. शुक्रयान क्या है? इस मिशन का उद्देश्‍य क्या है? विस्तार से बतायें।

15. इसरो के मिशन चंद्रयान 4 पर प्रकाश डालें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Here are some questions and answers related to India's Moon Mission Chandrayaan-3 which will be asked in all your upcoming competitive exams.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+