Padma Awards 2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर 2023 तक, जानिए किन क्षेत्रों में दिया जाता है, कैसे करें आवेदन

Padma Awards 2024 Nomination/Recommendation Till 15 Sept 2023: पद्म पुरस्कार, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कारों में से एक है। पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को उनके कार्यों और समाज में उनके योगदानों के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार यानी पद्म अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

Padma Awards 2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर 2023 तक, कैसे करें आवेदन

पद्म पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन और सिफारिशों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि आगामी 15 सितंबर 2024 तय है।

गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 1 मई 2023 को खुल चुकी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जायेंगी।

क्या है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

किसे दिया जाता है पद्म पुरस्कार?

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार 'विशिष्ट कार्य' को मान्यता देने के लिए विशिष्ठ क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को दिया जाता है। इन क्षेत्रों में मुख्य रूप से कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों या विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों या सेवा के लिए क्षेत्र से संबंधी प्रमुख व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

आपको बता दें कि जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी क्षेत्रों में नामांकित या सिफारिश किये गये व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

Padma Awards की शुरुआत कब हुई थी?

भारत में पद्म पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में प्रारंभ किया गया था। हालांकि वर्ष 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 के दौरान इन अवार्ड्स की घोषणा नहीं की गई थी। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किए गए हैं।

"पीपुल्स पद्म" क्या है?

भारत सरकार पद्म पुरस्कारों को "पीपुल्स पद्म" नाम में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। पद्म पुरस्कार के नाम में बदलाव के कारण अब आम लोगों को खास बनने का अवसर मिलेगा। जो लोग समाज सेवा या समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, ऐसे लोगों को इस पुरस्कार से पहचान मिलेगी। बुधवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं के नामांकन सहित, नामांकन/सिफारिशें जारी रखें।

समाज में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों और जो समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं, उनका नामांकन/सिफारिश पद्म पुरस्कार के लिए किया जा सके। इन वर्गों में उन सभी प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जायें, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं और सम्मान के हकदार हैं।

Padma पुरस्कारों का विवरण

  • देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण का सम्मान असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाता है।
  • किसी भी क्षेत्र विशेष में विशिष्ट सेवा के लिए व्यक्ति को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

Padma Awards के लिए कैसे करें नामांकन?

इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://mha.gov.in और पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के तहत भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक के साथ उपलब्ध हैं।

पद्म पुरस्कारों के नामांकन/सिफारिशों में उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए, जिसमें संबंधित क्षेत्र में सिफारिश किये गये व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हो।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Padma Awards, one of India's highest civilian honours, are presented every year on the occasion of Republic Day. The online process for nominations and recommendations for the Padma Awards 2024 has already begun. For this, the last date for the online enrollment process is 15 September 2024. Nomination for Padma Awards 2024 till 15 September 2023, Know all the details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+