69th National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी सूची

69th National Film Awards 2023 List: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची 24 अगस्त, 2023 गुरुवार को जारी की गई। भारत में सिनेमा जगत के कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

69th National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी सूची

भारत में प्रसिद्ध राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 1954 में शुरू किया गया था। इस पुरस्कार सम्मान समारोह को भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए इस बार के विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर से की गई। आपको बता दें कि इस समारोह में कैलेंडर वर्ष 2021 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों की विभिन्न कैटेगोरी में विजेताओं की घोषणा की गई। 69वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित कई श्रेणियों में 2021 के विजेताओं की घोषणा की गई। 2021 में आर माधवन की 'रॉकेटरी' को बेस्ट फीचर फिल्म घोषित किया गया। श्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लु अर्जुन और श्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब से फिल्म गंगूबाई के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को नवाजा गया।

आपको बता दें कि वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही और सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली निदेशक विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस दौरान नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची | 69th National Film Awards: Winners List

  • बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री
  • बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन, गोदावरी
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: आरआरआर
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार: द कश्मीर फाइल्स
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अल्लू अर्जुन, पुष्पा
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन, मिमी
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी, मिमी
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: भाविन रबारी, छैलो शो
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल): शाही कबीर, नयट्टू
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (रूपांतरित): संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया, गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत): देवी श्री प्रसाद, पुष्पा
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत): एमएम कीरावनी, आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक: काला भैरव, आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: श्रेया घोषाल, इराविन निज़ल
  • सर्वश्रेष्ठ गीत: चंद्रबोस, कोंडा पोलम का धम धम धम
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: होम
  • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: छैलो शो
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: कदैसी विवासयी
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: उप्पेना
  • सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म: समानान्तर
  • सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: कल्कोक्खो
  • सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: अनुर
  • सर्वश्रेष्ठ मेइतिलोन फिल्म: इखोइगी यम
  • सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म: प्रत्यक्षा
  • निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार: मेप्पडियन, विष्णु मोहन
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: अनुनाद - द रेज़ोनेंस
  • पर्यावरण संरक्षण/संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आवासव्यूहम
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: गांधी एंड कंपनी
  • सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट): अरुण असोक और सोनू केपी, चविट्टू
  • सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर): अनीश बसु, झिल्ली
  • सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का री-रिकॉर्डिस्ट): सिनॉय जोसेफ, सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षित, आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन (Cinematography): अविक मुखोपाध्याय, सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर: वीरा कपूर ई, सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (Special Effects): श्रीनिवास मोहन, आरआरआर
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन: दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता, सरदार उधम
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: संजय लीला भंसाली, गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप: प्रीतिशील सिंह, गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी: किंग सोलोमन, आरआरआर
  • विशेष जूरी पुरस्कार: शेरशाह, विष्णुवर्धन
  • विशेष उल्लेख: 1. स्वर्गीय श्री नल्लंदी, कदैसी विवासयी 2. अरन्या गुप्ता और बिथन बिस्वास, झिल्ली 3. इंद्रांस, होम 4. जहांआरा बेगम, अनुर
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: एक था गांव
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (गैर-फीचर फिल्म): बकुल मटियानी, स्माइल प्लीज़
  • किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली गैर-फीचर फिल्म: पांचिका, अंकित कोठारी
  • बेस्ट एंथ्रोपोलॉजिकल फिल्म: फायर ऑन एज (Fire on Edge)
  • सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफी फिल्म: 1. रुखु मतिर दुखु माझी, 2. बियॉन्ड ब्लास्ट (1. Rukhu Matir Dukhu Majhi, 2. Beyond Blast)
  • सर्वश्रेष्ठ आर्ट्स फ़िल्में: टी.एन. कृष्णन बो स्ट्रिंग्स टू डिवाइन (T.N. Krishnan Bow Strings to Divine)
  • सर्वश्रेष्ठ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फ़िल्में: एथोस ऑफ़ डार्कनेस (Ethos of Darkness)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रमोशनल फिल्म: लुप्तप्राय विरासत 'वर्ली आर्ट'(Endangered Heritage 'Warli Art')
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म (गैर-फीचर फिल्म): मुन्नम वलावु (Munnam Valavu)
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गैर-फीचर फिल्म): 1. मिट्ठू दी, 2. थ्री टू वन (1. Mithu Di, 2. Three Two One)
  • सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म (Investigative Film): लुकिंग फॉर चालान (Looking For Challan)
  • सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण फिल्म (Exploration Film): आयुष्मान
  • सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म: सिरपिगलिन सिरपंगल (Sirpigalin Sirpangal)
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिक्शन फिल्म (Short Fiction Film): दाल भात
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: कंदित्तुंडु
  • पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: चांद सांसे
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (गैर-फीचर फिल्म): बिट्टू रावत, पाताल
  • सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (Re-recordist of the final mixed track) ((Non-feature film): उन्नी कृष्णन, एक था गांव
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन साउंड रिकॉर्डिस्ट (लोकेशन/सिंक साउंड) (गैर-फीचर फिल्म): सुरुचि शर्मा, मीन राग
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन (गैर-फीचर फिल्म): अभ्रो बनर्जी, इफ मेमोरी सर्व्स मी राइट
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गैर-फीचर फिल्म): ईशान दिवेचा, सक्सेलेंट
  • सर्वश्रेष्ठ नैरेशन/वॉयस ओवर (गैर-फीचर फिल्म): कुलदा कुमार भट्टाचार्जी, हाथीबंधु
  • विशेष उल्लेख (गैर-फीचर फिल्म): 1. अनिरुद्ध जटकर, बाले बंगारा, 2. श्रीकांत देवा, करुवराई, 3. स्वेता कुमार दास, द हीलिंग टच, 4. राम कमल मुखर्जी, एक दुआ
  • विशेष जूरी पुरस्कार (गैर-फीचर फिल्म): शेखर बापू रणखंबे, रेखा
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा संगीत: राजीव विजयकर द्वारा द इनक्रेडिबली मेलोडियस जर्नी (Music by Laxmikant Pyarelal: The Incredibly Melodious Journey by Rajiv Vijayakar)
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक: पुरूषोत्तम चार्युलु
  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक (विशेष उल्लेख): सुब्रमण्य बंडूर
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
69th National Film Awards 2023 List: The list of 69th National Film Awards winners was released on Thursday, August 24, 2023. In India, the actors of the cinema world are honored with the National Film Award for their outstanding performance.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+