PM Modi International Awards List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने वाले अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची

हाल ही में 25 जून 2023 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान "ऑर्डर ऑफ द नाइल" पुरस्कार से सम्मानित किया। 1915 में स्थापित, 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' अवार्ड उन राष्ट्राध्यक्षों, क्राउन प्रिंसेस और उप-राष्ट्रपतियों को प्रदान किया जाता है जो मिस्र या मानवता को अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने वाले अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में एक है, जिन्हें अभी तक दुनिया भर के विभिन्न देशों के सर्वोच्च राजकीय सम्मान पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। आज के इस लेख में हम आपके लिए प्रधानमंत्री को मिलने पुरस्कारों की सूची लेकर आएं हैं।

  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने जून 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ नाइल' से सम्मानित किया।
  • पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने मई 2023 में पीएम मोदी को ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया। यह पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान है।
  • पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए मई 2023 में फिजी के सर्वोच्च सम्मान, कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका द्वारा प्रदान किया गया।
  • 2023 में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर द्वारा एबाक्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • भूटान ने दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक अलंकरण, ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो से सम्मानित किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 में यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड 'लीजन ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया, जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण मेधावी आचरण के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • पीएम मोदी को 2019 में बहरीन द्वारा 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • मालदीव ने 2019 में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला अपना सर्वोच्च सम्मान 'निशान इज्जुद्दीन' से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया।
  • 2019 में रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू' अवार्ड से सम्मानित किया।
  • पीएम मोदी को 2019 में संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2018 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलिस्तीन की ऐतिहासिक यात्रा की, तो उन्हें 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।
  • 2016 में प्रधानमंत्री मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
  • सऊदी अरब की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अप्रैल 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज ने सम्मानित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने वाले अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची

वर्षपुरस्कार
2023ऑर्डर ऑफ द नाइल
2023कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु
2023कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
2023पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार
2021ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो
2020लीजन ऑफ मेरिट
2019द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
2019निशान इज्जुद्दीन
2019ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू
2019ऑर्डर ऑफ जायद
2018
ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ फ़िलिस्तीन
2016अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार
2016किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश

Padma Awards 2023 List PDF Download | पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट 2023

deepLink articles95th Academy Awards: ऑस्कर अवार्ड्स 2023 विजेताओं की सूची

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Prime Minister Narendra Modi is one of the best leaders of the world who has been awarded with the highest state honor awards from various countries across the globe. Here is the list of International Awards received by PM Modi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+