8 नवंबर का भारतीय इतिहास (History of 8th November)

History of 8 November: 2016 में प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा रात 8 बजे की गई थी। घोषणा में 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद कर दिया गया था। इस घोषणा ने रातों-रात 500 और 1000 रुपये के नोट को पूरी तरह यूसलेस कर दिया था। इसके बाद 2000 रुपये के नोट जारी किये थे। कैशलेस लेनदेन में वृद्धि करेगी, अवैध गतिविधियं, नकली नोटों, काले धन और आतंकवाद को निधि जैस घटनाओं पर रोक लगाना था। ये पहली बार नहीं हुआ था इससे पहले भी 1946 और 1978 में भी नोट बंदी की गई थी।

भारत में 8 नवंबर को कई महान हस्तियों की जन्म हुआ था और कई महान हस्तियों की पुण्यतिथि भी इस दिन होती है। इसके साथ कुछ एतिहासिक घटनाएं भी है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आज के दिन से जुड़े हुई घटनाओं के बारे में बताएंगे।

8 नवंबर का भारतीय इतिहास (History of 8th November)

8 नवंबर से जुड़ा इतिहास

1920- भारतीय डांसर सितारा देवी जो की शास्त्रीय कथक शैली की नृत्यांगना, अभिनेत्री और गायिकाथी उनका जन्म 8 नवंबर को हुआ था।

1927 - भारतीय राजनीतिज्ञ लाल कृष्ण आडवाणी भारत के 7वें पूर्व उप प्रधानमंत्री है जिन्हें उनके कार्य और योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनका जन्म 8 नवंबर 1927 में हुआ था।

1947- उषा उत्थुप एक पॉप, जैज और एक प्लेबैक सिंगर है जिन्हें उनकी दमदार अवाज के लिए जाना जाता है, उनका जन्म 8 नवंबर को हुआ था।

1953- छत्तीसगढ़ प्रांत के राजनेता नंद कुमार पटेल का जन्म 8 नवंबर को हुआ था। वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

1960- भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के पद पर रहे एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी की मृत्यु 8 नवंबर को हुई थी। उन्हें भारतीय वायु सेना के पिता भी माना जाता है।

1964- सागरिका घोष पत्रकार, समाचर एंकर और लेखक हैं। वह पत्रकारिता के इस क्षेत्र में 1991 से शामिल है।

1977- तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्देशक बोम्मिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी की मृत्यु 8 नवंबर को हुई थी।

1994- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन का जन्म 8 नवंबर में हुआ था। वह इस समय भारत के नंबर 1 खिलाड़ी हैं।

1999- भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने ओडीआई मैच में 331 रन की साझेदारी नीभा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

2008- 8 नवंबर को भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-1 ने चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश किया था।

2016- 8 नवंबर को प्रधानमंत्री ने रात को 8 बजे नोटबंदी की घोषणा की। इस नोटबंदी में 500 और 1000 के नोटों को बैन कर दिया गया था।

2013- अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम जिन्हें एबीएस के लिए ज्यादा जाना जाता है। वह एक पत्रकार, भारतीय अभिनेता और निर्देशक थें। उन्हें मुख्य तौर पर तेलुगु सिनेमा के उनके कार्यों के लिए जाना जाता है। उनकी मृत्यु 8 नवंबर को हुई थी।

deepLink articles 8 November 2022 Daily Current Affairs: 8 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Demonetisation was announced by Prime Minister Narendra Modi in 2016 at 8 pm. In the announcement, 500 and 1000 rupee notes were discontinued. This announcement made 500 and 1000 rupee notes completely useless overnight. After this, 2000 rupees notes were issued. To increase cashless transactions, illegal activities, counterfeit notes, black money and terrorism were to be curbed. Many great personalities were born in India on November 8 and many great personalities also have their death anniversary on this day. Along with this there are also some historical events about which you should know. Today, through this article, we will tell you about the events related to today's day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+