Chandrayaan 3 Handbook: चंद्रयान से जुड़े 30 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

Chandrayaan Handbook for Students: चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग से भारत ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत विश्व का पहला देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र यानी डार्क साइड ऑफ मून पर लैंडिंग की है। इससे पहले कोई देश चंद्रमा के दक्षिणी घुव्र पर नहीं पहुंच सका है।

Chandrayaan 3 Handbook: चंद्रयान से जुड़े 30 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

हाल ही में रूस के लूना 25 ने चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर लैंड करने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते लूना 25 क्रैश हो गया था और इस रेस में भारत ने जीत हासिल की और चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर अपना परचम लहराया। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने आज भारत का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया है।

चंद्रयान 3 इस समय का सबसे हॉट टॉपिक है। इससे विषय से संबंधित प्रश्न न केवल यूपीएससी (UPSC) और एसएससी (SSC) की परीक्षा में बल्कि विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam Question Related to Chandrayaan 3) के साथ-साथ स्कूली स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज (GK Quiz) और परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं। यदि आप भी अपनी जनरल नॉलेज (GK Question Answer) अच्छी करना चाहते हैं और स्कूलों में लिखे जाने वाले निबंध और प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास से देना चाहते हैं तो आपको चंद्रयान 3 के बारे में सब कुछ पता होना आवश्यक है।

Chandrayaan 3 Handbook: चंद्रयान से जुड़े 30 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

आपके इस ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है छात्रों के लिए चंद्रयान 3 हैंडबुक, जो आपको चंद्रयान 3 से संबंधित पूरी जानकारी प्वाइंट में समझाएगा, जिसके माध्यम से आप किसी भी जनरल नॉलेज क्विज, परीक्षा के प्रश्न और यहां तक की निबंध और स्पीच भी तैयार कर सकते हैं।

चंद्रयान 3 से संबंधित सब कुछ

• चंद्रयान मिशन की शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी।
• चंद्रयान मिशन को इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा संचालित किया गया है।
• चंद्रयान मिशन की श्रृंखला में 3 अंतरिक्ष यान शामिल है- चंद्रयान, चंद्रयान 2 और चंद्रयान 3।
• चंद्रयान के मून मिशन है, जिसका कार्य चंद्रमा के रहस्यों से पर्दा उठाना है और चंद्रमा का अध्ययन करना है।
• चंद्रयान को मून ट्रैवल और मून व्हीकल भी कहा जा सकता है।
• चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था।
• चंद्रयान 2 वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था। इस मिशन के असफल होने के बाद से ही चंद्रयान 3 पर लगातार काम किया जा रहा है।

Chandrayaan 3 Handbook: चंद्रयान से जुड़े 30 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

• इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:35 पर लॉन्च किया गया था।
• चंद्रयान 3 विश्व का सबसे कम बजट वाला अंतरिक्ष यान है।
• चंद्रमा पर पहुंचने के लिए दिनों की कैलकुलेशन पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी को ध्यान में रख कर की गई थी। इसका अर्थ ये है इस समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब था।
• पहले चंद्रयान की कुल लागत 386 करोड़ रुपये थी, चंद्रयान 2 की लागत 978 करोड़ थी, जबकि चंद्रयान 3 की लागत 615 करोड़ रुपये थी।
• चंद्रयान 2 के मुताबिक चंद्रयान 3 की लागत इसलिए कम थी, क्योंकि इसमें ऑर्बिट नहीं था।
• चंद्रयान 2 का ऑर्बिट अभी चंद्रमा पर मौजूद है, यही कारण था कि चंद्रयान 3 में ऑर्बिट नहीं डाला गया था।
• चंद्रयान 3 में मुख्य कंपोनेंट रोवर, लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल है।
• चंद्रयान 3 का पेलोड 3900 किलोग्राम है जो कि चंद्रयान 2 की तुलना में अधिक है क्योंकि चंद्रयान 2 का पेलोड केवल 3850 किलोग्राम था।

Chandrayaan 3 Handbook: चंद्रयान से जुड़े 30 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

• चंद्रयान 2 के दौरान आई दिक्कतों और प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रयान 3 का निर्माण किया था।
• चंद्रयान 3 ने प्रोपल्शन मॉड्यूल का जीवन 3 से 6 माह का है, लैंडर और रोवर का जीवन 1 चंद्र दिन का है, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है।
• चंद्रयान 3 में केवल 4 थ्रस्टर्स लगे हुए है।
• चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर पहुंचने में केवल 41 दिन का समय लगा है।
• चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र के रहस्यों का पता लगाने के लिए भेजा गया है।
• ऐसा माना जा रहा है कि चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र के हिस्से पर वाटर आईस (Water Ice) यानी पानी मिल सकता है।
• चंद्रयान 3 का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के रहस्यों, उसकी सतह की जानकारी, भू-विज्ञान, खनिज विज्ञान और बाह्ममंडल का अध्ययन करने के लिए भेजा गया है।

deepLink articlesआगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में चंद्रयान-3 से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

• चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त 2023 को शाम 6:04 मिनट पर की थी।
• चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है।
• इससे पहले चंद्रमा पर रूस, अमेरिका और चीन सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं।
• लेकिन इसमें सबसे खास बात ये है कि चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतरने वाले देशों में भारत का नाम पहले स्थान पर है।
• चंद्रमा पर पहुंचने के लिए चंद्रयान को केवल 41 दिन का समय लगा है।
• चंद्रयान 3 के लॉन्च के लाइव टेलीकास्ट करने के बाद इसरो ने इसके लैंडिंग का भी लाइव टेलीकास्ट किया था।
• चंद्रयान 3 के लाइव टेलीकास्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका से वर्चुअली जुड़े थे।

चंद्रयान 3 से जुड़े Abbreviations

ISRO: Indian Space Research Organisation
LVM3 : Launch Vehicle Mark-III
LOIP: Lunar Orbit Insertion Phase
SHAPE: Spectro-polarimetry of Habitable Planetary Earth
LM: Lander Module
ChaSTE: Chandra's Surface Thermo-physical Experiment
ILSA: Instrument for Lunar Seismic Activity
LIBS: Laser Induced Breakdown Spectroscope
PXS: Alpha Particle X-Ray Spectrometer
SLP: Second Launch Pad
GTO: Geo Transfer Orbit
RAMBHA-LP : Radio Anatomy of Moon Bound Hypersensitive ionosphere and Atmosphere- Langmuir probe

deepLink articlesमून मिशन चंद्रयान 3 से जुड़े MCQ प्रश्नों का दें जवाब

इस प्रकार चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक लैंडिंग करके हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इसरो ने विश्व को दिखा दिया है भारत साइंस और टेक्नोलॉजी में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही अन्य देशों की निगाहें अब भारत की अन्य उपलब्धियों पर टिकी हुई है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Chandrayaan Handbook for Students: India has achieved a new achievement with the soft landing of Chandrayaan 3. Many questions related to Chandrayaan will be asked in the examinations to be held now. To answer these questions, you need to know everything about it. Let us explain to you point by point.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+