Chandrayaan-3 GK Quiz in Hindi: भारत ने रचा इतिहास, मून मिशन चंद्रयान 3 से जुड़े MCQ प्रश्नों का दें जवाब

Chandrayaan-3 GK Quiz in Hindi: बीता वर्ष कई मायनों में भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल की। इनमें से एक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग है। चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने चंद्रमा की दक्षिणी ध्रूव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है।

23 अगस्त को भारत ने यह इतिहास रचा। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने 23 अगस्त 2023 को ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर ऐलान किया कि भारत का मून मिशन सफल रहा और चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक एवं सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। यह वह क्षण है जिसने हरेक देशवासी को गौर्वांन्वित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर प्रत्येर वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

भारत ने रचा इतिहास, मून मिशन चंद्रयान 3 से जुड़े MCQ प्रश्नों का दें जवाब

भारत के लूनार मिशन चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में पानी, बर्फ, ऑक्सीजन, ईंधन और कई खनिजों की खोंज करना है। चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है, जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। भारत का तीसरा लूनार मिशन कामयाब रहा।

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम चंद्रयान-3, इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को जी-जान से मेहनत करने और मिशन को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। पीएम ने कहा कि उन्‍होंने इस पल के लिए बरसों तक परिश्रम किया है। उन्होंने कहा, उत्‍साह, उमंग, आनंद और भावुकता से भरे इस पल के लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं।

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 के आगामी दो सप्ताह तक अपने लक्ष्य एवं उद्देश्य की प्राप्ति के लिए चंद्रमा की सतह पर घूमने और खोंज करते रहने की उम्मीद है, जिसमें चंद्रमा की सतह की खनिज संरचना के स्पेक्ट्रोमीटर विश्लेषण सहित कई प्रयोग चलाये जायेंगे।

यहां भारत के सफल मून मिशन यानी चंद्रयान 3 से जुड़े सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज (Chandrayaan-3 GK Quiz in Hindi) पेश की जा रही है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे इस क्विज से चंद्रयान 3 से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को और उनके जवाबों को पढ़ सकते हैं।

चंद्रयान 3 सामान्य ज्ञान क्विज प्रश्नोत्तरी

1. चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग किस केंद्र से की गई?

A. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र
B. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
C. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
D. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

उत्तर- B. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र

2. चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग कब हुई थी?

A. 16 जुलाई 2023
B. 14 जुलाई 2023
C. 27 जुलाई 2023
D. 07 अगस्त 2023

उत्तर- B. 14 जुलाई 2023

3. चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण में किस प्रक्षेपण यान का उपयोग किया गया?

A. लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (Launch Vehicle Mark-3)
B. एएसएलवी (Augmented Satellite Launch Vehicle)
C. पीएसएलसी (Priority Sector Lending Certificates)
D. एसएलवी (Satellite Launch Vehicle)

उत्तर-A. लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (Launch Vehicle Mark-3)

नोट- पहले लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (Launch Vehicle Mark-3) को जीएसएलवी (Geosynchronous Satellite Launch Vehicle) के नाम से जाना जाता था।

4. चंद्रयान 3 मिशन के रोवर का नाम क्या है?

A. विक्रम
B. प्रज्ञान
C. भीम
D. ध्रुव

उत्तर- B. प्रज्ञान

5. चंद्रयान-3 के मिशन उद्देश्य क्या है?

A. रोवर को चंद्रमा पर घूमते हुए प्रदर्शित करना और
B. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना
C. यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना
D. उपरोक्त सभी

उत्तर- D. उपरोक्त सभी

6. चंद्रयान 3 मिशन की कुल लागत कितनी है?

A. 600 करोड़ रुपये
B. 250 करोड़ रुपये
C. 315 करोड़ रुपये
D. 615 करोड़ रुपये

उत्तर- D. 615 करोड़ रुपये

7. इसरो का चंद्रयान-1 मिशन कब लॉन्च हुआ था?

A. 16 जुलाई 2013
B. 22 अक्टूबर 2008
C. 27 जुलाई 2018
D. 17 अगस्त 2009

उत्तर- B. 22 अक्टूबर 2008

8. चंद्रयान-3 में प्रयुक्त प्रणोदन मॉड्यूल का द्रव्यमान कितना है?

A. 2145 किग्रा
B. 2245 किग्रा
C. 2148 किग्रा
D. 2543 किग्रा

उत्तर- C. 2148 किग्रा

9. चंद्रयान-3 का वजन कितना है?

A. 4200 किलो
B. 2500 किलो
C. 3900 किलो
D. 4800 किलो

उत्तर- C. 3900 किलो

10. चंद्रयान 3 के लिए प्रमुख किस रॉकेट इंजन का उपयोग किया है?

A. C25 क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन
B. C29 क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन
C. C31 क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन
D. C20 क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन

उत्तर- A. C25 क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन

11. लैंडर और रोवर की मिशन लाइफ कितनी है?

A. पृथ्वी के 12 दिन
B. पृथ्वी के 10 दिन
C. पृथ्वी के 16 दिन
D. पृथ्वी के 14 दिन

उत्तर- D. पृथ्वी के 14 दिन

12.चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर का नाम क्या है?

A. विक्रम
B. भीम
C. प्रज्ञान
D. ध्रुव

उत्तर- A. विक्रम

13. भारत के चंद्रयान 3 मिशन के निदेशक कौन हैं?

A. एस मोहन कुमार
B. एम वनिता
C. रितु करिधल
D. के सिवन

उत्तर-A. एस मोहन कुमार

14. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के किस हिस्से के पास सॉफ्ट लैंडिंग की है?

A. उत्तरी ध्रुव
B. भूमध्य रेखा
C. दक्षिणी ध्रुव
D. दूर की ओर

उत्तर- C. दक्षिणी ध्रुव

15. चंद्रमा की सतह पर धूल को क्या कहते हैं?

A. रेजोलिथ
B. मोनोलिथ
C. हेमोलिथ
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- A. रेजोलिथ

16. भारत से चंद्रमा की दूरी कितनी है?

A. 3,40,000 किमी
B. 3,12,000 किमी
C. 3,84,000 किमी
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- C. 3,84,000 किमी

17. वह कौन सी चीज़ है जो चंद्रयान 3 में है और चंद्रयान 2 में नहीं?

A. लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर (एलडीवी) (Laser Doppler Velocimeter (LDV))
B. लेजर-आधारित इंटरफेरोमेट्री (Laser-based Interferometry)
C. अल्ट्रासोनिक डॉपलर विधियाँ (Ultrasonic Doppler methods)
D. मोलेक्यूलर टैगिंग वेलोसिमेट्री (Molecular Tagging Velocimetry)

उत्तर- A. लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर (एलडीवी) (Laser Doppler Velocimeter (LDV))

18. चंद्रयान-3 कोन से चिह्न छोड़ेगा चंद्रमा पर?

A. राष्ट्रीय फुल और राष्ट्र चिह्न
B. राष्ट्रीय चिह्न और इसरो के लोगो
C. तिरंगा झंडा और राष्ट्रीय चिह्न
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- B. राष्ट्रीय चिह्न और इसरो के लोगो

19. कौन सा देश चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश है?

A. चीन
B. भारत
C. रूस
D. यूएसए

उत्तर- B. भारत

20. चंद्रयान 3 में लैंडर और रोवर कौन से वैज्ञानिक उपकरणों से लैश हैं?

A. भूतल विज्ञान उपकरण
B. वायुमंडलीय विज्ञान उपकरण
C. जल विज्ञान उपकरण
D. उपरोक्त सभी

उत्तर- D. उपरोक्त सभी

यहां पढ़ें: National Space Day 2024: 100, 150, 200 शब्दों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

21. चंद्रयान 3 की सफल और सॉफ्ट लैंडिंग कब हुई?

A. 29 अगस्त 2023
B. 25 अगस्त 2023
C. 23 अगस्त 2023
D. 27 अगस्त 2023

उत्तर- C. 23 अगस्त 2023

22. लैंडर विक्रम ने किस समय चंद्रमा की सतह को छुआ?

A. 6:02 अपराह्न IST
B. 6:04 अपराह्न IST
C. 6:05 अपराह्न IST
D. 6:06 अपराह्न IST

उत्तर-B. 6:04 अपराह्न IST

23. किस तारीख को लैंडर को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग किया गया था?

A. 20 अगस्त
B. 19 अगस्त
C. 16 अगस्त
D. 17 अगस्त

उत्तर-D. 17 अगस्त

24. चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने दूसरा डी-बूस्टिंग मेनुवर कब किया?

A. 20 अगस्त
B. 19 अगस्त
C. 17 अगस्त
D. 16 अगस्त

उत्तर- B. 19 अगस्त

25. इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) कहाँ स्थित है?

A. नई दिल्ली
B. अहमदाबाद
C. चेन्नई
D. बेंगलुरु

उत्तर- D. बेंगलुरु

26. 25 जुलाई 2023 को किये गये मेनुवर का उद्देश्य क्या था?

A. चंद्र-कक्षा सम्मिलन (Lunar-Orbit insertion)
B. कक्षा परिसंचारण (Orbit circulization)
C. ट्रांसलूनर इंजेक्शन (Translunar Injection)
D. कक्षा-उत्थान (Orbit-raising)

उत्तर- D. कक्षा-उत्थान (Orbit-raising)

27. इससे पहले चंद्रमा पर कौन कौन से देश पहुंचे?

A. अमेरिका, रूस और चीन
B. अमेरिका, रूस और जापान
C. अमेरिका, जापान और चीन
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- A. अमेरिका, रूस और चीन

28. चंद्रयान 3 का डिजाइन किसने किया?

A. इसरो
B. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
C. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
D. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

उत्तर-A. इसरो

29. चंद्रयान को किस नाम से जाना जाता है?

A. भारतीय चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम
B. भारतीय अंतरिक्ष अभियान
C. भारतीय चंद्र अभियान
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- A. भारतीय चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम

30. चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के बीच लैंडिंग रणनीति में मुख्य अंतर क्या है?

A. अधिक उन्नत ऑर्बिटर का उपयोग
B. नए प्रकार के रोवर का परिचय
C. चंद्रयान-3 में कोई ऑर्बिटर शामिल नहीं है
D. केवल एक प्रणोदन इंजन का उपयोग

उत्तर. C. चंद्रयान-3 में कोई ऑर्बिटर शामिल नहीं है

31. चंद्रयान -3 के लैंगिंड प्वाइंट को क्या नाम दिया गया?

A. शिव शक्ति प्वाइंट
B. दुर्गा शक्ति प्वाइंट
C. आदि शक्ति प्वाइंट
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर. A. शिव शक्ति प्वाइंट

32. चंद्रयान-3 के उपकरण किस प्रकार के चट्टान के नमूनों का विश्लेषण करने में विशेष रूप से रुचि रखते हैं?

A. आग्नेय चट्टानें
B. अवसादी चट्टानें
C. चंद्र रेगोलिथ
D. रूपांतरित चट्टानें

उत्तर. C. चंद्र रेगोलिथ

34. चंद्रयान-3 के लिए लक्ष्य क्षेत्र, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का क्या महत्व है?

A. चंद्रमा पर सबसे लंबा दिन होता है
B. यह चंद्रमा पर सबसे गर्म क्षेत्र है
C. यह पानी की बर्फ से समृद्ध है और कम खोजा गया है
D. यह चंद्रमा पर सबसे समतल क्षेत्र है

उत्तर. C. यह पानी की बर्फ से समृद्ध है और कम खोजा गया है

35. चंद्रयान-3 पृथ्वी से कैसे संचार करता है?

A. पृथ्वी के एंटेना के माध्यम से सीधा संचार
B. मंगल ऑर्बिटर मिशन के माध्यम से
C. चंद्रयान-2 ऑर्बिटर को रिले के रूप में उपयोग करना
D. एक समर्पित संचार उपग्रह के माध्यम से

उत्तर. C. चंद्रयान-2 ऑर्बिटर को रिले के रूप में उपयोग करना

36. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो की सहायता की?

A. NASA
B. ESA (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी)
C. रोस्कोस्मोस
D. JAXA (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी)

उत्तर. B. ESA (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी)

यहां पढ़ें: National Space Day 2024: कब मनाया जायेगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस? जानिए तिथि, थीम और क्या है महत्व?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ISRO Chief S Somnath announced that India's Chandrayaan 3 has successfully and soft-landed on the South Pole of the Moon. This is the moment which made every countryman proud. Presenting a quiz based on general knowledge related to India's successful moon mission i.e. Chandrayaan 3. Check out important quiz related to Chandrayaan 3 here for competitive exam preparation. Chandrayaan-3 GK Quiz in Hindi
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+