Ambedkar Jayanti 2024: जानिए डॉ अम्बेडकर द्वारा लिखीं गई 22 प्रसिद्ध पुस्तकें कौन सी हैं?

Ambedkar Jayanti 2024, List of Famouse Books Written By Dr. BR Ambedkar: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों डॉ भीमराव अंबेडकर ने अहम भूमिका निभाई। डॉ अंबेडकर भारतीय इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक थें। उन्होंने न केवल देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया बल्कि दलितों, पिछड़ों, पीड़ितों, सामाजिक-धार्मिक भेदभाव के शिकार लोगों के हक के लिए एक लम्बी लड़ाई लड़ी।

Ambedkar Jayanti 2024: जानिए डॉ अम्बेडकर द्वारा लिखीं गई 22 प्रसिद्ध पुस्तकें कौन सी हैं?

भारतीय संविधान के रचयिता डॉ अंबेडकर ने भारत में कमजोरों और असहायों पर हो रहे शोषण एवं दमन के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने लोगों को उनके अधिकारों को लेकर जागृत किया और उनमें समाज में एक समान होने का आत्मविश्वास जगाया।

भारत के स्वतंत्र होने के बाद डॉ अंबेडकर ने अपने किसी भाषण में कहा था कि हम ऐसे समय में प्रवेश कर रहे हैं, जहां हम भले ही राजनीतिक रूप से बराबर हो गये हों लेकिन सामाजिक रूप से बराबर नहीं हो पाए हैं। आज भारत नित नए वैज्ञानिक आविष्कारों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के प्रत्येक विकसित देश को टक्कर दे रहा है, लेकिन यदि बात सामाजिक भेदभाव और जाति व्यवस्था के विषय पर करें तो डॉ अंबेडकर की उक्त कथनी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उस वक्त थी।

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर एक प्रखर वक्ता, विश्वस्तरीय वकील, दलितों के हित के लिए लड़ाई लड़ने वाले राजनीतिक नेता और भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा की दिशा में भी जागरूकता फैलाने के लिए अनगिनत प्रयास किये। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों तक शिक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने और उन्हें शिक्षित करने के लिए कई अभियान भी चलाएं।

डॉ अंबेडकर की पहचान एक प्रसिद्ध लेखक के रूप में भी किया जाता है। अपने ज्ञान का विस्तार करते हुए उन्होंने भारतीय परिदृश्य पर कई चर्चित किताबें लिखीं। इन किताबों की मांग वर्तमान समय में भी अधिक है और ये बेस्टसेलर किताबों की सूची में शीर्ष पर हैं।

सामान्य जानकारी के तौर पर आपको बता दें, प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। करियर इंडिया द्वारा इस लेख में हमने डॉ अंबेडकर द्वारा लिखित कुछ प्रसिद्ध पुस्तकों को सूचीबद्ध किया है।

List of Books By Dr BR Ambedkar डॉ अंबेडकर की प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची निम्नलिखित है-

1. भारत का राष्ट्रीय अंश (1916)

2. भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण (1916)

3. भारत में लघु कृषि और उनका उपचार (1917)

4. ब्रिटिश भारत में साम्राज्यवादी वित्त का विकेंद्रीकरण (1921)

5. रुपये की समस्या: उद्भव और समाधान (1923)

6. ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का अभ्युदय (1925)

7. बहिष्कृत भारत (1927)

8. जाति विच्छेद (1936)

9. संघ बनाम स्वतंत्रता (1939)


डॉ बीआर अम्बेडकर पर अन्य संबंधित लेख पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें-


10. पाकिस्तान पर विचार (1940)

11. रानाडे, गांधी और जिन्ना (1943)

12. गांधी और अछूतों की मुक्ति (1943)

13. कांग्रेस और गांधी ने अछूतों के साथ क्या किया है (1945)

14. पाकिस्तान या भारत का विभाजन (1945)

15. राज्य और अल्पसंख्यक (1947)

16. शूद्र कौन और कैसे (1948)

17. एक भाषाई प्रांत के रूप में महाराष्ट्र (1948)

18. अछूत (1948)

19. बुद्ध या कार्ल मार्क्स (1956)

20. बुद्ध और उनका धम्म (1957)

21. हिंदू धर्म में पहेलियां (2008)

22. मनु और शूद्र

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Ambedkar Jayanti 2024, List of Famous Books Written By Dr. BR Ambedkar: Dr. Bhimrao Ambedkar played an important role in all the movements of the Indian freedom struggle. Dr. Ambedkar was one of the most prominent figures in Indian history. He not only contributed to the freedom of the country but also fought a long battle for the rights of Dalits, backward people, and victims of socio-religious discrimination. As a general piece of information, every year on April 14, Ambedkar Jayanti is celebrated on the occasion of Dr. Bhimrao Ambedkar's birthday. On this occasion, in this article by Careers India, we have listed some of the famous books written by Dr. Ambedkar.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+