9 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 9 August)

9 August History: 9 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस दिन कई प्रमुख दिवस मनाएं जाते हैं जैसे कि भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा 'अगस्त क्रांति दिवस', नागासाकी दिवस, भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस।

9 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 9 August)

आज के इस लेख में हम आपको 9 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 9 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

9 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास

1876- बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म 9 अगस्त 1876 को हुआ।
1891- संयुक्त प्रांत के राज्यपाल फ्रान्सिस वर्नर वाईली का जन्म 9 अगस्त 1891 को हुआ।
1893- भारतीय उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म 9 अगस्त 1893 को हुआ।
1892- भारतीय विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर.रंगनाथन का जन्म 9 अगस्त 1892 को हुआ।
1909- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म 9 अगस्त 1909 को हुआ।
1925- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों द्वारा काकोरी कांड की घटना 9 अगस्त 1925 को हुए ब्रिटिश राज के खिलाफ युद्ध में हथियार खरीदने के लिए एक ट्रेन से ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटने के लिए की गई थी।
1933- आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त 1933 को हुआ।
1937- हिंदी साहित्यकार अभिमन्यु अनंत का जन्म 9 अगस्त 1937 को हुआ।
1942- 9 अगस्त 1942 को मुबंई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ 'करो या मरो' का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया।
1942- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 9 अगस्त 1942 में मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
1945- अमेरिका ने 9 अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया। जिस वजह से हर साल 9 अगस्त को नागासाकी दिवस मनाया जाता है।
1975- भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को हुआ।
1970- 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन 9 अगस्त 1970 को हुआ।
1971- भारत और सोवियत संघ ने 9 अगस्त 1971 को 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971- भारत और पाकिस्तान के बीच 9 अगस्त 1971 को मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991- भारतीय फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को हुआ।
1996- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 9 अगस्त 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
2000- भारतीय संसद ने 9 अगस्त 2000 को मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग राज्य छत्तीसगढ़ के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
2002- प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन 9 अगस्त 2002 को हुआ।
2008- भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को 9 अगस्त 2008 के दिन राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया।
2010- 9 अगस्त 2010 में बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की।
2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त 2012 में परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2016- अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन 9 अगस्त 2016 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
9 August History: The day of August 9 is considered very important in Indian history as well as at the global level. Because many major days are celebrated on this day such as Indian Revolution Day or 'August Revolution Day', Nagasaki Day, Quit India Movement Memorial Day and World Tribal Day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+