5 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 5 April)

5 April History: भारत में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों में समुद्री व्यापार और परिवहन के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसके अलावा, प्रत्येक वर्ष 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्म दिवस को समता दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही, हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुदाय दिवस भी मनाया जाता है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 5 अप्रैल से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। इसके अलावा, हम ये भी बताएंगे कि 5 अप्रैल को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

5 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 5 April)

5 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास

1479 - सिखों के तीसरे गुरु- गुरु अमरदास का जन्म 5 अप्रैल 1479 को हुआ था।

1901 - सुब्बय्या शिवशंकरनारायण पिल्लई नागरकोइल के मूल निवासी भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्हें संख्या सिद्धांत में विशेषज्ञता प्राप्त थी।

1905 - भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और बिहार के राजनीतिज्ञ जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1905 को हुआ।

1920 - भारतीय राजनीतिज्ञ रफीक जकारिया का जन्म 5 अप्रैल 1920 को हुआ।

1940 - महात्मा गांधी के घनिष्ठ मित्र और समाज सुधारक सीएफ एंड्रयूज की मृत्यु 5 अप्रैल 1940 को हुई।

1922 - भारतीय समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन 5 अप्रैल 1922 को हुआ, जो भारत में महिलाओं की शिक्षा और मुक्ति में अग्रणी थीं।

1923 - उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मो. उस्मान आरिफ का जन्म 5 अप्रैल 1923 को हुआ।

1939 - राज्यसभा के पूर्व उपसभापति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ के. रहमान खान का जन्म 5 अप्रैल 1939 को हुआ।

1952 - भारतीय-ब्रिटिश-अमेरिकी संरचनात्मक जीवविज्ञानी वेंकी रामकृष्णन का जन्म 5 अप्रैल 1952 को हुआ, जो रॉयल सोसाइटी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

1955 - भारतीय अभिनेता तेज सप्रू का जन्म 5 अप्रैल 2023 को हुआ।

1955 -एक्सिलोर वेंचर्स के अध्यक्ष कृष गोपालकृष्णन का जन्म 5 अप्रैल 1955 को हुआ, जो स्टार्टअप्स को स्पोर्ट देने वाली और फंडिंग करने वाली कंपनी है।

1956 - मोहनदास गांधी और कस्तूरबा गांधी के दूसरे पुत्र मणिलाल गांधी की मृत्यु 5 अप्रैल 1956 को हुई।

1957 - 5 अप्रैल 1957 को भारत में कम्युनिस्टों ने संयुक्त केरल में पहला चुनाव जीता और ई.एम.एस. नंबूदरीपाद ने पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

1966 - भारतीय पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर पी. वी. शशिकांत का जन्म 5 अप्रैल 1966 को हुआ।

1969 - हिन्दी उपन्यासकार, पत्रकार, कवि और लघु कथाकार रवींद्र प्रभात का जन्म 5 अप्रैल 1969 को हुआ।

1970 - भारतीय अभिनेत्री थेस्नी खान का जन्म 5 अप्रैल 1970 को हुआ, जो मलयालम फिल्मों, टेलीविजन और मंच में दिखाई देती हैं।

1977 - भारतीय नृत्य शोध विद्वान, शिक्षक, कलाकार और कोरियोग्राफर मैथिल देविका का जन्म 5 अप्रैल 1977 को हुआ।

1983 - भारतीय अभिनेत्री, पूर्व मॉडल और टेलीविजन व्यक्तित्व एम. जयचंद्रन का जन्म 5 अप्रैल 1983 को हुआ, जिन्होंने मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में काम किया था।

1989 - गुजराती भाषा के साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन 5 अप्रैल 1989 को हुआ।

1985 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल पूनम बाजवा का जन्म 5 अप्रैल 1985 को हुआ, जो मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में दिखाई देती हैं।

1985 - भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 13 में दिखाई देने वाली आरती सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1985 को हुआ।

1991 - 5 अप्रैल 1991 को स्पेस शटल एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) लॉन्च किया गया था।

1993 - भारतीय अभिनेत्री दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को हुआ।

1996 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ, जो मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं।

2007 - प्रमुख कन्नड़ लेखक, उपन्यासकार, फोटोग्राफर, प्रकाशक, चित्रकार और प्रकृतिवादी पूर्णचंद्र तेजस्वी का देहांत 5 अप्रैल 2007 को हुआ।

2007 - भारतीय लेखिका और अकादमिक लीला मजूमदार का निधन 5 अप्रैल 2007 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
5 April History: National Maritime Day is celebrated every year on 5 April in India. The purpose of this day is to spread awareness among people about maritime trade and transport. In addition, every year on 5 April, the birthday of Babu Jagjivan Ram, is celebrated as Samata Divas. Also, National Community Day is also celebrated on 5th April every year.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+