31 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 31 August)

31 August History: 31 अगस्त 1956 को भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को अपनी सहमति दी, जिसे अब राज्य पुनर्गठन अधिनियम के रूप में जाना जाता है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम अनिवार्य रूप से भारतीय राज्यों और क्षेत्रों की सीमाओं को परिभाषित करने और उन्हें भाषाई आधार पर व्यवस्थित करने की मांग करता है।

31 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 31 August)

आज के इस लेख में हम आपको 31 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 31 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

31 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास

1871- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम का जन्म 31 अगस्त 1871 को हुआ।
1919- प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त 1919 को हुआ।
1940- मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म 31 अगस्त 1940 को हुआ।
1962- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म 31 अगस्त 1962 को हुआ।
1968- 31 अगस्त 1968 को भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1963- बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म 31 अगस्त 1963 को हुआ।
1983- भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को 31 अगस्त 1983 में अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1996- ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के प्रावधान का 31 अगस्त 1996 में विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
2002- संगीतकार फ़रहाद मेहराद ईरानी का निधन 31 अगस्त 2002 को हुआ।
2003- भारतेन्दु काल के गद्य को "हंसमुख गद्य" की संज्ञा देने वाले विजयशंकर मल्ल का निधन 31 अगस्त 2003 में हुआ।
2004- इतालवी जनरल गिदो पामेरी को 31 अगस्त 2004 में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
2008- सरकार ने 31 अगस्त 2008 में अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
2009- जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय परिषद ने नई दिल्ली में 31 अगस्त 2009 को आयोजित सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।
2009- भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को 31 अगस्त 2009 के 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' से मनीला में सम्मानित किया गया।
2010- भारत सरकार ने 31 अगस्त 2010 में पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढा़ कर ढाई करोड़ डॉलर की।
2010- भारतीय संसद ने 31 अगस्त 2010 में परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
2016- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन 31 अगस्त 2016 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
31 August History: On 31 August 1956, the President of India, Dr. Rajendra Prasad gave his assent to the States Reorganization Bill, which is now known as the States Reorganization Act. The States Reorganization Act essentially sought to define the boundaries of Indian states and territories and organize them on linguistic lines.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+