29 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 29 July)

29 July History: सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर शिखर सम्मेलन के दौरान 2010 में अपनी शुरुआत के बाद से हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बाघ संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रयासों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

आज के इस लेख में हम आपको 29 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 29 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

29 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 29 July)

29 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1748- इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 29 जुलाई 1748 को भारत पहुंची।
1876- भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना 29 जुलाई 1876 को की गई।
1891- प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन 29 जुलाई 1891 को हुआ।
1904- आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904 को हुआ।
1911- मोहन बगान ने 29 जुलाई 1911 में आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता।
1905- संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म 29 जुलाई 1905 को हुआ।
1931- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 29 जुलाई 1931 को हुआ।
1957- संयुक्त राष्ट्र ने 29 जुलाई 1957 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1980- मॉस्को ओलंपिक में भारत ने 29 जुलाई 1980 को हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
1996- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन 29 जुलाई 1996 को हुआ।
2000- सीमा भदौरिया ने 29 जुलाई 2000 को अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
2007- वैज्ञानिकों ने 29 जुलाई 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
2003- भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन 29 जुलाई 2003 को हुआ।
2009- जयपुर की महारानी गायत्री देवी का निधन 29 जुलाई 2009 को हुआ।
2017- प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन 29 जुलाई 2017 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
29 July History: International Tiger Day is observed every year on 29 July since its inception in 2010 during the St. Petersburg Tiger Summit. The main purpose of celebrating this day is to create awareness about the important efforts of tiger conservation.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+