28 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 28 August)

28 August History: 28 अगस्त का दिन भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन 28 अगस्त 1986 को भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं। भाग्यश्री ने पांच बार 1985 से 1994 तक (1985, 1986, 1988, 1991 और 1994) 'द इंडियन वुमेन चैंपियनशिप' और 1991 में 'एशियन वुमेन चैंपियनशिप' जीती।

28 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 28 August)

आज के इस लेख में हम आपको 28 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 28 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

28 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास

1667- आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का निधन 28 अगस्त 1667 में हुआ।
1896- प्रसिद्ध उर्दू शायरफ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म 28 अगस्त 1896 में हुआ।
1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन 28 अगस्त 1904 में हुआ।
1913- भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म 28 अगस्त 1913 में हुआ।
1926- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर का जन्म 28 अगस्त 1926 को हुआ।
1928- भारत के प्रसिद्ध सितार वादकविलायत ख़ां का जन्म 28 अगस्त 1928 में हुआ।
1928- 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म 28 अगस्त 1928 में हुआ।
1929- प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म 28 अगस्त 1929 को हुआ।
1932- भारतीय लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का जन्म 28 अगस्त 1932 में हुआ।
1952- भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म 28 अगस्त 1952 को हुआ।
1966- अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और पश्चिमी मुम्बई से लोकसभा सांसद प्रिया दत्‍त का जन्‍म 28 अगस्त 1966 को हुआ।
1986- 28 अगस्त 1986 को भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टकर बनने वाली प्रथम महिला बनी।
1999- मेजर समीर कोतवाल असम में 28 अगस्त 1999 को उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
2001- भारत-पाक सीमा पर 28 अगस्त 2001 को गोलीबारी में पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
2005- आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने 28 अगस्त 2005 में आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
2008- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 28 अगस्त 2008 को बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
2008- अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने 28 अगस्त 2008 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2011- लोकपाल आंदोलन: अन्ना हजारे ने 28 अगस्त 2011 में भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की।
2013- गुजरात के वडोदरा शहर में 28 अगस्त 2013 को तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हुई।
2017- पी.वी. सिंधु ने 28 अगस्त 2017 में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
28 August History: The day of August 28 is considered very special for Indian women players because on this day on August 28, 1986, Bhagyashree Sathe became the first woman in India to become a grandmaster in chess. Bhagyashree won 'The Indian Women's Championship' five times from 1985 to 1994 (1985, 1986, 1988, 1991 and 1994) and 'Asian Women's Championship' in 1991.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+