2 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 September)

2 September History: भारतीय इतिहास में 2 सितंबर का दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन 2 सितंबर 1946 में हुआ। भारत की अंतरिम सरकार, जिसे भारत की अनंतिम सरकार के रूप में भी जाना जाता है का कार्य ब्रिटिश भारत को स्वतंत्रता की ओर ले जाने में सहायता करना था। यह 15 अगस्त 1947 तक, ब्रिटिश भारत की स्वतंत्रता और भारत- पाकिस्तान के प्रभुत्व के निर्माण तक कायम रहा।

2 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 September)

आज के इस लेख में हम आपको 2 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 2 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

2 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1573- अकबर ने 2 सितंबर 1573 में गुजरात फ़तह किया।
1885- केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म 2 सितंबर 1885 को हुआ।
1941- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म 2 सितंबर 1941 को हुआ।
1946- जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन 2 सितंबर 1946 में हुआ।
1955- भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन 2 सितंबर 1955 को हुआ।
1956- हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच 2 सितंबर 1956 में पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हुई।
1965- भारतीय फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म 2 सितंबर 1965 को हुआ।
1970- कन्याकुमारी में 2 सितंबर 1970 को विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
1971- भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को हुआ।
1976- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन 2 सितंबर 1976 को हुआ।
1984- भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म 2 सितंबर 1984 को हुआ।
1988- भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म 2 सितंबर 1988 को हुआ।
1989- भारतीय पार्श्वगायक इश्मीत सिंह सोढ़ी का जन्म 2 सितंबर 1989 को हुआ।
1990- काला सागर में 2 सितंबर 1990 को सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1996- मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 2 सितंबर 1996 में 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1999- भारतीय तैराक बुला चौधरी 2 सितंबर 1999 में दो बार इंग्लिश चैनल पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000- मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन 2 सितंबर 2000 में हुआ।
2001- विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का 2 सितंबर 2001 को साइप्रस में निधन हुआ।
2006- पश्चिमी ईराक में 2 सितंबर 2006 को 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या की गई।
2008- कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को 2 सितंबर 2008 में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
2 September History: 2 September is considered a very special day in Indian history because on this day the Interim Government of India was formed on 2 September 1946 under the chairmanship of Jawaharlal Nehru. The function of the Interim Government of India, also known as the Provisional Government of India, was to help lead British India towards independence.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+