Sudha Murthy's Inspiring Quotes in Hindi: सुधा मूर्ति के प्रेरक विचारों से बदल जाएगा आपके जीवन जीने का नजरिया

Sudha Murthy's Inspiring Quotes in Hindi: आज युवाओं के लिए सुधा मूर्ति केवल एक नाम नहीं है, बल्कि एक प्रेरणा समान है। सुधा मूर्ति से प्रेरित होने वालों में केवल महिलाएं, युवा या बच्चे नहीं बल्कि कई पुरुषों का नाम भी शामिल है। सुधा मूर्ति को भारत में एक श्रेष्ठ लेखिका, एक सफल इंजीनियर, एक समाजसेविका और एक कुशल व्यवसायी के तौर पर पहचाना जाता है।

सुधा मूर्ति के प्रेरक विचारों से बदल जाएगा आपके जीवन जीने का नजरिया

एक आम सी जिंदगी जीने वाली सुधा मूर्ति ने करोड़ों यंग माइंड्स को प्रेरित किया है और जीवन जीने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के गुर सीखाये हैं। जीवन को देखने का जो नजरिया सुधा मूर्ति अपने पुस्तकों के माध्यम से बताती हैं, वे वाकई रोचक हैं।

कौन हैं सुधा मूर्ति ?

सुधा मूर्ति, एक महिला हैं जिनका नाम भारतीय समाज में एक महान समाजसेवी के रूप में लहराता है। उन्होंने समर्पण और सेवाभाव से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। यदि उनके समृद्ध जीवन का अन्यत्र विचार करते हैं, तो हमें एक सशक्त, संघटित और उत्कृष्ट व्यक्तित्व का परिचय मिलता है।

सुधा मूर्ति का जन्म 19 आगस्त, 1950 को कर्नाटक के एक कन्नड़ परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद हुबली-धारवाड़ स्थित बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में बीई इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से पूरी की।

उनका विवाह प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति और फिलांथ्रोपिस्ट नारायण मूर्ति से हुआ था। सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति की जीवनशैली को देखकर यह स्पष्ट होता है कि वे न केवल समृद्धि की प्रतीक हैं, बल्कि समाजसेवा में उनकी गहरी आसक्ति है।

अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में लिखीं कई पुस्तकें

सुधा मूर्ति की लेखनी बेहद अद्भुत है। उन्होंने विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें बच्चों के लिए उपन्यास, कहानियाँ, और नैतिक उपदेश शामिल हैं। उनकी पुस्तकें विभिन्न भाषाओं में अनुवादित होकर दुनियाभर में पढ़ी जाती हैं। उन्होंने प्रमुख रूप से अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में ज्यादातक किताबें लिखी हैं। उन्होंने सामाजिक सेवा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न समाजसेवा क्षेत्रों में अपने समय और संसाधनों का उचित उपयोग करते हुए निष्ठा से काम किया है। वे एक सफल उद्यमिता हैं साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने अमूल्य योगदान से पहचानी जाती हैं।

आइए आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनके उन प्रेरक विचारों के बारे जानते हैं जिन्हें पढ़ कर बदल जायेगा आपके जीवन जीने का नजरिया-

1. "क्रिया के बिना दृष्टि केवल एक सपना है; बिना दूरदर्शिता के कार्य केवल समय गुजारना है; लेकिन दृष्टि और कार्य मिलकर दुनिया को बदल सकते हैं।"

2. "जो तुम्हें पसंद है वह करना आज़ादी है, जो तुम्हें पसंद है वह ख़ुशी है।"

3. "कई बार किसी समस्या का कोई सटीक समाधान नहीं होता है। कोई समाधान भी समाधान नहीं होता। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं। हम दूसरों के बारे में जो सोचते हैं उसके आधार पर उनके बारे में निर्णय लेते हैं।"

4. "आत्मविश्वास का मतलब यह नहीं है कि सब कुछ हमारे अनुसार होगा। यह हमें हमारे रास्ते में अनिवार्य रूप से मिलने वाली असफलताओं को स्वीकार करने और आशा के साथ आगे बढ़ने की क्षमता देता है।"

5. "एक पुरुष और एक महिला का सबसे अच्छा दोस्त कौन है?" उत्तर है: "एक पत्नी के लिए उनका पति और एक पति के लिए उनकी पत्नी।"

6. "आमतौर पर, जो लोग संवेदनशील होते हैं, उन्हें वास्तविक दुनिया को समझने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है।"

7. "यदि आप हर किसी को खुश करने की कोशिश करते हैं, तो आप किसी को भी खुश नहीं कर सकेंगे। दूसरों की ख़ुशी के लिए अपना जीवन जीना असंभव है।"

8. "एक आग को दूसरी आग से नहीं बुझाया जा सकता। यह केवल पानी ही है जो बदलाव ला सकता है।"

9. "हमारे जीवन में हमेशा कोई न कोई लक्ष्य होना चाहिए, जिसे हमें दूसरों की मदद करते हुए हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।"

10. "शादी के बाद का जीवन एक संघर्ष है। केवल कुछ ही वास्तव में भाग्यशाली होते हैं।"

11. "तुम्हें इतना संवेदनशील नहीं होना चाहिए। संवेदनशील लोग जीवन में बहुत कष्ट सहते हैं।"

12. "एक सच्चा नेता स्नेह से नेतृत्व करता है, शक्ति से नहीं।"

13. "बदसूरत बत्तखों का जब परीक्षण किया जाता है तो वे अक्सर सुंदर हंसों में बदल जाते हैं।"

14. "जब लो तो दो; बिना दिये कभी मत लेना।"

15. "अमीर हो या गरीब, अपना काम खुद करना और फिट रहना अच्छी बात है।"

16. "हम सभी अपने जीवन में कुछ लड़ाइयाँ हारते हैं, लेकिन हम युद्ध जीत सकते हैं।"

17. "जंग लगने से घिस जाना बेहतर है।"

18. "सादगी परम सत्य है। सच्ची सुंदरता सादगी में निहित है।"

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Sudha Murthy's Inspiring Quotes in Hindi: Sudha Murthy is not just a name but an inspiration for the youth today. Those who are inspired by Sudha Murthy include not only women, youth or children but also the names of many men. Sudha Murthy is recognized as one of the best writers in India, a successful engineer, a social worker and an efficient businesswoman.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+