Republic Day 2023: वर्ष 1950 में 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू किया गया था। उसी दिन से गणतंत्र दिवस की शुरुआत की गई थी। उस साल से लगातार गणतंत्र दिवस का आयोजन राजपथ पर किया जाता है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न मंत्रालयों के साथ कुछ सरकारी विभागों की झांकियां भी शामिल होने वाली हैं। ये सभी झांकिया अलग-अलग थीम के तहत बनाई जाती है।
गणतंत्र दिवस की परेड में सबसे अधिक देखी जाने वाली और पसंद की वाली ये खूबसूरत झांकियां ही तो होती है। जो भारत देश की विविधताओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की इन झांकियों को परेड का मुख्य आकर्षण भी माना जाता है। जिसे आप परेड के दिन टीवी पर देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप टीवी की बजाए इन्हें करीब से भी जा कर देख सकते हैं और इनकी खूबसूरती को निहार सकते हैं, इनके साथ फोटों खीचवां सकते हैं।
गणतंत्र दिवस के समापन के साथ-साथ मंत्रालयों, सरकारी विभागों और राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की ये झांकियां लाल किले के परिसर में रखी जाती है। जहां फिर एक नए पर्व की शुरुआत होती है जो 5 दिनों तक चलता है। इस पर्व को "भारत पर्व" कहा जाता है। जहां आप गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई झांकियों को देखने जा सकते हैं। आइए आपको आज भारत पर्व के बारे में बताएं।
भारत पर्व क्या है?
भारत पर्व की शुरुआत पर्यटन मंत्रालय द्वारा की गई थी। भारत पर्व को गणतंत्र दिवस के अगले दिन यानी 27 जनवरी के दिन मनाने का फैसला वर्ष 2016 में लिया गया था। इस पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देना और भारत की विविधताओं से भरी सांस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना है। शुरुआती समय में ये 3 दिन तक मनाया जाता था लेकिन अब भारत पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है। जो 27 जनवरी से 31 जनवरी तक लागातार चलता है।
भारत पर्व का आयोजन लाल किले के सामने वाले लॉन में ज्ञान पथ पर किया जाता है। इस पर्व के बारे में शुरुआती समय में ज्यादा लोगों को पता नहीं था लेकिन जैसे-जैसे इसके बारे में लोगों को जानकारी होने लगी, लाल किले पर इस पर्व को देखने वालों की भीढ़ भी बढ़ने लगी है। इस पर्व के माध्यम से लोगों में देश भक्ति पैदान करने के परिकल्पना की जाती है।
भारत पर्व में न केवल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेनी वाली झांकियां होती है बल्कि आपको यहां हस्तकला, राज्यों की पाक कला, थीम्ड मंडपों में पर्यटन स्थल, फूज कोर्ट, क्राफ्ट स्टॉल आदी भी होते हैं। जिसमें हर राज्य अपनी संस्कृति का प्रदर्शन कर रहा होता है। ये एक खूबसूरत पर्व है है जिसे गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनाया गया है। सही मानयों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन कहने के लिए तो एक दिन का होता है लेकिन किसी न किसी प्रकार से ये दिवस पूरे महीने ही चलता रहता है। जिसमें रिहर्सल से शुरुआत होती है और भारत पर्व से समापन।
भारत पर्व 2023
गणतंत्र दिवस परेड में इस साल कुल 23 झांकियां देखने को मिलेगी, जिसमें 17 झांकियां राज्य और केंद्र शासित राज्यों की होंगी और 6 झांकियां मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों की होंगी। 2016 से लागातार इस दिवस को मनाया जा रहा है। लेकिन बीच में 2021 में कोरोना महामारी को देखते हुए इसका आयोजन वर्चुअली किया गया था। अब कोरोना के लंबे समय काल के बार एक बार फिर आप भारत पर्व का आनंद लाल किले के ज्ञान पथ से पर जाकर उठा सकते हैं।
जैसा की आपको बताया गया है कि भारत पर्व 26 से शुरु होगा और 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। 26 जनवरी 2023 को सुबह गणतंत्र दिवस की परेड के बाद शाम में 5 बजे भारत पर्व का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद से आम जनता के लिए भारत पर्व खुल जाएगा और रात 10 बजे तक आप इसे देख सकते हैं। 27 जनवरी से भारत पर्व की समय सीमा में बदलाव आएगा, जिसमें आप दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक भारत पर्व में शामिल हो पाएं।
भारत पर्व में आपको 60 फूड स्टॉल- जिसमें अखिल भारतीय फूड कोर्ट भी शामिल है, 65 हस्तकला स्टॉल - जिसमें अखिल भारतीय शिल्प बाजार भी शामिल है, के साथ मुख्य आकर्षण गणतंत्र दिवस परेड की झांकियां और तीनों सेनाओं के बैंड का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
इसके अलावा भारत पर्व में आपको लोक और आदिवासी नृत्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक मंडलियों का प्रदर्शन, सर्विस बैंड कार्यक्रम और देखों अपना देश की ब्रैंडिंग और प्रचार, एक भारत श्रेष्ट भारत और मिशन लाइफ का आयोजन भी किया जाएगा। इस साल का भारत पर्व कुछ खास होगा। पहले तो इसका आयोजन पूरे 2 साल के अंतराल के बाद किया जा रहा है। फिर जी 20 की भारत की प्रेडेंसी इसको और खास बनाती है।
भारत पर्व पर एक्टिविटी
• पर्व में G20, मिशन लाइफ (LiFE के लिए यात्रा) और बाजरा का वर्ष भी प्रदर्शित किया जाएगा।
• गणतंत्र दिवस परेड की झांकी का प्रदर्शन
• राज्य पर्यटन विभागों द्वारा स्टॉल
• इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा स्टॉल
• खाद्य विक्रेताओं द्वारा स्टाल
• खाना पकाने का प्रदर्शन
• बाजरा के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के लिए अलग जोन
• डीसी, हथकरघा और हस्तशिल्प द्वारा स्टॉल
• बुनकरों द्वारा लाइव प्रदर्शन
• भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा स्टाल
• सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रदर्शनी
• संस्कृति मंत्रालय
• आयुष मंत्रालय
• केवीआईसी और ट्राइफेड द्वारा स्टॉल
• क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा कोरियोग्राफी प्रदर्शन
• राज्यों/संघ शासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शन
• विशेष प्रदर्शन
• सैन्य बैंड द्वारा प्रदर्शन
• गतिविधि क्षेत्र
• आभासी और संवर्धित वास्तविकता क्षेत्र
आपको बता दें कि भारत पर्व को देखने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यहां की एंट्री पूर्णतः निशुल्क है। आपको केवल इतना ध्यान रखना है कि एक वैध आईडी कार्ड अपने साथ रखना है और भारत पर्व देखने के लिए परिसर में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। फोटों आईडी के लिए आप आधार कार्ड वोटर आईडी कार्य या अन्य सरकार द्वारा प्रमाणित आईडी कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।
Beating Retreat क्या है? गणतंत्र दिवस पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी क्यों मनाई जाती है
Republic Day Prade 2023: गणतंत्र दिवस परेड का इतिहास और महत्व