Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर नेवीं की झांकी में दिखेगी नारी शक्ति

Republic Day 2023: हर साल गणतंत्र दिवस की परेड पर झांकिया निकाली जाती है। जिसमें राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मंत्रालयों और सरकारी विभागों की झांकिया भी होती है। इस साल 26 जनवरी की परेड में कुल 23 झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें सशस्त्र बलों की झांकियां भी शामिल होगी और इस साल नेवी की झांकी खास होने वाली है क्योंकि इसमें नारी शक्ति को प्रदर्शित किया जाएगा। आज भारत में महिलाएं हर स्थान, पद और क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। लेकिन जब से सुनने को मिलता है कि महिलाएं सशस्त्र बलों में भी बड़े स्थानों पर कार्य कर रही हैं तो अलग सा ही गर्व महसूस किया जाता है। सबसे अधिक स्मानित और प्रतिष्ठित तो वह तब महसूस करती हैं जब उन्हें गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने का मौका मिलता है और उसकी कमांडिंग ऑफिसर होना तो और बड़ी बात है।

हर साल गणतंत्र दिवस में किसी न किसी प्रकार से नारी शक्ति देखने को मिलती है। लेकिन इस साल आपको नेवी की झांकी में नारी शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। जो अपने में ही बढ़ी बात है। क्योंकि नेवी में शामिल होना कोई आसान कार्य नहीं होता है। वैसे तो तीनों सेनाओं में हिस्सा लेना बहुत कठिन कार्य है। लेकिन लड़किया चाहें तो क्या कुछ नहीं कर सकती है, इसे ही सही साबित करते हुए इस साल नेवी की झांकी में नारी शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आइए इस बारे में और जाने।

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर नेवीं की झांकी में दिखेगी नारी शक्ति

गणतंत्र दिवस परेड में नेवी की झांकी दिखाएगी नारी शक्ति

हर साल परेड में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जात है जहां सशस्त्र बल बाइक पर कलाबाजी करते हैं और कई राज्यों कि झांकियों के साथ सशस्त्र बल की झांकिया भी दिखाई देती है। उसकी तरह इस साल सभी को नेवी की झांकि देखने को मिलेगी। नेवी की झांकि की थीम मेक इन इंडिया पहले के अनुसार तैय की गई है। जिसके बारे में वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने जानकारी दी है देते हुए बता की थीम "इंडियन नेवी - कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर प्रूफ" (भारतीय नौसेना - युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के सबूत) तय की गई है।

आपको बता दें नेवी की झांकी की कमांड लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के हाथों में सौपी गई है। यहीं से नारी शक्ति दिखनी शुरू होती है कि किस प्रकार महिलाएं आगे बढ़ रही है। साथ ही प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बात दें की नेवी की इस झांकी में तीन महिलाएं ऑफिसर और पांच पुरुष अग्निवीर भाग लेने वाले हैं। इस प्रकार कर्तव्य पथ पर नेवी की झांकि अपना प्रदर्शन दिखाएगी।

इस झांकि में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के साथ सब लेफ्टिनेंट वाल्ली मीना एस उन्हें असिस्ट करेंगी, लेफ्टिनेंट अश्विनी सिंह, एसएलटी एम. आदित्य, एम. एंटोनी राज और लेफ्टिनेंट कैडर इंद्रजीत चौहान इसमें शामिल रहेंगे और दिशा अमृत 144 नाविकों के नौसेना दल का नेतृत्व करेंगी। ये एक गर्व की बात है। नेवी द्वारा यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में इस मौके पर उन्हें खुद को बहुत खुशनसीब बताया और अपने सपने के बारे में जिक्र कर बताया की वह 2008 में अपने स्कूल की तरफ से दिल्ली गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने आई थी और उनका सपना था का वह इस परेड में हिस्सा लें। आज उनका वो सपना सच हुआ है और वह परेड में नेवी दल का नेतृत्व कर रहीं है।

लड़कियां चाहें तो क्या कुछ नहीं कर सकती है उन्हें बस कुछ कर दिखाने का अवसर मिलना चाहिए इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए नेवी में नारी शक्ति के प्रदर्शन को देखना आवश्यक है और उनके सेना में दिए योगदान को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है।

गणतंत्र दिवस में नेवी की झांकी

नेवी की झांकी बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करेगी और आपको बता दें कि इसे मेक इन इंडिया पहल के तहत डिजाइन किया गया है। इतना ही नहीं भविष्य के प्रमाण और राष्ट्रीय सेवा में युद्ध की तत्परता को बनाए रखते हुए आत्मनिर्भर भारत की पहली को उजागर करने का प्रयत्न करेगी। इस झांकि के माध्यम से नारी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। जो पिछले साल की निगारानी सॉर्टी की महिला चालकों को दर्शाएगी। झांकी की थीम की बारे में बताएं तो नेवी की झांकी की थीम "इंडियन नेवी - कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर प्रूफ" (भारतीय नौसेना - युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के सबूत) तय की गई है।

नेवी के झांकी में नीलगिरि वर्ग के जहाज का एक मॉडल झांकि के केंद्र में स्थित किया गया है। जिसके साथ आपको ध्रुव हेलीकॉप्टर भी देखने को मिलेगा। वहीं किनारों पर कलवारी श्रेणी की पन्डुब्बियों का कट आउट लगाया गया है और झांकी के पिछे के हिस्से में आइडीईएक्स-स्प्रिंट चैलेंज के तहत विकसित की गई स्वायत्त मानव रहित प्रणालियों के तीन मॉडल लगाए गए है। इस बार नारी शक्ति के साथ नेवी की झांकी देखने लायको होगी।

पिछले साल अरब सागर में निगरानी के लिए महिला चालकों को गया था भेजा

गणतंत्र दिवस परेड में नेवी दल का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट दिशा अमृत डोर्नियर एयरक्राफ्ट की नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर है। आपको बता दें कि डोर्नियर एयरक्राफ्ट केवल निगरानी के लिए प्रयोग किया जाता है। इस एयरक्राफ्ट से 3 अगस्त 2022 में स्क्वाड्रन-314 की 5 महिला नौसेना ऑफिसर को अरब सागर में ऊपर निगरानी मिशन के लिए भेजा गया था। ये एक ऐतिहासिक बात है क्योंकि ये पहली बार हुआ था कि महिला चालकों के दल को निगरानी मिशन के लिए भेजा गया हो। अरब सागर पर इन 5 महिला ऑफिसर ने उठान भर एक इतिहास रचा था। इसलिए इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में नेवी में नारी शक्ति को दिखाया जा रहा है।

deepLink articlesRepublic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति क्यों फहराते हैं झड़ा प्रधानमंत्री क्यों नहीं

deepLink articlesRepublic Day 2023: रिपब्लिक डे पर अपने बच्चों को सिखाएं ये पांच खास बातें, भविष्य के लिए होगी लाभकारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Republic Day 2023: A total of 23 tableaux will be taken out in the parade on 26 January this year. In which the tableaux of the armed forces will also be included and this year the tableau of the Navy is going to be special as it will showcase women power. The theme of the Navy's tableau has been decided as Indian Navy - Battle Ready, Trusted, Cohesive and Future Proof and has been built in line with the Make in India initiative.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+