रक्षाबंधन 2024 कब है, क्यों मनाया जाता है, जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

अगस्त का महीना शुरू हो चुका है, लोग बेसब्री से रक्षाबंधन का इंतजार कर रहे हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन का एक पवित्र त्यौहार है। इस दिन सभी हिंदू बहनें अपने भाईयों की रक्षा के लिए उन्हें राखी बांधते हैं। और एक साथ मिलकर इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इस विशेष दिन पर, भाई-बहन एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम और कर्तव्यों को व्यक्त करते हैं और परिवारिक बंधनों को और मजबूत बनाते हैं।

रक्षाबंधन 2024 कब है, क्यों मनाया जाता है, जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

रक्षाबंधन कब है 2024 में?

रक्षाबंधन 2024 में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल, रक्षाबंधन सावन के अंतिम सोमवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते और उनके प्रति प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है?

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच प्यार और जिम्मेदारी को प्रदर्शित करता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और सफलता की कामना करती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों की सुरक्षा और उनकी हर संभव सहायता करने का वचन देते हैं। यह परंपरा भारतीय संस्कृति में सदियों से चली आ रही है और इसे विभिन्न धार्मिक और पौराणिक कथाओं में भी दर्शाया गया है।

पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत में द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपनी साड़ी का एक टुकड़ा बांधकर उनकी रक्षा की कामना की थी, और भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी रक्षा करने का वचन दिया था। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि इंद्राणी ने इंद्र देव को युद्ध में सुरक्षित रहने के लिए राखी बांधी थी। इन कथाओं के माध्यम से रक्षाबंधन का महत्त्व और इसकी प्राचीनता को समझा जा सकता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2024 क्या है?

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त 2024 को प्रातः 09:01 बजे से 21:13 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में राखी बांधना और रक्षासूत्र धारण करना विशेष शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सुरक्षा और सौहार्द्र का संचार होता है।

रक्षाबंधन के दिन, भाई-बहन एक दूसरे को उपहार देते हैं और एक साथ समय बिताते हैं। यह पर्व भारतीय समाज में पारिवारिक बंधनों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Raksha Bandhan will be celebrated on 19 August in 2024. This festival is celebrated as a symbol of the unbreakable bond of brother and sister and the love and protection towards them. According to the auspicious time, the time to tie Rakhi is from 09:01 am to 21:13 pm. On this special day, brothers and sisters express their love and duties towards each other and make family bonds stronger.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+