Raksha Bandhan 2023 Celebration Ideas: रक्षाबंधन का ये त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार है, जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। ये त्योहार भारत में हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। इस दिवस बहन भाइयों की कलाई पर राखी यानी रक्षा सूत्र बांधती है। रक्षाबंधन का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा का बंधन। इस त्यौहार के आते-आते मार्केटों की रौनक बढ़ने लगती है और बहने अपने भाइयों के लिए राखियां लेती है।
रक्षाबंधन का त्यौहार का जिक्र कई पौराणिक कथाओं में किया गया है। जिसके अनुसार कुछ लोग इसे कृष्ण और द्रौपदी के दिन के रूप में मनाये है, तो किसी के लिए ये कृष्ण और सुभद्रा का दिन है। वहीं कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार सबसे पहले माता लक्ष्मी ने राजा बली को राखी बांधी थी। उसी दिन से रक्षाबंधन का ये पवित्र त्यौहार मनाया जाता है।
आज इस लेख में आपको बताएंगे कैसे रक्षाबंधन का ये त्योहार आप अपने भाई-बहन के लिए खास बना सकते हैं। इस दिवस को खास बनाने के कुछ आईडिया दिए गए हैं।
रक्षाबंधन का त्यौहार बनाएं भाई-बहन के लिए खास
भाई-बहन का ये दिन बहुत ही खास होता है लेकिन इस दिन को आप और भी खास और यादगार बना सकते हैं। ऐसे बनाएं रक्षाबंधन के इस त्यौहार को और खास...
फिल्म देखने का बनाएं प्लान
राखी बांधने के बाद आप सभी भाई-बहन मिलकर फिल्म देखने जा सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकाल आप एक दूसरे को समय दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको एक दूसरे के साथ कुछ समय बिताने को मिलेगा।
ट्रिप का प्लान
राखी की पूजा करने के बाद एक छोटी सी आस-पास की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। खुब सारी फोटो खीच यादे बना सकते हैं।
लंच/डिनर के लिए बाहर जाएं
अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल अपने भाई-बहन के साथ बाहर लंच या डिनर का प्लान बनाएं। खाना और ढेर सारी बातों से बेहतर क्या हो सकता है।
साथ मिलकर दावत तैयार करना
यदि आपको और आपके भाई-बहन को खाना बनाने का शौक है तो आप इस त्योहार को और खास बनाने के लिए दावत तैयार कर सकते हैं और परिवार के साथ बैठकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
पिकनिक
राखी बांधने के बाद पूरा परिवार बाहर पिकनिक पर जा सकता है और कई तरह के एक्टिविटी में हिस्सा लेकर रक्षा बंधन का ये दिन खास बना सकते हैं।
पेंटिंग
यदि आप है पेंटिंग या ड्राइंग के शौकिन तो अपने भाई के साथ पेंटिंग कर इस दिन को बनाएं खास। रंगों से अपने भाई-बहने के लिए साथ मिलकर कुछ खास बनाएं और उसे एक याद की तरह संजोए।
Raksha Bandhan 2023 Quiz: लीजिए रक्षा बंधन क्विज में हिस्सा, और दीजिए आसान से सवालों के जवाब
National Sports Day 2023: बच्चों के लिए क्यों है स्पोर्ट्स जरूरी, जानें क्या है खेलकूद की अहमियत