List of Important Days in November 2023: नवंबर महीने में आने वाले महत्वपूर्ण दिवस, त्योहार और व्रतों की लिस्ट

November Calendar 2023 Festival, Holidays, Important National and International Days: नवंबर साल का 11वां महीना होता है, जिसकी शुरुआत मौसम के बदले मिजाज यानि की हल्की-हल्की ठंड से होती है। इस साल 2023 में नवंबर माह की शुरुआत हिंदूओं के एक पवित्र व्रत करवा चौथ से हो रही है।

नवंबर का महीना इस साल बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस महीने में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन, भाई दूज, छठ पूजा, तुलसी विवाह जैसे कई प्रसिद्ध त्योहार मनाए जाएंगे।

List of Important Days in November 2023: नवंबर महीने में आने वाले महत्वपूर्ण दिवस, त्योहार और व्रतों

इसके अलावा, नवंबर के महीने में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी मनाए जाते हैं। जैसे कि कर्नाटक गठन दिवस, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस, शिशु संरक्षण दिवस, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस , इकबाल दिवस, कानूनी सेवा दिवस, विश्व उपयोगिता दिवस, शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस, युद्धविराम दिवस, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, विश्व निमोनिया दिवस, विश्व दयालुता दिवस, विश्व मधुमेह दिवस, बाल दिवस, अंतर्राष्ट्रीय दिवस सहिष्णुता के लिए, राष्ट्रीय मिर्गी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, विश्व शौचालय दिवस, सार्वभौमिक बाल दिवस, अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस, विश्व टेलीविजन दिवस। जिससे संबंधित प्रश्नोत्तर अक्सर प्रोतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

यहां नवंबर 2023 महीने में आने वाले व्रत, त्योहार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सूची दी गई है।

नवंबर 2023 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवसों की लिस्ट

1 नवंबर- विश्व शाकाहारी दिवस, ऑल सेंट्स डे, राज्योत्सव दिवस (कर्नाटक गठन दिवस)
2 नवंबर - ऑल सोल्स डे
5 नवंबर- विश्व सुनामी जागरूकता दिवस
6 नवंबर - युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
7 नवंबर- शिशु संरक्षण दिवस, मेलबर्न कप दिवस, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
9 नवंबर- इकबाल दिवस, कानूनी सेवा दिवस, विश्व उपयोगिता दिवस (नवंबर में दूसरा गुरुवार)
10 नवंबर- शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस
11 नवंबर- युद्धविराम दिवस (स्मरण दिवस), राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
12 नवंबर- विश्व निमोनिया दिवस, गुरु नानक देव की जयंती
13 नवंबर- विश्व दयालुता दिवस
14 नवंबर- विश्व मधुमेह दिवस, बाल दिवस
16 नवंबर - अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस
17 नवंबर- राष्ट्रीय मिर्गी दिवस
19 नवंबर- अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, विश्व शौचालय दिवस
20 नवंबर- सार्वभौमिक बाल दिवस, अफ़्रीका औद्योगीकरण दिवस
21 नवंबर- विश्व टेलीविजन दिवस, सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस
25 नवंबर - महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
26 नवंबर - भारत का संविधान दिवस
29 नवंबर - फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
30 नवंबर- सेंट एंड्रयू दिवस

नवंबर के महीने में महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

1 नवंबर 2023 (बुधवार) - करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी
5 नवंबर 2023 (रविवार) - अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधा कुंड स्नान, रवि पुष्य योग
9 नवंबर 2023 (गुरुवार)- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
10 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत, यम दीपक, पंचक प्रारंभ
11 नवंबर 2023 (शनिवार)- काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर 2023 (रविवार)- दिवाली, नरक चतुर्दशी
13 नवंबर 2023 (सोमवार)- कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर 2023 (मंगलवार) - गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, भाई दूज, यम द्वितीया
16 नवंबर 2023 (गुरुवार)- कार्तिक विनायक चतुर्थी
17 नवंबर 2023 (शुक्रवार)- नागुला चौथ, वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2023 (शनिवार)- लाभ पंचमी, स्कंद षष्ठी
19 नवंबर 2023 (रविवार) - छठ पूजा, जलाराम बापा जयंती, भानु सप्तमी
20 नवंबर 2023 (सोमवार)- गोपाष्टमी, पंचक प्रारंभ
21 नवंबर 2023 (मंगलवार)- अक्षय नवमी
23 नवंबर 2023 (गुरुवार)- भीष्म पंचक आरंभ, देवउठनी एकादशी.
24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत
25 नवंबर 2023 (शनिवार) - बैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत
26 नवंबर 2023 (रविवार)- मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली
27 नवंबर 2023 (सोमवार)- कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती, कार्तिक मास समाप्त.
30 नवंबर 2023 (गुरुवार) - गणाधीप संकष्टी चतुर्थी (मार्गशीर्ष माह)

ये भी पढ़ें- अगर कभी बिना Helmet के पकड़े गये, तो क्या करेंगे आप? क्या है आपके पास कानूनी अधिकार?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
November Calendar 2023 Festival, Holidays, Important National and International Days: November is the 11th month of the year, which starts with changing weather i.e. mild cold. This year 2023, the month of November is being considered very special because this month is starting with Karva Chauth, a holy fast of Hindus. Apart from this, many famous festivals like Diwali, Chhath Puja will be celebrated in this month.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+