Countries Reached to The Moon: अभी तक इन देशों ने की है चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग, जानिए इनके मिशन के नाम

Countries Reached to The Moon: भारत का चंद्रयान 3 अपने अंतिम पड़ाव को पार कर चुका है। चंद्रयान 3 को लेकर वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के साथ लोगों की प्रार्थनाएं भी रंग लाई है। चंद्रयान 3 ने निर्धारित समय पर बिना की परेशना कि आसानी से सॉफ्ट लैंडिंग की है। चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद भारत चंद्रमा पर कदम रखने वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Countries Reached to The Moon: अभी तक इन देशों ने की है चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग, जानिए मिशन के नाम

भारत का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन दक्षिण धुव्र पर पहुंचने का ये दूसरा प्रयास है। चंद्रयान 2 के असफल होने के बाद चंद्रयान 3 ने सफलता हासिल की है। इस सफलता में वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ चंद्रयान 2 भी शामिल है। उस दौरान हुए कमियों को ध्यान में रखते हुए चंद्रयान 3 का निर्माण किया गया था। चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों की लिस्ट में तो शामिल हुआ है, इसके साथ ही भारत ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। अब भारत विश्व का पहला देश है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र यानी डार्क साइड ऑफ मून (Dark Side of Moon) पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।

लेकिन अभी आपके लिए ये जानना आवश्यक है कि अभी तक चांद पर कितने देशों ने कदम रखा है। कितने देश वहां अपनी सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके है। आइए आपको उन देशों के बारे में बताएं...

अभी तक कितने देशों ने रखा है चांद पर कदम

विश्व में चांद पर कमद रखने वाले देशों की लिस्ट में अभी तक केवल 3 ही नाम शामिल है। ये तीनों देश चंद्रमा के उत्तरी धुव्र पर उतरे हैं। चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर अभी तक कोई देश नहीं उतर पाया है, तो आइए आपको उन देशों के नाम बताएं, जो चंद्रमा पर उतर चुके हैं-

रूस

चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाला देश रूस था। रूस ने 1959 में ये उपलब्धि हासिल की थी। रूस के पहले सफल मून मिशन का नाम है लूना 2, जिसने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की थी।

1959 के बाद 1966 में रूस चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला देश बना। रूस अपने मून मिशन के मामले में इतने पर ही नहीं रूका। इसके बाद 1970 में रूस ने मानव रहित मिशन के माध्यम से चंद्रमा के नमूने सफलतापूर्वक प्राप्त किए थे।

अमेरिका (USA)

रूस के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के बाद अमेरिका ने भी चंद्रमा पर अपना यान भेजा और 1966 में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दूसरा देश बना। अमेरिका के मून मिशन का नाम था Surveyor-1, जिसने चंद्रमा पर रखा था कदम। 2022 तक चंद्रमा पर अमेरिका 11 सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है, जो पूरे विश्व में सबसे अधिक बार है। इसके अलावा नासा अगले साल एक और मून मिशन लॉन्च करने वाला है।

चीन

चीन ने चंद्रमा के लिए तीन ऑपरेशन लॉन्च किए। चंद्रमा पर चीन ने सॉफ्ट लैंडिंग 2 दिसंबर 2013 में की थी।

भारत

भारत ने कई अभी तक तीन मून मिशन लॉन्च किए है। जिसमें से पहला मिशन चंद्रयान था, जो आज भी चंद्रमा के चक्कर लगा रहा है। उसके बाद दूसरा चंद्रयान 2, जो कि चंद्रमा की सतह पर सफल नहीं रहा लेकिन उसका ऑर्बिट आज भी चंद्रमा पर मौजूद है। फिर तीसरा मिशन चंद्रयान 3 है, जिसने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश भारत है। इसके साथ ही पहला ऐसा देश है जो चंद्रमा के डार्क हिस्से पर उतरा है।

deepLink articlesISRO Chief S. Somanath: कौन है डॉ. एस सोमनाथ, इन्हें क्यों कहा जा रहा मून मिशन का रियल हीरो

deepLink articles" />Essay on Chandrayaan 3 for Kids: चंद्रयान-3 पर कैसे लिखें निबंध, देखें 100, 200 और 300 शब्दों के Essay Idea

deepLink articlesक्या है 'चंद्रयान मिशन'? आइए जानते हैं चंद्रयान 1, 2 और 3 में अंतर और विशेषताएं..

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Countries Reached to The Moon: India's Chandrayaan 3 has crossed its last stop. Along with the hard work of the scientists regarding Chandrayaan 3, the prayers of the people have also paid off. Chandrayaan 3 made a smooth soft landing at the scheduled time without any disturbance. After successfully landing on the surface of the Moon, India has joined the list of countries that have set foot on the Moon. Let me tell you the names of other countries
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+