Teachers Day 2022: जानिए किस देश में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस हर वर्ष विश्व स्तर पर 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यूनेस्कों ने 1966 में फैसला लिया था कि हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व स्तर पर समाज में शिक्षकों असाधारण योगदान के लिए उन्हें मनाया जाएगा। इस दिवस के माध्यम से समाज में शिक्षकों की अहम भूमिका को दर्शाना था कि किस प्रकार समाज में शिक्षा के साथ शिक्षक का महत्व है। विश्व शिक्षक दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के शिक्षकों की सरहाना, मुल्यांनक और समाज में उनके द्वारा आए सुधारों पर ध्यान केंद्रित करना और शिक्षण और शिक्षकों द्वारा संबंधित मुद्दों के बारे में लोगों को समझाना और इन मुद्दों पर विचार करने के अवसर प्रदान करता है।

यूनेस्कों और एजुकेशन इंटरनेशनल हर वर्ष विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की समझ, समाज और छात्रों के विकास के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में लोगों को बताता है। वह शिक्षकों की सहयाता के लिए एक अभियान चलाता है जिसके लिए कई मीडिया संगठनों से उनकी साझेदारी होती है। विश्व शिक्षक दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा हर देश राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षक दिवस मनाता है। जैसे कि भारत। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जात है। उसकी तरह पूरे विश्व में जितने भी देश है उनमें से कई देश हैं जो अलग- अलग दिन पर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस मनाते हैं और 5 अक्टूबर को विश्व स्तर पर। आइए जाने दुनिया के सभी देश किस किस दिन अपनी शिक्षक दिवस मनाते हैं। जिसकी सूची कुछ इस प्रकार है।

Teachers Day 2022: जानिए किस देश में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस

अफगानिस्तान - 14 मेजान, अक्टूबर 5

शिक्षक दिवस पर अफगानिस्तान मे पारंपरिक भोजन, कुकीज, संगीत और उपहार के साथ सभी छात्र और शिक्षक आपस में मिल कर इस दिवस को मनाते हैं।

अल्बानिया 7 मार्च

अल्बानिया में 7 मार्च 1887 में पहला अल्बानियाई भाषा के स्कूल का उद्घाटन हुआ था। और सभी से हर वर्ष अल्बानिया इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।

अल्जीरिया 28 फरवरी

अल्जीरिया में हर साल राष्ट्रीय स्तर पर 28 फरवरी को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

अर्जेंटीना 11 सितंबर

डोमिंगो एफ सरमिएंटो की याद में 11 सितंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह एक पत्रकार, जुआन के गवर्नर, राजनायिक, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे। इन्होंने प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बनाया था।

आर्मेनिया 5 अक्टूबर

शुरूआत में अर्मेनिया ने अक्टूबर के पहले रविवार को शिक्षक दिवस मनाया था जिसे बाद में संसदीय निर्णय के तहत अवकाश और स्मरणोत्सव दिवस के कानून में संशोधन करे 5 अक्टूबर को कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया - अक्टूबर में अंतिम शुक्रवार

ऑस्ट्रेलिया में शिक्षक दिवस अक्टूबर महीने के अंतिम शुक्रवार को मनाया जाता हैं परंतु यदि ये अंतिम शुक्रवार 31 अक्टूबर को हैलोविन के साथ पड़ता है तो इसे 7 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया जाता है।

अजरबैजान - 5 अक्टूबर

शुरूआत में 1965 से 1994 के दौरान अजरबैजान में शिक्षक दिवस अक्टूबर के पहले रविवार को मनाया जाता था। लेकिन बाद में यानि 1994 से इसे 5 अक्टूबर को मनाया जाने लगा क्योंकि उसी दिन विश्व शिक्षक दिवस भी होता है।

बहरीन - 5 अक्टूबर

बहरीन में शिक्षक दिवस विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही मनाया जाता है।

बांग्लादेश - 5 अक्टूबर

बांग्लादेश में भी शिक्षक दिवस विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही मनाया जाता है।

बेलारूस - अक्टूबर का पहला रविवार

बेलारूस में राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस अक्टूबर के पहले रविवार को मनाया जाता है।

बेल्जियम - 5 अक्टूबर

बेल्जियम में शिक्षक दिवस विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही मनाया जाता है।

भूटान - 2 मई

भूटान में राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस 2 मई को भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक की जयंती के दिन मनाया जाता है।

बोलीविया - 6 जून

बोलीविया में मोडेस्टो ओमिस्टे का जन्म 6 जून को हुआ था जिन्होंने शिक्षा प्रणाली के लिए योगदान दिया था और प्राथमिक शिक्षा के अधिकार की वकालत की थी। उनके इस योगदान के लिए उनक जन्मदिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

ब्राजील - 15 अक्टूबर

ब्राजील के राजा पेड्रो ने 15 अक्टूबर 1872 में ब्राजील में प्रथामिक विद्यालयों को विनियमित करने के फरमान जारी किया था जिससे देश में उनकी लोकप्रियता बढ़ी और आधिकारिक तौर पर इस दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर नामित किया गया।

ब्रुनेई - 23 सितंबर

ब्रुनेई के 28वें सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III के जन्मदिन के दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने मुक्त शिक्षा की पेशकश कर के शिक्षा के महत्व पर बल दिया था।

बुल्गारिया - 24 मई

बुल्गारिया शिक्षक दिवस 24 मई को मनाता है जो कि संत सिरिल और मेथोडियस और बल्गेरियाई संस्कृति का दिन है।

कैमरून - 5 अक्टूबर

5 अक्टूबर 2010 में कैमरून के शिक्षकों ने 17वां विश्व शिक्षक दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए। जिसकी थीम थी "राष्ट्र निर्माण शिक्षकों के माध्यम से गुजरता है"।

कनाडा - 5 अक्टूबर

कनाडा भी विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही अपना शिक्षक दिवस मनाता है और एक अभियान चलाता है जिसके माध्यम से वह जन जागरूकता फैलाता है।

चिली - 16 अक्टूबर

शुरूआत में चिली शिक्षक दिवस 11 सितंबर को मनाया करती थी। 10 दिसंबर1945 में गैब्रिएला मिस्त्र को नोबल पुरस्कार मिला था जसकी वजह से शिक्षक दिवस की तिथि बदलकर 10 दिसंबर कर दी गई। 1977 में कोलेजियो डी प्रोफेसर्स डी चिली की स्थापना हुई थी जो कि चिली का शिक्षक संघ था और इसका सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस की तिथि को एक बार और बदला गया और तब से 16 अक्टूबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।

चीन - 10 सितंबर

चीन की सरकार ने पहली बार शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा 1985 में की थी। इस दिन छात्र अपने शिक्षकों को उपहार आदि देकर उनका शुक्रियाअदा करते हैं।

कोलंबिया - 15 मई

कोलंबिया में शिक्षक दिवस 15 मई को मनाया जाता है। 1950 में पोप पायसा XII ने आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दिया इसी के साथ शिक्षकों के संरक्षक के लिए ला साले की स्वीकृती दी।

कोस्टा रिका - 22 दिसंबर

कोस्टा रिकान शिक्षा के सुधारक मौरो फर्नांडीज एक्यूना का जन्मदिन 22 दिसंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाता है।

क्रोएशिया - 5 अक्टूबर

कई अन्य देशों की तरह ही क्रोएशिया भी विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही अपना भी शिक्षक दिवस मनाता है।

क्यूबा - 22 दिसंबर

22 दिसंबर 1961 में क्यूबा ने खुद को निरक्षरता से मुक्त घोषित किया और तभी से इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।

चेक गणराज्य - 28 मार्च

28 मार्च को जॉन अमोस कोमेनियस का जन्मदिन के मौके पर चेक गणराज्य अपना राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाता है।

डोमिनिकन गणराज्य - 30 जून

डोमिनकन गणराज्य राष्ट्रीय स्तर पर 30 जून को अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

इक्वाडोर - 13 अप्रैल

इक्वाडोर विश्व शिक्षक दिवस के अलावा राष्ट्रीय स्तर 13 अप्रैल को अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

मिस्र - 28 फरवरी

28 फरवरी को मिस्र राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस मनाता है।

अल साल्वाडोर - 22 जून

22 जून को अल साल्वाडोर शिक्षक दिवस अवकाश के तौर पर मनाता है।

एस्टोनिया - 5 अक्टूबर

एस्टोनिया में 5 अक्टूबर को छात्र शिक्षक दिवस के तौर पर मनाते हैं जिसमें छात्र शिक्षकों को छुट्टी देकर स्वंय पाठ करते हैं।

जॉर्जिया - 5 अक्टूबर

1994 से पहले जॉर्जिया अक्टूर के पहले रविवार को शिक्षक दिवस मनाता था। 1994 के बाद से ये विश्व शित्रक दिवस के समय पर ही शिक्षक दिवस मनाने लगे।

जर्मनी - 5 अक्टूबर

विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही जर्मनी भी शिक्षक दिवस मनाता है।

ग्रीस - 30 जनवरी

30 जनवरी को ग्रीस विश्वव्यापी शिक्षकों का स्मरण करके इस दिन को मनाता है।

ग्वाटेमाला - 25 जून

25 जून को शिक्षक मारिया चिनचिला के सम्मान में ग्वाटेमाला शिक्षक दिवस मनाता है।

होंडुरास - 17 सितंबर

होंडुरास 17 सितंबर को जोस त्रिनिदाद रेयेस के जीवन के सम्मान में समारोह करता है। और इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।

हांगकांग - 10 सितंबर

1997 में हंगकांग 10 सिंबर को शिक्षक दिवस मनाता था। लेकिन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को सौपने के बाद इस दिन को बदलकर 10 सितंबर कर दिया गया।

हंगरी - जून का पहला रविवार

हर साल जून के पहले रविवार को हंगरी अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

भारत - 5 सितंबर

भारत के दूसरे राष्टपति डॉ सर्वप्ल्ली के जन्मदिवस को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इंडोनेशिया - 25 नवंबर

25 नवंबर को इंडोनेशिया के शिक्षक संघ कि स्थापना हुई थी और पीजीआरआई का गठन भी हुआ था तभी से इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ईरान - 2 मई

ईरान में शिक्षक दिवस अबो-अल-हसन खान-अली की याद और उसके कुछ समय बाद मुर्तजा मोताहारी की याद में इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इराक - 1 मार्च

इराक में छात्र शिक्षक दिवस के दिन अपने शिक्षकों को उपहार देकर मनाते हैं और पारंपरिक तरीके से मनाते हैं।

इजराइल - 23 चिस्लेव

जमैका - 6 मई

जमैका में 6 मई को शिक्षक दिवस पर छात्र अपने शिक्षकों उपहार देकर मनाया जाता है।

जॉर्डन - 28 फरवरी

हर साल 28 फरवरी को जॉर्डन में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

कजाकिस्तान - अक्टूबर का पहला रविवार

हर वर्ष कजाकिस्तान राष्ट्रीय शिक्षा दिवस अक्टूबर के पहले रविवार को मनाते है।

कोसोवो - 7 मार्च

कोसोवो में राष्ट्रीय स्तर पर 7 मार्च को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

कुवैत 5 अक्टूबर

कुवैत में शिक्षक दिवस विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही मनाया जाता है।

लाओस - 7 अक्टूबर

लाओस हर साल 7 अक्टूबर को अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

लातविया - अक्टूबर का पहला रविवार

हर साल लातविया अक्टूबर के पहले रविवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।

लेबनान - 9 मार्च

लेबनान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर छात्र शिक्षकों को उपहार देकर उनक सराहना करते हैं।

लिथुआनिया - 5 अक्टूबर

लिथुआनिया 1994 से पहले अक्टूबर के पहले रविवार को शिक्षक दिवस मनाता था। इसके बाद से विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही लिथुआनिया शिक्षक दिवस मनाता है।

लीबिया - 28 फरवरी

हर साल राष्ट्रीय स्तर पर लीबिया 28 फरवरी को शिक्षक दिवस मना रहा है।

मलेशिया - 16 मई

1956 में शिक्षा समिति की चार रिपोर्टों में से एक रजाक रिपोर्ट को समर्थन मिला। इसे मलेशिया के शिक्षा मंत्री के तनु अब्दुल रजाक के नाम पर रखा गया और तभी से इस दिवस को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

मालदीव - 5 अक्टूबर

मालदिव विश्व शिश्रक दिवस के दिन ही अपना भी शिक्षक दिवस मनाता है।

मॉरीशस - 5 अक्टूबर

अन्य कुछ देशों की तरह मॉरीशस भी 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

मेक्सिको - 15 मई

मेक्सिको में 15 मई को शिक्षकों के महत्व को समझाने के लिए शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है।

मोल्दोवा - 5 अक्टूबर

मोल्दोवा 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही मनाता है।

मंगोलिया - 5 अक्टूबर

विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही शिक्षक दिवस को मनाता है।

मोरक्को - 28 फरवरी

हर साल 28 फरवरी को मोरक्को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस मनाता है।

म्यांमार - 5 अक्टूबर

हर साल 5 अक्टूबर को यानी विशअव शिक्षक दिवस के दिन ही अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

नेपाल - आषाढ़ पूर्णिमा दिवस (जून-जुलाई)

हर साल नेपाल आषाढ़ माह की पूर्णिमा को शिक्षक दिवस मनाता है।

नीदरलैंड - 5 अक्टूबर

नीदरलैंड शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही मनाता है।

न्यूज़ीलैंड - 29 अक्टूबर

हर वर्ष न्यूज़ीलैंड 29 अक्टूबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।

नाइजीरिया - 5 अक्टूबर

5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के दिन नाइजीरिया भी शिक्षक दिवस मनाता है।

उत्तर मैसेडोनिया - 5 अक्टूबर

5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के दिन उत्तर मैसेडोनिया अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

ओमान - 24 फरवरी

हर साल 24 फरवरी ओमन अपना शिक्षक दिवस मनाता है।

फिलिस्तीन - 14 दिसंबर

हर वर्ष शिक्षकों के महत्व को समझाने के लिए 14 दिसंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

पनामा - 1 दिसंबर

मैनुअल जोस हर्टाडो की जन्मतिथि के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहले पब्लिक स्कूलों और शिक्षकों के कॉलेजों की स्थापना के माध्यम से आधुनिक सार्वभौमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के कारण पनामा शिक्षा के पिता के रूप में जाना जाता है।

पाकिस्तान - 5 अक्टूबर

अन्य देशों के ही तरह 5 अक्टूबर को पाकिस्तान विश्व शिक्षक दिवस मनाता है।

पापुआ न्यू गिनी - 5 अक्टूबर

पापुआ न्यू गिनी 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाता है।

पराग्वे - 30 अप्रैल

30 अप्रैल को पराग्वे राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।

पेरू - 6 जुलाई

लिबरेटर जोस डी सैन मार्टिन ने 6 जुलाई 1822 को मार्क्विस ऑफ टोरे-टैगले द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से पुरुषों के लिए पहले सामान्य स्कूल की स्थापना की। तभी से इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

फिलीपींस - 5 अक्टूबर

राष्ट्रपति की उद्घोषणा संख्या 242 के आधार पर 2011 से राष्ट्रीय शिक्षक माह 5 सितंबर से 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस समारोह के माध्यम से मनाया जाता है

पोलैंड - 14 अक्टूबर

राष्ट्रीय शिक्षा आयोग के निर्माण की वर्षगांठ है, जिसे 1773 में किंग स्टैनिस्लाव अगस्त पोनियातोव्स्की की पहल के माध्यम से बनाया गया था।

पुर्तगाल - 5 अक्टूबर

विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही शिक्षकों के महत्व को समझाने के लिए शिक्षक दिवस मनाता है।

प्यूर्टो रिको - 20 मई

आमतौर पर यह मदर्स डे से पहले का शुक्रवार होता है। कुछ मामलों में, यह मई के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। लेकिन 2016 से 20 मई को मनाया जाने लगा।

कतर - 5 अक्टूबर

विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही शिक्षकों के महत्व को समझाने के लिए शिक्षक दिवस मनाता है।

रोमानिया - 5 अक्टूबर

रोमानिया विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही शिक्षकों के महत्व को समझाने के लिए शिक्षक दिवस मनाता है।

रूस - 5 अक्टूबर

1965 और 1994 के बीच, अक्टूबर का पहला रविवार, 1994 के बाद से, 5 अक्टूबर, विश्व शिक्षक दिवस दिन मनाना शुरू किया।

सऊदी अरब - 5 अक्टूबर

विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही शिक्षकों के महत्व को समझाने के लिए शिक्षक दिवस मनाता है।

सर्बिया - 5 अक्टूबर

विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही शिक्षक दिवस मनाता है।

सिंगापुर - सितंबर का पहला शुक्रवार

सिंगापुर सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है और अवकाश भी देता है।

स्लोवाकिया - 28 मार्च

स्लोवाकिया 28 मार्च जॉन अमोस कॉमेनियस की जन्मतिथि का स्मरण करता है।

सोमालिया - 21 नवंबर

1974 से, शिक्षक दिवस हर स्कूल में मनाया जाने वाला सार्वजनिक अवकाश रहा है।

दक्षिण अफ्रीका - 5 अक्टूबर

दक्षिण अफ्रीका 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही मनाता है और समाज में शिक्षकों के महत्व को समझा जाता है।

दक्षिण कोरिया - 15 मई

रेड क्रॉस युवा टीम के सदस्यों के एक समूह द्वारा शिक्षक दिवस शुरू किया गया था जो अस्पतालों में अपने बीमार पूर्व शिक्षकों से मिलने गए थे। मूल रूप से इसकी तिथि 26 मई थी। लेकिन 1965 से, इसकी तारीख 15 मई, सेजोंग द ग्रेट के जन्मदिन के दिन पर कर दी गई।

दक्षिण सूडान - 1 अक्टूबर

दक्षिण सूडान ने अपनी पहला शिक्षक दिवस 1 दिसंबर को मनाया था। बाद में तीसरे शिक्षक दिवस के करीब एक महीने पहले 1 सितंबर को घोषणा कर सूचना दी गई कि शिक्षक दिवस की तिथि को बदल कर 1 अक्टूबर किया गाया है।

स्पेन - 27 नवम्बर

स्पेन हर साल अपना शिक्षक दिवस 27 नवंबर को मनाता है। पुअर मौलवियों के संस्थापक सेंट जोसेफ कैलासनज के लिए इस दिन का चुनाव शिक्षक दिवस के रूप में किया गया।

श्रीलंका - 6 अक्टूबर

श्रीलंका में आधिकारिक तौर पर 6 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

सीरिया - मार्च का तीसरा गुरुवार

सीरिया में हर साल मार्च के तीसरे गुरुवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ताइवान - 28 सितंबर

ताइवान का शिक्षक दिवस कन्यूशिय के जन्म के उपलक्ष में 28 सितंब को मनाया जाता है। इन्हे आदर्श शिक्षक माना जाता था।

थाईलैंड - 16 जनवरी

थाईलैंड में पहला शिक्षक दिवस 1957 में मनाया गया था। इस थाई भाषा वान क्रू में शिक्षक दिवस के रूप में मानाया जाता है। जिसे 1956 में एक प्रस्ताव पेश कर के अपनाया गया।

ट्यूनीशिया - 28 फरवरी

हर साल 28 फरवरी को ट्यूनीशिया समाज में शिक्षकों के योगदान की सराहना करने के लिए शिक्षक दिवस मनाता है।

तुर्की - 24 नवंबर

मुसतफा केमल तुर्की के संस्थापक राष्ट्रपति ने एक बार कहा था कि आने वाली नई पीढ़ी शिक्षकों द्वारा बनाई जाएगी और इसी के साथ ये तय किया गया कि 28 फरवरी को तुर्की अपना शिक्षक दिवस मनाएगा।

यूक्रेन - अक्टूबर का पहला रविवार

यूक्रेन हर साल अक्टूबर महीने के पहले रविवार को अपना शिक्षक दिवस मनाता है इससे एक दिन पहले शिक्षकों एक लिए एक समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें छात्र अपने शक्षकों को फूल आदि भेट देकर उनके योगदान के लिए उनका शुक्रियाअदा करते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात - 5 अक्टूबर

5 अक्टूब को विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही संयुक्त अरब अमीरात भी शिक्षक दिवस मनाता है।

यूनाइटेड किंगडम - 5 अक्टूबर

हर साल 5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस के दिन ही यूनाइटेड किंगडम पूरी दुनिया के साथ शिक्षक दिवस मनाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका - मई के पहले पूर्ण सप्ताह का मंगलवार

1994 के दौरान रयान क्रुग नामक एक शिक्षक ने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की आवश्यकता बताई थी। उसके बाद से ही यूएसए हर साल मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवा को अपना शिक्षक दिवस मनाता है। इस सप्ताह को शिक्षक प्रशंसा सप्ताह के तौर पर देखा जाता है।

उरुग्वे - 22 सितंबर

हर साल 22 सितंबर को उरुग्व शिक्षकों के महत्व को समझते हुए उनके द्वारा समाज में दिए योगदानों की सराहना करने के लिए शिक्षक दिवस मनाता है।

उज्बेकिस्तान - 1 अक्टूबर

1977 से उज्बेकिस्तान 1 अक्टूबर को अपना शिक्षक दिवस मनाता है। इस दिन पूरे देश में अवकाश होता है।

वेनेजुएला - 15 जनवरी

हर साल 15 जनवरी को शिक्षकों की सराहना करने के लिए और समाज में उनके महत्व को समझाने के लिए वेनेजुएला राष्ट्रीय शिक्षक गिवस मनाता है।

वियतनाम - 20 नवंबर

1958 में हुए शिक्षकों के अंतराष्ट्रीय घोषणा पत्र के दिन वियतनाम अपना शिक्षक दिवस मनाता है। इसका नाम 1982 में बदल कर वियतनामी शिक्षक दिवस किया गया। वियतनाम अपना शिक्षक दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाता है और इन दिन छात्र अपने शिक्षकों को फूलों और उपहारों के माध्यम से धन्यवाद करते हैं।

यमन - 28 फरवरी

यमन हर साल 28 फरवरी को अपना शिक्षक दिवस मनाता है जिसमें शिक्षकों के महत्व को समझाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every country celebrate teachers day on national level as well as on world teachers day. Know the list of teachers day country wise.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+