International Labour Day 2023 पर जाने थीम, टाइमलाइन और शेयर करें शुभकामना संदेश

International Labour Day 2023 Wishes, Quotes, Messages, Theme and Essay Ideas: प्रत्येक वर्ष 1 मई को श्रम दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर के मजदूरों और कामगारों को समर्पित यह दिन उनके कार्यों और योगदानों की सराहना करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मई दिवस के रूप में भी संदर्भित किया जाता है। आइए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर जानें थीम, टाइमलाइन, कोट्स, शुभाकानाएं संदेश, उद्धरण, भाषण आइडिया आदि:

International Labour Day 2023 पर जाने थीम, टाइमलाइन और शेयर करें शुभकामना संदेश

इस दौरान भारत समेत विश्व के कुल 80 से अधिक देशों में मई दिवस या श्रम दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। मजदूर दिवस को भारत में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस) के रूप में मनाया जाता है। भारत में मई दिवस को श्रमिक दिवस या कामगार दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

विश्व भर में मनाए जाने वाले मई दिवस की विभिन्न देशों में अलग-अलग कहानियां प्रसिद्ध है। हालांकि, सभी देशों में आम विषय मजदूरों पर किये जाने वाले शोषण के खिलाफ है। भारत में पहली बार मई दिवस 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा मद्रास (अब चेन्नई) में मनाया गया था। यह पहली बार भी था जब भारत में श्रम दिवस का प्रतीक लाल झंडा का इस्तेमाल किया गया था।

श्रम दिवस पर लिखे जाने वाले निबंध और भाषण टॉपिक

वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस का क्या महत्व है?
दुनिया भर के देशों में यह दिवस कैसे मनाया जाता है?
वे कौन से क्षेत्र हैं जिनमें श्रमिक वर्ग को निरंतर सशक्तिकरण की आवश्यकता है?
दुनिया भर के मजदूर वर्ग की समस्याओं की व्याख्या करें।
महामारी के बाद की दुनिया में, आपके देश के श्रम कानूनों में क्या बदलाव लाने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस थीम 2023 टाइमलाइन

श्रमिकों को दिन में केवल 8 घंटे काम करने का उनका अधिकार प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है। यह दिन आमतौर पर श्रमिकों द्वारा की जाने वाली बहुत सी गतिविधियों के तनाव और दबाव से राहत प्रदान करता है।

मजदूर दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 1 मई को मजदूर वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को बनाए रखने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष मई दिवस 2023 1 मई, सोमवार को है। इस वर्ष मजदूर दिवस का थीम "समाज और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के लिए मजदूरों और श्रमिक वर्ग को पहचान करना" है।
सरकार द्वारा बीते कुछ वर्षों के श्रम दिवस थीम निम्नलिखित हैं:

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस या मई दिवस थीम 2022- "बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण"
  • कोरोनावायरस महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2021 का थीम "कार्यस्थल पर सुरक्षा बनाए रखना" था।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस या मई दिवस थीम 2020 एवं 2019- "सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए श्रमिकों को एकजुट करना"
  • वर्ष 2017 के अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस का विषय "अंतर्राष्ट्रीय श्रम आंदोलन का जश्न" था।
  • वर्ष 2016 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस का विषय "अंतर्राष्ट्रीय श्रम आंदोलन समारोह" था।
  • वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस का थीम "बिल्ड द फ्यूचर इन सॉलिडेरिटी, पीस एंड डिसेंट वर्क ऑफ कैमरून"
  • वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस का थीम "काम को मूल्य देकर पूंजी की मदद से नौकरी प्रदान करना"
  • वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का थीम "उद्यमियों के दृष्टिकोण की मदद से रोजगार संवर्धन"

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

  • आज का दिन उन परिश्रमकर्ताओं को सम्मान देने का है, जो जीवन को सार्थक बनाने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आप सभी को श्रम दिवस मुबारक हो!
  • आप जैसे श्रमकर्ताओं के बिना देश का विकास संभव नहीं होगा। आप सभी को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं।
  • आप सभी को मई दिवस की शुभकामनाएं। मैं इस अवसर पर देश के सर्वांगीण विकास के लिए दिन रात परिश्रम कर रहे, आप सभी को धन्यवाद देता/देती हूं।
  • आज अंर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के श्रमकर्ताओं के लिए हम प्रशंसा और सम्मान व्यक्त करते हैं। आप सभी को हैप्पी इंटरनेशनल लेबर डे!
  • सभी मेहनती मजदूर और हमारे समाज के विकास के लिए काम करने वाले लोग सिर्फ एक दिन के सम्मान के पात्र नहीं हैं, बल्कि उन्हें हर दिन सम्मान दिया जाना चाहिए और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्सव मनाया जाना चाहिए। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय मई दिवस की शुभकामनाएं।
  • हैप्पी इंटरनेशनल मई डे 2023। आपको मेरी शुभकामनाएं, आप कड़ी मेहनत करते रहें एवं विश्व को अपने योगदानों को और बेहतर बनाएं।
  • दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत करने वाले श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2023 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप जीवन में अच्छा करते रहें और वास्तव में जो भी चाहते हैं वो सब हासिल करें यही हमारी कामना है।
  • हमारी अर्थव्यवस्था को सुधारने और हमारे राष्ट्र को विकसित करने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी समर्पित, प्रतिभाशाली व्यक्तियों को लेबर डे की शुभकामनाएं।
  • मैं उन सभी श्रमकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता/चाहती हूं जो हमारे दैनिक जीवन को इतना आसान बनाते हैं। आप सभी को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं।
  • सभी मेहनतकश लोगों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं। अपनों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करें और खुशियां बांटे।
  • आप सभी को मजदूर दिवस की बधाई।
  • आपको अपने जीवन में ढेरों आशीषें मिले। इस मई दिवस पर आपको मेरी ओर से शुभकामनाएं।
  • आइए हम मजदूर दिवस मनाएं और धरती को अपने बच्चों के लिए एक बेहतर जगह बनाएं। आप सभी को मज़दूर दिवस मुबारक हो!
  • सभी को हैप्पी लेबर डे! आपका दिन शुभ और सुखद हो!
  • आइए हम दैनिक जीवन की भागदौड़ से विश्राम लें और आज खुदकी देखभाल पर ध्यान दें। यह मजदूर दिवस सभी के लिए यादगार रहे।

यहां देखें: Labour Day 2023 Facts: भारत में मजदूर दिवस कब क्यों कैसे शुरू हुआ जानिए

यहां देखें: Labour Day Speech Essay In Hindi 2023 मजदूर दिवस पर भाषण निबंध कैसे लिखें जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
International Labor Day 2023 Wishes, Quotes, Messages, Theme and Essay Ideas: Every year May 1 is celebrated as Labor Day or International Labor Day. Dedicated to laborers and workers around the world, this day is celebrated to appreciate their work and contributions. This day is also referred as May Day. Let us know the theme, timeline, quotes, greetings messages, quotes, speech ideas etc. on the occasion of International Labor Day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+