Independence Day 2023: भारत इस साल 76वां या 77वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों ने भारत पर लगभग 150 साल राज किया और भारत की आजादी के लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद किया। इसलिए तब से लेकर आज तक हर साल भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराकर समस्त देशवासियों के साथ जश्न मनाते हैं।

Independence Day 2023: भारत इस साल 76वां या 77वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस। इस दिन देश भर के कई संस्थानों और प्रतिष्ठित इमारतों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रोशन किया जाता है। लेकिन हर साल स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक विषय हमेशा चर्चा में रहता है और वो यह है कि भारत कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

चलिए आज के इस लेख में हम आपके मन में उठ रहे सवाल "भारत 2023 में 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?" का सही और विस्तारपूर्वक जवाब देंगे। जैसे-जैसे 15 अगस्त नजदीक आ रहा है, इस बात पर बहस बढ़ती जा रही है कि भारत 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 77वां। सही उत्तर जानने के लिए आगे पढ़ें।

भारत 2023 में 76वां या 77वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

इस विषय पर चर्चा दो धारणाओं के इर्द-गिर्द घूमती है: क्या इस दिन की गिनती 15 अगस्त, 1947 से की जानी चाहिए, जब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना, या फिर एक साल बाद, जब भारत ने आजादी की पहली वर्षगांठ मनाई।

आजादी के दिन से गिनती करें तो भारत इस साल 2023 में स्वतंत्रता प्राप्ति की 77वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। लेकिन वहीं इसकी पहली वर्षगांठ 15 अगस्त 1948 से गिनती करें तो भारत इस साल 76वें स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चलिए अब देख देखते हैं इस पर सरकार का क्या कहना है..

सरकारी एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के मुताबिक, भारत में 15 अगस्त 2022 को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। तो, हमारी सरकार द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रणाली के अनुसार, भारत इस साल 2023 में 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

इसलिए हमें स्वतंत्रता दिवस की गिनती 15 अगस्त 1947 से करनी चाहिए जिस दिन को आजादी मिली थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Which Independence Day is India celebrating 76th or 77th in 2023? The debate on this topic revolves around two notions: whether the day should be counted as August 15, 1947, when India became an independent nation, or a year later when India celebrated the first anniversary of independence.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+