Hindi Diwas 2024: 10 लाइनों में हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखें? | 10 Lines on Hindi Diwas

Hindi Diwas 2024; 10 Lines on Hindi Diwas: हिंदी दिवस का उत्सव पूरे देश में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा के महत्त्व को समझने और भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने का दिन है। हिंदी दिवस 2024 नई योजनाओं और थीम के साथ एक नया अध्याय जोड़ेगा, जिसमें हिंदी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयास किए जायेंगे।

10 लाइनों में हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को पूरे भारत में मनाया जाता है। यह दिन 1949 में हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। भारत के करोड़ों निवासियों द्वारा बोली जाने वाली हिंदी भाषा केवल संचार का एक माध्यम नहीं है बल्कि ये देश की एकता और विविधता का प्रतीक भी है।

इस दिन का उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जागरूक करना और इसे बढ़ावा देना है। स्कूली बच्चों में हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के प्रति जागरूकती बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

deepLink articlesHindi Diwas 2024: जानिए हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों? हिंदी दिवस थीम, इतिहास एवं महत्त्व क्या है?

हिंदी दिवस पर 10 लाइन्स | 10 Lines on Hindi Diwas

यहां तीन अलग-अलग सेटों में हिंदी दिवस पर 10 लाइन प्रस्तुत किये जा रहे हैं। ये कक्षा विशेष के लिए सूचीबद्ध किये गये हैं।

कक्षा 1-3 के छात्रों के लिए 10 लाइनों में हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

1. हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।
2. 14 सितंबर 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया।
3. हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला है।
4. हिंदी में बहुत से महान साहित्यकार हुए हैं।
5. महात्मा गांधी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा था।
6. हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है।
7. स्कूलों में हिंदी दिवस पर कविता और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।
8. इस दिन हम हिंदी भाषा की महत्ता को समझते हैं।
9. हिंदी हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
10. हिंदी से हमें अपनी पहचान मिलती है।

deepLink articles Hindi Diwas 2024: हिन्दी पर है गर्व तो जान लें हिन्दी दिवस से जुड़े ये तथ्य

कक्षा 4-6 के छात्रों के लिए 10 लाइनों में हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

1. हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया था।
2. हिंदी विश्व की सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है।
3. हिंदी साहित्य में कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद जैसे महान लेखकों का नाम शुमार है।
4. हिंदी दिवस का उद्देश्य भाषा के प्रति सम्मान बढ़ाना और इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
5. इस दिन देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में भाषण, निबंध और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
6. हिंदी हमारे देश की एकता का प्रतीक है और विभिन्न राज्यों को एक सूत्र में बांधती है।
7. महात्मा गांधी ने इसे जनमानस की भाषा कहा और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए काम किया।
8. आज हिंदी फिल्में और साहित्य पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।
9. हिंदी दिवस पर हम सभी को हिंदी के महत्व को समझना चाहिये और इसे आगे बढ़ाना चाहिये।
10. यह दिन हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करने का प्रतीक है।

deepLink articlesHindi Diwas Essay: हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखें? 100, 250, 500 शब्दों में निबंध प्रारूप

कक्षा 7-9 के छात्रों के लिए 10 लाइनों में हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

1. हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।
2. हिंदी एक सरल और समृद्ध भाषा है जो हमारी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है।
3. हिंदी साहित्य में दुनिया की कुछ बेहतरीन कृतियां शामिल हैं, जो भारतीय समाज और उसकी सोच को प्रकट करती हैं।
4. हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है हिंदी के प्रति लोगों की जागरूकता और इसके महत्व को बढ़ाना है।
5. इस दिन कई शैक्षिक संस्थानों में हिंदी से संबंधित कार्यक्रम, जैसे निबंध लेखन, वाद-विवाद और काव्य पाठ होते हैं।
6. हिंदी भाषा भारत के विभिन्न क्षेत्रों को एक सूत्र में बांधती है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है।
7. हमें गर्व करना चाहिये कि हिंदी संयुक्त राष्ट्र की भी मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है।
8. हिंदी के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
9. हिंदी दिवस हमें अपने भाषा की समृद्धि और महत्व को समझने का एक अवसर प्रदान करता है।
10. आइए इस दिन हम सब संकल्प लें कि हम हिंदी का उपयोग अधिक से अधिक करेंगे और इसकी महत्ता को बनाए रखेंगे।

deepLink articlesHindi Diwas 2024: हिन्दी दिवस पर स्टेटस पर लगायें गांधीजी से लेकर टैगोर तक, महान व्यक्तियों के ये कोट्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Hindi Diwas 2024: Read 10 lines on Hindi Diwas in Hindi for school students. Know more about Rashtriya Hindi Diwas with a short essay in 10 lines. Learn about the importance of Hindi Diwas and how to write a 10-line essay on Hindi Diwas for kids and students.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+