Hindi Diwas 2024: हिन्दी पर है गर्व तो जान लें हिन्दी दिवस से जुड़े ये तथ्य

Interesting facts about Hindi Diwas 2024: विश्व भर में अंग्रेजी और मंदारियन भाषा के बाद हिन्दी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत के सभी प्रदेशों में हिन्दी बोली, लिखी और पढ़ी जाती है। भारत में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। प्रत्येक वर्ष हिन्दी भाषा के गौरव को उत्सव की तरह मनाने के लिए हिन्दी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Hindi Diwas 2024: हिन्दी पर है गर्व तो जान लें हिन्दी दिवस से जुड़े ये तथ्य

भारत में कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा में रूप में कभी स्वीकार नहीं किया गया। हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी हमारे देश की राजभाषा है अर्थात राज्यों के कामकाज में प्रयोग की जाने वाली भाषा। 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य इक्कीस भाषाओं के साथ हिंदी को एक विशेष स्थान प्राप्त है। देश में 14 सितंबर 1953 को पहला हिन्दी दिवस मनाया गया था।

हिन्दी भाषा का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। हिन्दी भाषा चार अलग-अलग कालों में से होकर गुजरी है। इनमें मुख्य रूप से आदिकाल (1000-1300 ई), भक्तिकाल (1300-1650 ई), रीतिकाल (1650-1850 ई), आधुनिक काल (1850 से लेकर अब तक) शामिल हैं। माना जाता है कि इनमें से भक्तिकाल में हिन्दी काव्य को एक स्वर्णिम युग देखने को मिला।

Hindi Diwas 2024: हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा से जुड़े ये तथ्य

विश्व भर में करीब 600 मिलियन से अधिक लोग अपनी पहली भाषा के रूप में हिन्दी बोलते हैं। वहीं करीब 120 मिलियन से अधिक लोग ऐसे हैं जो अपनी दूसरी भाषा के रूप में हिन्दी बोलते हैं। आइए इस हिन्दी दिवस जानते हैं, हिन्दी भाषा से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तत्थों के बारें-

1. अंग्रेजी और मंदारियन भाषा के बाद हिन्दी विश्व भर में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

2. हिंदी शब्द की उत्पत्ति फ़ारसी शब्द 'हिन्द'से हुई है। इसका अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। 11वीं शताब्दी की शुरुआत में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को हिन्दी का नाम दिया था।

3. 14 सितंबर 1949 को भारत के संविधान को पहली बार हिन्दी अर्थात देवनागरी लिपि में लिखी गई। इसके साथ ही हिन्दी भाषा को वर्ष 1950 में 26 जनवरी को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया और इसे आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया गया।

deepLink articlesHindi Diwas 2024: जानिए हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों? हिंदी दिवस थीम, इतिहास एवं महत्त्व क्या है?

4. भारत में हिन्दी आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार्य है और इसे कामकाज की भाषा के रूप में उपयोग किया जाता है।

5. भारत में पहली बार हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। यह पहल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा की गई थी।

6. विश्व भर में करीब 600 मिलियन लोग ऐसे हैं जो अपनी पहली भाषा के रूप में हिन्दी बोलते हैं।

7. विश्व भर में हिन्दी भाषा को लोकप्रियता के मद्देनजर और हिन्दी भाषा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया।

8. पहली हिन्दी वेब पत्रिका 2000 में प्रकाशित हुई थी। यह वर्ल्ड वाइड वेब पर हिंदी भाषा की पहली पत्रिका थी। धीरे-धीरे इंटरनेट पर हिन्दी भाषा की लोकप्रियता बढ़ी और विश्व स्तर पर इसे पसंद किया जाने लगा।

9. 1930 में पहला हिन्दी टाइपराइटर बनाया गया था।

10. बिहार राज्य भारत का पहला वह राज्य है, जिसने सन् 1881 में उर्दू भाषा के विपरीत हिन्दी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया।

11. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भारत की आधिकारिक और सबस ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी पर गर्व था। उन्होंने हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा में भाषण दिया।

deepLink articlesHindi Diwas 2024: हिन्दी दिवस पर स्टेटस पर लगायें गांधीजी से लेकर टैगोर तक, महान व्यक्तियों के ये कोट्स

12. 'अच्छा', 'बापू', 'आधार', 'भेलपूरी', 'फंडा', 'चटनी', 'मंत्र', 'महाराजा', 'जुगाड़', 'बदमाश', 'चुप', 'जिमखाना' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे अक्सर बोले जाने वाले कई हिन्दी शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है। 2017 में ऑक्सफोर्ड ने करीब 70 भारतीय शब्दों को शामिल किया था। इनमें से कुल 33 शब्द हिन्दी भाषा के थे।

13. दक्षिण प्रशांत महासागर में बसे फिजी द्वीप में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।

14. विश्व भर के कई देशों में थोड़ी बहुत सुधार के साथ हिन्दी भाषा का उपयोग बोलचाल के रूप में किया जाता है। हिन्दी भाषा न्यूजीलैंड, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, बांग्लादेश, त्रिनिदाद, टोबैगो और पाकिस्तान में बोली जाती है।

15. कवि अमीर खुसरो पहले लेखक थे जिन्होंने पहली हिंदी कविता की रचना की और उसका विमोचन किया।

deepLink articlesHindi Diwas 2024 Essay: हिंदी दिवस पर निबंध कैसे लिखें? 100, 250, 500 शब्दों में निबंध प्रारूप

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Interesting facts about Hindi Diwas 2023: Hindi is the most spoken language across the world after English and Mandarin. Hindi is spoken, written and read in all the states of India. Hindi has been given the status of official language in India. Every year Hindi Diwas is celebrated with great pomp to celebrate the pride of Hindi language like a festival.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+