10 Lines on World Hindi Day 2024: 10 लाइनों में जानिए विश्व हिंदी दिवस के बारे में..

10 Lines on World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस, हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन विश्वभर में हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व को बढ़ावा देता है। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को बचाने, बढ़ावा देने और उसे विश्व स्तर पर प्रमोट करने का है। इस दिन के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में सेमिनार, कविसम्मेलन, कविता पाठ, नाट्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

10 Lines on World Hindi Day 2024: 10 लाइनों में जानिए विश्व हिंदी दिवस के बारे में..

विश्व हिंदी दिवस दुनिया भर में हिंदी प्रेमी लोगों के लिए एक विशेष दिन है, इस दिन के माध्यम से लोग हिंदी के महत्व को समझते हैं और इसे बचाने के लिए सक्रिय रूप से योजनाएं बनाते हैं। हिंदी का सही उपयोग करने, उसे सुरक्षित रखने और उसकी प्रचार-प्रसार में सहायता करने का संकल्प इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बना देता है।

10 लाइनों में जानिए विश्व हिंदी दिवस के बारे में..

1. विश्व हिंदी दिवस हर साल दुनिया भर में 10 जनवरी को मनाया जाता है।
2. इस दिन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को बचाने, बढ़ावा देने और विश्व स्तर पर प्रमोट करना है।
3. विश्व हिन्दी सम्मेलन की शुरुआत विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए की गई थी।
4. प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को नागपुर में आयोजित किया गया था।
5. विश्व हिंदी दिवस पर लोग हिंदी साहित्य, भाषा, और संस्कृति के प्रति अपना समर्पण प्रकट करते हैं।
6. इस दिन को मनाने से हिंदी भाषा, साहित्य, और संस्कृति को समर्थन मिलता है।
7. साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
8. विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। तब से यह हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
9. भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की।
10. विश्व हिंदी दिवस पर स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं जो हिंदी भाषा के प्रति छात्रों की उत्सुकता को बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें- Cancer Yearly Career Horoscope: 2024 में कर्क राशि का करियर

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
10 Lines on World Hindi Day 2024: World Hindi Day is celebrated every year on 10 January. This day promotes the importance of Hindi language and literature across the world. The main objective of World Hindi Day is to save, promote and promote the Hindi language globally. On the occasion of this day, seminars, poetry conferences, poetry readings, and various cultural programs are organized in various institutions.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+