UP Board 12th Exam Date 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2022 जारी कर दी है। यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2022 upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। यूपी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2022 के अनुसार, यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी और 20 अप्रैल को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपसतिथ होंगे, वह यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल डेट शीट 2022 पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वी परीक्षा तिथि 2022
हिंदी - 24 मार्च
भूगोल - 26 मार्च
गृह विज्ञान - 28 मार्च
चित्रकारी कला - 30 मार्च
अर्थशास्त्र - 1 अप्रैल
कंप्यूटर - 4 अप्रैल
अंग्रेजी - 6 अप्रैल
रसायन विज्ञान / इतिहास - 8 अप्रैल
शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल
गणित / जीव विज्ञान - अप्रैल 13
भौतिकी - अप्रैल 15
समाजशास्त्र - 18 अप्रैल
संस्कृत - 19 अप्रैल
नागरिक/नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 सिलेबस (UP Board 12th Syllabus PDF Download)
यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के संशोधित पाठ्यक्रम के साथ-साथ उन अध्यायों और विषयों की सूची पहले ही जारी कर दी है, जिन्हें पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए संशोधित पाठ्यक्रम पर भरोसा करना चाहिए। आप दिए गए लिंक से संशोधित पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं मॉडल प्रश्न पत्र 2022 (UP Board 10th Model Question Paper PDF Download)
यूपी बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की तैयारियों का मूल्यांकन करने के लिए मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं। छात्र यहां से अपनी संबंधित कक्षाओं और विषय के मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि कुल 24,11,035 छात्र कक्षा 12 यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए विस्तृत समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी। छात्रों के लिए 8000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बता दें कि यूपीएमएसपी 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कुल 52 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। छात्र यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑफ़लाइन उपस्थित होंगे और उन्हें सभी COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना, स्वच्छता का पालन करना होगा। हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन रखना होगा।
UPMSP द्वारा आधिकारिक यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2022 जारी होने के बाद यूपी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र अपने प्रवेश पत्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों को टीकाकरण की कम से कम एक खुराक की आवश्यकता होती है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 में 18 वर्ष से ऊपर के छात्रों को COVID-19 टीकाकरण सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।
UP School Reopen Guidelines उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल 14 फरवरी से खुलेंगे, दिशानिर्देश जारी
UP Police Constable Recruitment 2022 यूपी पुलिस में 26000 से अधिक पदों पर भर्ती, देखें डिटेल