UGC NET 2023 Answer key Released: कैसे करें आंसर की पर आपत्ति दर्ज, जानें प्रक्रिया और शुल्क

UGC NET Answer Key 2023 Released: नेशनल टेस्ट एजेंसी - एनटीए (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा के आंसर की जारी कर दी है। जारी आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। जिसे उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा का आयोजन 5 चरण में किया गया था। जिसकी आंसर की यानी उत्तर कुंजी एजेंसी द्वारा रिलीज कर दी गई है। इसी के साथ आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की और आपत्ति की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक किया गया था। परीक्षा की आंसर की 23 मार्च 2023 के जारी की गई थी। आंसर की जारी होने के बाद अब उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। उम्मीदवारों को बता दें कि वह उत्तर कुंजी यानी आंसर की पर 25 मार्च की रात 11.50 बजे तक ही दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की और आंसर की डाउनलोड करने के प्रक्रिया लेख में नीचे दी गई है।

UGC NET 2023 Answer key Released: कैसे करें आंसर की पर आपत्ति दर्ज, जानें प्रक्रिया और शुल्क

कितने छात्रों ने दी थी यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा

21 फरवरी से 15 मार्च के बीच आयोजित हुई 5 चरण की यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा में 8,34,537 छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसकी परीक्षा आंसर की जारी कर दी है। ये आंसर की प्रोविजनल है। इस पर आपत्ति की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जिसमें अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

कैसे करें यूजीसी नेट 2023 की आंसर की डाउनलोड

1. यूजीसी नेट 2023 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ugcnet.nta.nic.in पर जाना है।
2. वेबसाइट पर दिए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करना है।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पह आंसर की पीडीएफ का लिंक दिया गया है।
4. उम्मीदवारों को इस पीडीएफ को डाउनलोड करना है। इसी के आधार पर वह उत्तर कुंजी को चैलेंज कर पाएंगे।

कैसे करें यूजीसी नेट 2023 की आंसर की आपत्ति दर्ज

1. यूजीसी नेट 2023 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए आंसर की चैलेंज के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा उसमें दिए लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। जहां एप्लिकेशन और पासवर्ड और एप्लिकेशन और जन्म तिथि से लॉगिन करने का विकल्प प्राप्त होगा।
5. उम्मीदवार को दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक कर लॉगिन करना है।
6. लॉगिन के बाद उम्मीदवार को जिस प्रश्न को चैलेंज करना है उसका चुनाव करना है उत्तर दर्ज करना है, ओएमआर शीट अपलोड करना है और आंसर की पुष्टि करने वाले दस्तावेज अपलोड कर सबमिट करना है।
7. सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

नोट - उम्मीदवारों को बता दें की प्रत्येक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए 1,000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

UGC NET 2023 आंसर की चैलेंज करने का डायरेक्ट लिंक

deepLink articlesIIT JAM Result 2023: आईआईटी जैम 2023 का स्कोर कार्ड कब होगा जारी, यहां करें चेक

deepLink articlesSBI Youth for India Fellowship 2023: यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UGC NET Answer Key 2023 Released: National Test Agency - NTA has released the answer key for UGC NET 2023 exam. The released answer key has been released in PDF format. After the release of the answer key, the candidates can now enter the answer key till 11.50 pm on March 25. For that they have to visit ugcnet.nta.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+