REET Admit Card 2022 Download Link रीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

REET Admit Card 2022 Download Link बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा आज राजस्थान टीचर्स एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन के लिए रीट एडमिट 2022 जारी किया जाएगा।

REET Admit Card 2022 Download Link बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा आज राजस्थान टीचर्स एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन के लिए रीट एडमिट 2022 जारी किया जाएगा। रीट एडमिट कार्ड 2022 13 जुलाई को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार रीट 2022 परीक्षा के लिए उपस्तिथ हुए, वह रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से रीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। रीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया।

REET Admit Card 2022 Download Link रीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

रीट 2022 एडमिट कार्ड 13 जुलाई को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रीट एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किया जाएगा। बीएसईआर ने आधिकारिक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। रीट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एक वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ अपना प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। रीट एडमिट कार्ड 2022 में परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश और COVID-19 निर्देश भी शामिल है। होंगे, जिनका उम्मीदवारों को 23 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली आरईईटी 2022 परीक्षा में भाग लेने के लिए पालन करना अनिवार्य है।

रीट 2022 परीक्षा 23 जुलाई और 24 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रीट स्कोरकार्ड अब जीवन भर के लिए मान्य है जो पहले केवल 3 वर्षों के लिए वैध था। रीट 2022 रिक्तियों की संख्या इस साल 32,000 से बढ़ाकर 62,000 कर दी गई है।

REET Admit Card 2022 Download Link

रीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कैसे करें
उम्मीदवार बीएसईआर आरईईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • बीएसईआर रीट एडमिट कार्ड 2022 की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बीएसईआर रीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • रीट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आईडी और पासवर्ड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • रीट एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
  • रीट एडमिट कार्ड 2022 पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

बीएसईआर द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल के शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए रीट परीक्षा आयोजित की जाती है। रीट 2022 को दो स्तरों में बांटा गया है। पहला स्तर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती के लिए है। दूसरा स्तर कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती के लिए है।

रीट 2022 पेपर पैटर्न और सिलेबस
रीट 2022 पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। जबकि पेपर 2 क्लियर करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के पात्र होंगे। रीट 2022 प्रश्न पत्र में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और नकारात्मक अंकन का कोई प्रावधान नहीं है। प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय मिलेगा।

पेपर 1 को पांच खंडों में विभाजित किया जाएगा- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित और पर्यावरण अध्ययन। रीट पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित और विज्ञान और सामाजिक अध्ययन पर अनुभाग होंगे। पेपर 2 में उम्मीदवारों द्वारा उनकी विषय विशेषज्ञता के आधार पर दो वर्गों का चयन किया जाएगा।

deepLink articlesREET 2022 रीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम एडमिट कार्ड समेत पूरी डिटेल

deepLink articlesREET Syllabus 2022 PDF Download रीट पेपर ढाई घंटे का, 150 सवाल - समय भी बदला

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
REET Admit Card 2022 Download Link : Board of Secondary Education Rajasthan (BSER) will release REET Admit Card 2022 for Rajasthan Teachers Eligibility Examination today. REET Admit Card 2022 will be issued on 13th July at 4 PM. Candidates who appeared for the REET 2022 exam can download REET Admit Card 2022 from the official website of REET, reetbser2022.in. Direct link to download REET Admit Card 2022 and other details given below on this same page of Career India.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+