JEE NEET CET Exam Date 2022 जेईई मेंस, नीट यूजी और सीईटी परीक्षा कब होगी जानिए

JEE Mains 2022 NEET UG 2022 CET 2022 Exams Date नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जेईई मेन्स तिथि 2022 जारी करेगा। जेईई मेंस परीक्षा 2022 में मार्च महीने में आयोजित होने की संभावना है।

By Careerindia Hindi Desk

JEE Mains 2022 NEET UG 2022 CET 2022 Exams Date नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जेईई मेन्स तिथि 2022 जारी करेगा। जेईई मेंस परीक्षा 2022 में मार्च महीने में आयोजित होने की संभावना है। इसके साथ ही एनटीए जेईई मेंस 2022 परीक्षा चार बार आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए नीट यूजी 2022 में जून में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि एनटीए ने जेईई मेंस 2022 और नीट यूजी 2022 परीक्षा तिथि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जेईई मेंस परीक्षा 2022 और नीट यूजी परीक्षा 2022 की तिथियां एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

JEE NEET CET Exam Date 2022 जेईई मेंस, नीट यूजी और सीईटी परीक्षा कब होगी जानिए

जेईई मेन्स परीक्षा 2022 कब होगी
शिक्षा मंत्रालय के लिए एक आधिकारिक ने टीओआई को बताया कि जेईई मेन्स और नीट 2022 में देर से शुरू होने की सम्भावना है, क्योंकि वर्ष 2022 में कई राज्यों में चुनाव होने हैं। लंबित चुनावों को देखते हुए, इस साल कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। पहली परीक्षा मार्च में होने की संभावना है, उसके बाद अप्रैल, मई और जून में। जेईई मेंस के लिए आवेदन की तारीख पर कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि, समयसीमा को देखते हुए, यह संभावना है कि जेईई मेन्स 2022 के लिए पंजीकरण जनवरी में शुरू हो सकती है। उम्मदीवार जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेंस 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

नीट यूजी परीक्षा 2022 कब होगी
मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अंडरग्रेजुएट मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा 2022 मई में आयोजित होने की संभावना है। नीट परीक्षा पैटर्न और नीट परीक्षाओं की संख्या पर शिक्षा मंत्री और अन्य विशेषज्ञ की सहमती के बाद फैसला किया जाएगा। नीट 2022 को चार बार और कंप्यूटर आधारित टेस्ट सीबीटी मोड में आयोजित करने की मांग स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्तुत की गई है। नीट यूजी परीक्षा 2022 परीक्षा नोटिस जारी होने के बाद उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वर्तमान निर्णयों के अनुसार,नीट 2022 मई 2022 के लिए निर्धारित है।

सीईटी परीक्षा 2022 में कब होगी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीईटी 2022 में जल्द आयोजित होने उम्मीद है। सीईटी परीक्षा 2022 में मई महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि यह उम्मीद है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी 2020 के अनुसार, इस वर्ष सीईटी परीक्षा 2022 साल में चार बार आयोजित की जा सकती है। सीयूसीईटी, बीएचयू प्रवेश, जेएनयू प्रवेश और डीयूईटी समेत अन्य प्रवेश परीक्षा की जगह लेगा या नहीं, इस पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्णय लिया जाना बाकी है।

बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन्स, नीट, सीईटी, यूजीसी नेट, आईसीएआर एआईईईए, जेएनयू प्रवेश, बीएचयू एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। संबंधित परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइटों विजिट करें।

deepLink articlesJEE Advanced Exam Tips: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में मददगार होंगे ये टिप्स

deepLink articlesNEET PG Counselling 2021 Latest News नीट पीजी काउंसलिंग में होगी देरी, डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Mains 2022 NEET UG 2022 CET 2022 Exams Date : National Testing Agency will soon release JEE Mains Date 2022 for Joint Entrance Exam. JEE Mains Exam 2022 likely to be held in March Month. NTA is planning to conduct JEE Mains 2022 exam four times. NEET UG 2022 for National Eligibility cum Entrance Test is likely to be conducted by NTA in June. Although NTA has not made any official announcement of JEE Main 2022 and NEET UG 2022 exam date. The dates for JEE Mains Exam 2022 and NEET UG Exam 2022 will be released on the official website of NTA.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+