JEE Advanced 2023: मॉक टेस्ट पेपर jeeadv.ac.in पर रिलीज, जानिए कैसे करें एक्सेस और direct links

JEE Advanced 2023 Mock Test Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2023 के पेपर 1 और 2 के लिए अभ्यास पत्र जारी कर दिये गये हैं। उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2023 मॉक टेस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

JEE Advanced 2023: मॉक टेस्ट पेपर jeeadv.ac.in पर रिलीज, जानिए कैसे करें एक्सेस और direct links

इस वर्ष, जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा आगामी 4 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन-तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल हैं। दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है।

संस्थान की ओर से जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रश्न पत्र 1 और प्रश्न पत्र 2 के लिए प्रैक्टिस टेस्ट परीक्षा मेन्यू के नीचे उपलब्द्ध होंगे। आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कैसे मदद करता है मॉक टेस्ट पेपर

मॉक टेस्ट से छात्रों को जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। वे परीक्षा मेन्यू के तहत आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज से अभ्यास पत्रों का उपयोग करने में सक्षम होंगे। इससे आपको परीक्षा पैटर्न को समझने में आसानी होगी।

इसके साथ ही परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं इसकी जानकारी प्राप्त होगी। मॉक टेस्ट देने से आपको परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्नों को कितना समय देना है इसका अंदाजा भी लग सकेगा। विशेषज्ञ भी परीक्षा के अंतिम दिनों में उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट देने की सलाह देते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा योजना

जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो प्रश्न पत्र यानि पेपर 1 और पेपर 2 होते हैं। जेईई एडवांस्ड में उम्मीदवारों को दोनों प्रश्नों पत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

जेईई एडवांस्ड 2023 पेपर 1 प्रैक्टिस टेस्ट का सीधा लिंक

जेईई एडवांस्ड 2023 पेपर 2 प्रैक्टिस टेस्ट का सीधा लिंक

JEE Advanced 2023 परीक्षा क्या है?

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित की जाती है। एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए प्रयास कर सकता है। जेईई (एडवांस्ड) 2023 परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड कब जारी किया जायेगा?

सीबीटी मोड से परिचित होने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट https://jeeadv.ac.in पर उपलब्ध मॉक टेस्ट लें। जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल, https://jeeadv.ac.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 29 मई को जारी किया जायेगा।

JEE Advanced 2023 प्रैक्टिस टेस्ट पेपर कैसे प्राप्त करें?

जेईई एडवांस्ड 2023 प्रैक्टिस टेस्ट पेपर प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर परीक्षा टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • "परीक्षा" टैब के अंतर्गत, "प्रैक्टिस टेस्ट 1" और "प्रैक्टिस टेस्ट 2" लिंक उपलब्द्ध होंगे उन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया वेबपेज खुलेगा।
  • "प्लीज क्लिक हियर टू विजिट द प्रैक्टिस टेस्ट लिंक फॉर पेपर-1" लिंक पर क्लिक करें।
  • साइन इन विकल्प को क्लिक कर आगे बढ़े।
  • स्टार्ट पर क्लिक करने के बाद, टाइमर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपना उत्तर चुनने के लिए, किसी एक विकल्प के बटन पर क्लिक करें।
  • अपना उत्तर सेव करने के लिए "सेव और नेक्स्ट" बटन पर क्लिक करें।
  • समीक्षा के लिए प्रश्न को चिह्नित करने के लिए "मार्क फॉर रिव्यू एंड नेक्स्ट" बटन पर क्लिक करें।

JEE Advanced 2023 Mock Test Paper आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The practice papers for Paper 1 and 2 of Joint Entrance Examination (JEE) Advanced 2023 have been released by the Indian Institute of Technology (IIT) Guwahati. Candidates can access the JEE Advanced 2023 mock test by visiting the official website of the institute, jeeadv.ac.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+